Saturday, 28 November 2026 02:48 AM 28°C
Asked by SHISHIR 2 years ago

निश्वसन और निःश्वसन में क्या अंतर है?

Verified Expert Answer 0 people found this answer helpful

निश्वसन और निःश्वसन के बीच अंतर इस प्रकार हैं…

निश्वसन (सांस लेना) और निःश्वसन (सांस छोड़ना) श्वसन प्रक्रिया के दो अलग-अलग चरण हैं। इनके बीच निम्नलिखित अंतर हैं:

1. गैसों का प्रवाह

  • निश्वसन में वायुमंडलीय ऑक्सीजन (O₂) गैस शरीर के अंदर जाती है, अर्थात ये साँस लेने की प्रक्रिया है।
  • निःश्वसन मे कार्बन डाइ ऑक्साइड (CO₂) गैस शरीर से बाहर निकलती है अर्थात ये साँस छोड़ने की प्रक्रिया है।

2. फेफड़ों की स्थिति

  • निश्वसन की प्रक्रिया में फेफड़े फैलते हैं क्योंकि इसमें साँस लेने के प्रक्रिया में ऑक्सीजन अंदर खींची जाती है।
  • निःश्वसन की प्रक्रिया में फेफड़े सिकुड़ते हैं क्योंकि इसमें साँस छोड़ने की प्रक्रिया में कार्बन डाइ ऑक्साइड बाहर छोड़ी जाती है।

3. डायाफ्राम की स्थिति

  • निश्वसन में डायाफ्राम नीचे की ओर गतिविधि करता है। इस प्रक्रिया को संकुचन कहते हैं
  • निःश्वसन: डायाफ्राम ऊपर की ओर गतिविधि करता है। इस प्रक्रिया को शिथिलन कहते हैं।

4. वक्ष गुहा का आयतन

  • निश्वसन में वक्ष गुहा का आयतन बढ़ता है।
  • निःश्वसन में वक्ष गुहा का आयतन घटता है।

5. वातावरणीय दाब

  • निश्वसन में वातावरणीय दाब अधिक होता है, फुफ्फुसीय दाब कम होता है।
  • निःश्वसन में फुफ्फुसीय दाब अधिक होता है, वातावरणीय दाब कम होता है।

6. पसलियों की गति

  • निश्वसन  में पसलियाँ ऊपर और बाहर की ओर गति करती हैं।
  • निःश्वसन: पसलियाँ नीचे और अंदर की ओर गति करती हैं

7. प्रक्रिया की प्रकृति

  • निश्वसन: यह एक सक्रिय प्रक्रिया है जिसमें ऊर्जा खर्च होती है
  • निःश्वसन: यह आमतौर पर एक निष्क्रिय प्रक्रिया है।

8. अवधि

  • निश्वसन सामान्यतः निःश्वसन की तुलना में कम समय तक चलता है।
  • निःश्वसन: सामान्यतः निश्वसन की तुलना में अधिक समय तक चलता है।

9. कार्य

  • निश्वसन का मुख्य कार्य कोशिकाओं को ऑक्सीजन पहुँचाना होता है।
  • निःश्वसन का मुख्य कार्य शरीर से कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य अपशिष्ट गैसों को निकालना होता है।

निष्कर्ष

इस प्रकार निश्वसन और निःश्वसन एक ही श्वसन प्रक्रिया के पूरक चरण हैं जो शरीर में गैसों के आदान-प्रदान और कोशिकीय श्वसन को सुचारू रूप से संचालित करते हैं।


Related questions

टीकाकरण क्या है? टीकाकरण क्यों किया जाता है?

जलीय पौधों में मूलरोम नहीं होते फिर भी इन पौधों को जल के अवशोषण में कठिनाई नहीं होती, क्यों?

★ ★ ★ ★ ★ 0 (0 votes)

Do you know the answer to this question? Please submit your answer.

Add Answer

Please log in or sign up first to submit an answer.

Do you have any question?

Ask Question

Latest Questions

Website Feedback & Community Discussion

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *