Tuesday, 17 November 2026 10:52 AM 28°C
Asked by MONIKA 2 years ago

विद्यालय के प्रधानाचार्य को विद्यालय के पुस्तकालय में अधिक पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए एक पत्र लिखिए।

Verified Expert Answer 0 people found this answer helpful

औपचारिक पत्र

विद्यालय के प्रधानाचार्य को विद्यालय के पुस्तकालय पुस्तकों की संख्या बढ़ाने का प्रार्थना पत्र

 

दिनाँक : 4 अक्टूबर 2024

सेवा में,
प्रधानाचार्य महोदय,
सर्वोदय विद्यालय, नरेश विहार,
राजनगर (उत्तम प्रदेश)

विषय: विद्यालय पुस्तकालय में अधिक पुस्तकें उपलब्ध कराने का अनुरोध

माननीय महोदय,
सादर नमस्कार।

मेरा नाम अखिल कश्यप है। मैं सर्वोदय विद्यालय में दसवीं कक्षा का छात्र हूँ। मैं आपका ध्यान हमारे विद्यालय के पुस्तकालय की वर्तमान स्थिति की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ। हमारा पुस्तकालय छात्रों के लिए ज्ञान का एक महत्वपूर्ण स्रोत है, परंतु वर्तमान में यहाँ पुस्तकों की संख्या और विविधता सीमित है। इस कारण हम छात्रों को अक्सर अपनी पसंद की पुस्तकें नहीं मिल पाती हैं। इस कारण हमें दूसरे स्रोतों से पुस्तके ढूंढने में अपना समय देना पडता है।

मेरा आपसे विनम्र अनुरोध है कि हमारे विद्यालय के पुस्तकलाय में पुस्तको की संख्या बढ़ाने हेतु उचित कदम उठायें।

मेरा सुझाव है कि..

  1. पुस्तकालय में विभिन्न विषयों की नवीनतम पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएँ।
  2. क्लासिक साहित्य के साथ-साथ समकालीन लेखकों की रचनाओं को भी शामिल किया जाए।
  3. विज्ञान, गणित, इतिहास, और भूगोल जैसे विषयों पर संदर्भ पुस्तकों की संख्या बढ़ाई जाए।
  4. छात्रों की रुचि के अनुसार कुछ मनोरंजक पुस्तकें भी शामिल की जाएँ।

इन पुस्तकों के अतिरिक्त, डिजिटल संसाधनों जैसे ई-बुक्स और ऑनलाइन शैक्षणिक सामग्री की उपलब्धता भी बढ़ाई जा सकती है।

मुझे विश्वास है कि इस प्रकार के सुधार से हमारे छात्रों को अधिक ज्ञान प्राप्त करने और उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों में वृद्धि करने में मदद मिलेगी।

आपके सकारात्मक निर्णय की प्रतीक्षा में।

धन्यवाद।

भवदीय,
अखिल कश्यप,
कक्षा –  10ब,
अनुक्रमांक – 03


Other questions

विद्यालय द्वारा आयोजित स्काउट/गाइड कैंप हेतु विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य की ओर से निमंत्रित करते हुए सूचना लिखिए l

अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय को एक प्रार्थना पत्र लिखें, जिसमें कक्षा के शरारती बच्चों द्वारा अनुशासन भंग करने की शिकायत की गई हो।

★ ★ ★ ★ ★ 0 (0 votes)

Do you know the answer to this question? Please submit your answer.

Add Answer

Please log in or sign up first to submit an answer.

Do you have any question?

Ask Question

Latest Questions

Website Feedback & Community Discussion

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *