Home Authors Posts by MONIKA

MONIKA

1096 POSTS 0 COMMENTS

आज शिक्षा के साधन के रूप में सिनेमा बड़ा उपयोगी साबित हुआ है। जो बात कक्षा में प्रभावी नहीं हो पाती, उसी बात को परदे पर देखकर बड़ी सरलता से समझा जा सकता है। उदाहरण के लिए-ऐतिहासिक घटनाओं, युद्धों आदि को परदे पर सजीव रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है। विज्ञान और भूगोल जेसे विषयों की जानकारी सिनेमा द्वारा अत्यंत रोचक ढंग से की जा सकती है। सामाजिक बुराइयों; अंध-विश्वासों, कुप्रथाओं आदि को समाप्त करने में सिनेमा महत्वपूर्ण प्रस्तुत भूमिका निभा सकता है। लेकिन सिनेमा के कुछ दोष भी हैं। अंग प्रदर्शन और मारधाड़ से भरी फिल्में नई पीढ़ी को गुमराह कर रही हैं, उन्हें चरित्रहीन भी बना रही हैं। अतः आज फिल्म निर्माताओं का यह दायित्व है कि वे ऐसी फिल्में बनाएँ जो राष्ट्रीय एकता को पुष्ट करने वाली, सामाजिक-सांस्कृतिक रुचियों का परिष्कार करने वाली तथा स्वस्थ मनोरंजन देने वाली हों। उपर्युक्त गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए- प्रश्न- 1. सिनेमा शिक्षा के साधन के रूप में किस प्रकार उपयोगी सिद्ध हुआ है? आजकल अधिकांश फिल्में किस प्रकार की होती हैं तथा उनका नई पीढ़ी पर क्या दुष्प्रभाव पड़ता है? 2. अच्छे सिनेमा का समाज के उत्थान में क्या योगदान होता है? 3. 4. फिल्म निर्माताओं को किस प्रकार की फिल्में बनानी चाहिए? 5. समाज से बुराइयों को खत्म करने में सिनेमा कैसे योगदान दे सकता है। 6. उपर्युक्त गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक लिखिए।​