Tuesday, 17 November 2026 10:15 AM 28°C
Asked by MONIKA 2 years ago

दो सैनिकों के बीच हुई बातचीत को संवाद के रूप में लिखिए।

Verified Expert Answer 0 people found this answer helpful

संवाद लेखन

दो सैनिकों के बीच संवाद

 

पहला सैनिक ⦂ कैसे हो भाई?

दूसरा सैनिक ⦂ मैं ठीक हूँ। तुम बताओ आज बहुत खुश नजर आ रहे हो।

पहला सैनिक ⦂ हाँ भाई मैं बहुत खुश हूँ। ये लो मिठाई खाओ।

दूसरा सैनिक ⦂: शुक्रिया भाई लेकिन यह मिठाई किस खुशी में खिला रहे हो।

पहला सैनिक ⦂ मेरी छुट्टी मंजूर हो गई है।

दूसरा सैनिक ⦂ क्या तुम छुट्टी मंजूर होने की खुशी में मिठाई खिला रहे हो?

पहला सैनिक ⦂ नहीं-नहीं ऐसी कोई बात नहीं है। दरअसल मेरी छोटी बहन की शादी है।

दूसरा सैनिक ⦂ ओह ! तो ये बात है। फिर तो मेरी तरफ से तुम्हे बधाई। अब तो तुम्हे अपनी बहन की शादी के लिए जाना ही होगा।

पहला सैनिक ⦂ हाँ भाई। मुझे ऐसा लग रहा है कि जैसे मेरी सगी बहन की ही शादी हो रही हो।

दूसरा सैनिक ⦂ ऐसा क्यों? जिसकी शादी हो रही है क्यो वो तुम्हारी सगी बहन नहीं है क्या?

पहला सैनिक ⦂ भाई, वो मेरी सगी बहन से भी बढ़कर है। दरअसल मेरे माता-पिता ने उसे सगी बेटी की तरह पाला है।

दूसरा सैनिक ⦂ सगी बेटी की तरह पाला है। क्या मतलब?

पहला सैनिक ⦂ वह मेरे माता-पिता को एक मंदिर के सामने रोती हुई मिली थी, उसे कोई वहाँ छोड़ गया था।

दूसरा सैनिक ⦂ वाह भाई तुमने तो बहुत महान काम किया है। तुम्हें मेरा सलाम है।

पहला सैनिक ⦂ तुम्हें भी उसकी शादी में ज़रूर  आना है।

दूसरा सैनिक ⦂ हाँ-हाँ क्यों नहीं मैं ज़रूर आऊँगा ।


Related questions

महिला और दूधवाला के बीच हुए संवाद को लिखें।

अपने मित्र को मिट्टी के विभिन्न प्रकार बताते हुए एक संवाद लिखिए।

★ ★ ★ ★ ★ 0 (0 votes)

Do you know the answer to this question? Please submit your answer.

Add Answer

Please log in or sign up first to submit an answer.

Do you have any question?

Ask Question

Latest Questions

Website Feedback & Community Discussion

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *