किसी ‘ऐतिहासिक स्थल’ के बारे में दो छात्रों के बीच संवाद लिखिए।

संवाद लेखन

ऐतिहासिक स्थल के बारे दो छात्रों अमन और जतिन के बीच संवाद

अमन ⦂ जतिन, जानते हो कल मैं दिल्ली के लाल किला घूमने गया था।

जतिन ⦂ वह लाल किला! वह तो बहुत प्रसिद्ध ऐतिहासिक इमारत है। तुम्हें घूम कर बहुत मजा आ गया होगा।

अमन ⦂ हाँ सच में, मुझे लाल किला घूम कर बहुत मजा आया। लाल किला बहुत बड़ा है। पूरा दिन घूमते रहे।

जतिन ⦂ तुम्हें पता है कि लाल किला किसने बनवाया।

अमन ⦂ हाँ पता है, लाल किला मुगल बादशाह शाहजहां ने बनवाया था, जिसने आगरा का ताजमहल भी बनवाया था।

जतिन ⦂ सही कह रहे हो तुम। लाल किला बलुआ पत्थरों द्वारा लाल रंग के बलुआ पत्थरों द्वारा निर्मित है इसी कारण इसे लाल किला कहा जाता है क्योंकि यह लाल पत्थरों द्वारा बना हुआ है।

अमन ⦂ ये हमारे देश की ऐतिहासिक इमारत है। हर साल 15 अगस्त को हमारे देश के प्रधानमंत्री किसी लाल किले की प्राचीर से पूरे देश को संबोधित करते हैं। लाल किला दिल्ली की सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक इमारत है और और जो दिल्ली घूमने आता है वह लाल किला अवश्य घूमने जाता है।

जतिन ⦂ बिल्कुल सही कह रहे हो। लाल किला बेहद महत्वपूर्ण इमारत है। लाल किला के मैदान में कई तरह के कार्यक्रम होते रहते हैं। दशहरा के दिन यहाँ पर बड़े विशाल स्तर पर रामलीला का मंचन किया जाता है।

अमन ⦂ क्या तुम कभी लाल किला घूमने गए हो?

जतिन ⦂ हाँ मैं लाल किला घूमने जा चुका हूँ। मैं लाल किला के अलावा लाल किला के सामने स्थित चांदनी चौक, शीशगंज गुरुद्वारा, रघुनाथ मंदिर, जैन मंदिर, मोती मस्जिद जैसे अन्य धार्मिक स्थल पर भी घूमने जा चुका हूँ। क्या तुम भी इन सभी जगहों पर घूमे थे?

अमन ⦂ हाँ, मैं यह सभी जगह पर गया था।

जतिन ⦂ फिर तो अच्छी बात है। हम दोनों घूमने जाएंगे और पूरा दिन वहाँ पिकनिक मनाएंगे।

अमन ⦂ ठीक है।


Related questions

नवयुवकों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर दो मित्रों की बातचीत का संवाद लेखन करें।

परीक्षा में आए कठिन प्रश्न-पत्र के बारे में दो मित्रों के बीच संवाद लिखिए।

Related Questions

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Questions