किसान व जवान के बीच हुए संवाद को लिखें।

संवाद लेखन

किसान और जवान के बीच संवाद

 

किसान : (जवान को देखते ही) जय हिन्द।

जवान : (छाती चौड़ी करके) जय हिन्द।

किसान : (हाथ जोड़कर) भारतीय सेना हमारा अभिमान है जिस पर हर हिंदुस्तानी को गर्व है।

जवान : (बड़े फख्र से) जी, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

किसान : अगर आज हम अपने घरों अपने परिवार के साथ सुरक्षित हैं। चैन की नींद सो रहे हैं तो वह इसलिए क्योंकि आप देश के जवान रात-दिन देश की सीमा पर तैनात है, अपनी जान दांव पर लगाकर। धन्यवाद

जवान : अरे! नहीं-नहीं यह तो हमारा फर्ज़ है।

किसान : जो आप हम लोगों के लिए करते है, उसके मुक़ाबले हम किसान तो कुछ भी नहीं कर सकते है।

जवान : (बड़ी ही विनम्रता से) किसान तो हम सबका अन्नदाता होता है।

किसान : (हैरानी से) अन्नदाता होता है, वो कैसे ?

जवान : किसान दिन भर कड़ी धूप में खेती करता है अनाज, फल और सब्जियाँ उगाता है। पूरे देश का भरण-पोषण करता है। आप जो अनाज उगाते हो उसे ही हम खाते हैं और देश की सेवा करते हैं।हर देश में किसान भूमिका बहुत महत्वपूर्ण  है।

किसान : अच्छा।

जवान : देश की अर्थव्यवस्था में किसान की भूमिका अहम होती है।

किसान : सबका अपना-अपना योगदान है। हमसे जो बन पड़ता है, वो करते हैं।

जवान : अच्छा, भाई जी, मैं चलता हूँ। जय हिंद

किसान : जय हिंद भाई। भारत माता की जय।


Related questions

किसान और शहर के युवक के बीच हुए संवाद को लिखिए।

चुनाव के मौसम में नेता और मतदाता के बीच हुए संवाद को लिखें।

Related Questions

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Questions