Tuesday, 17 November 2026 11:01 AM 28°C
Asked by MONIKA 2 years ago

क्या आपको लगता है कि अंतरिक्ष में जाना विज्ञान का सबसे बड़ा चमत्कार तर्क सहित उत्तर दीजिए।

Verified Expert Answer 0 people found this answer helpful

विचार/अभिमत

 

जी हाँ, यह कहना कि अंतरिक्ष में जाना विज्ञान का सबसे बड़ा चमत्कार है, बिल्कुल सही है और आधुनिक युग को विज्ञान का युग कहना गलत नहीं होगा।

आज के जमाने में प्रत्येक व्यक्ति विज्ञान पर बहुत अधिक निर्भर है, हर घटना के पीछे का कारण विज्ञान है, फिर चाहे वह चक्रवात हो, तूफान या वर्षा होना हो या फिर पानी का उबलना और जमना आदि। विज्ञान  केवल उपकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि पृथ्वी से ब्रह्मांड तक विज्ञान को देखा जा सकता है। आसान शब्दों में  विज्ञान के अभाव में व्यक्ति का जीवन कठिनाइयों से भर जाता है। विज्ञान एक ऐसा विषय है जिसकी सीमा तथा क्षेत्र दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। प्राकृतिक तथा किसी वस्तु या प्राणी का क्रमबद्ध ज्ञान, विज्ञान कहलाता है।

हम सभी जानते हैं, पानी का उबलना एक प्राकृतिक घटना है, पर पानी सदैव 100 डिग्री पर उबलता है तथा 0 डिग्री पर जमता है यह विज्ञान है। शिक्षा के क्षेत्र में विज्ञान का बहुत अधिक महत्व है।  कोरोना काल में विज्ञान के माध्यम से ही छात्र अपनी पढ़ाई को जारी रखने में सक्षम हुए हैं। आज हम लैपटॉप, कंप्यूटर, मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से अपने घर बैठे ही अपने स्कूल की कक्षा ले सकते हैं।

इंटरनेट के माध्यम से वीडियो कॉल के जरिए हम अपनी कक्षा बिना रुके ले सकते हैं। साथ ही दुनिया भर की जानकारी हम मोबाइल पर एक क्लिक करके ही प्राप्त कर सकते हैं।  साईकिल, मोटर साईकिल, रिक्शा, कार, बस, मिसाइल, तथा हवाई जहाज का आविष्कार यह सब विज्ञान की ही देन है।

इसलिए अंतरिक्ष में जाना विज्ञान का सबसे बड़ा चमत्कार है, बिल्कुल सही है।


Related questions

भारत की वास्तुकला यहाँ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का दर्पण है। तर्क सहित विचार लिखिए।

‘मन की एकाग्रता’ इस विषय पर अपने विचार लिखो।

★ ★ ★ ★ ★ 0 (0 votes)

Do you know the answer to this question? Please submit your answer.

Add Answer

Please log in or sign up first to submit an answer.

Do you have any question?

Ask Question

Latest Questions

Website Feedback & Community Discussion

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *