दिए गए गद्यांश पर आधारित प्रश्नों के उत्तर इस प्रकार है….
प्रश्न 1: सिनेमा शिक्षा के साधन के रूप में किस प्रकार उपयोगी सिद्ध हुआ है?
उत्तर: सिनेमा शिक्षा के साधन के रूप में निम्न प्रकार से उपयोगी सिद्ध हुआ है:
- जो बातें कक्षा में प्रभावी नहीं हो पातीं, उन्हें परदे पर देखकर आसानी से समझा जा सकता है।
- ऐतिहासिक घटनाओं और युद्धों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है।
- विज्ञान और भूगोल जैसे विषयों की जानकारी अत्यंत रोचक ढंग से दी जा सकती है।
प्रश्न 2: आजकल अधिकांश फिल्में किस प्रकार की होती हैं तथा उनका नई पीढ़ी पर क्या दुष्प्रभाव पड़ता है?
उत्तर : आजकल अधिकांश फिल्में अंग प्रदर्शन और मारधाड़ से भरी होती हैं, जिनका नई पीढ़ी पर निम्न दुष्प्रभाव पड़ता है। आजकल की फिल्मों से युवा पीढ़ी गुमराह हो रही है। आजकल की फिल्मों से युवाओं में चरित्रहीनता बढ़ रही है।
प्रश्न 3: अच्छे सिनेमा का समाज के उत्थान में क्या योगदान होता है?
उत्तर: अच्छे सिनेमा का समाज के उत्थान में निम्न योगदान होता है:
- सामाजिक बुराइयों, अंधविश्वासों और कुप्रथाओं को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
- शिक्षा को रोचक और प्रभावी बनाता है।
- राष्ट्रीय एकता को मजबूत करता है।
- सामाजिक-सांस्कृतिक रुचियों का परिष्कार करता है।
- स्वस्थ मनोरंजन प्रदान करता है।
प्रश्न 4: फिल्म निर्माताओं को किस प्रकार की फिल्में बनानी चाहिए?
उत्तर: फिल्म निर्माताओं को ऐसी फिल्में बनानी चाहिए जो:
- राष्ट्रीय एकता को पुष्ट करने वाली हों।
- सामाजिक-सांस्कृतिक रुचियों का परिष्कार करने वाली हों।
- स्वस्थ मनोरंजन देने वाली हों।
- शिक्षाप्रद और ज्ञानवर्धक हों।
प्रश्न 5: समाज से बुराइयों को खत्म करने में सिनेमा कैसे योगदान दे सकता है।
उत्तर: सिनेमा समाज से बुराइयों को खत्म करने में निम्न प्रकार से योगदान दे सकता है:
- सामाजिक बुराइयों को प्रभावी ढंग से दिखाकर उनके विरुद्ध जनमत तैयार कर सकता है।
- अंधविश्वासों और कुप्रथाओं के दुष्प्रभावों को दिखाकर लोगों को जागरूक बना सकता है।
- सामाजिक सुधार के सकारात्मक परिणामों को प्रदर्शित करके प्रेरणा दे सकता है।
- जटिल सामाजिक मुद्दों को सरल तरीके से प्रस्तुत करके आम जनता के बीच बेहतर समझ विकसित कर सकता है।
प्रश्न 6: उपर्युक्त गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक लिखिए।
उत्तर: उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक “सिनेमा: शिक्षा और समाज में भूमिका” होना चाहिए।