Friday, 20 November 2026 02:03 PM 28°C
Asked by SHISHIR 2 years ago

किसी भी देश के विकास के लिए उसके नागरिक को स्वस्थ रहना आवश्यक है। जीवन में स्वस्थ रहने का क्या महत्व है? आप अपने स्वास्थ्य के लिए क्या-क्या उपाय करते हैं? अपने विचारों को प्रस्तुत के रूप में लिखिए।

Verified Expert Answer 0 people found this answer helpful

किसी भी देश के विकास के लिए उसके नागरिक को स्वस्थ रहना बेहद आवश्यक होता है। जीवन में स्वस्थ रहने का अपना ही अलग महत्व होता है।

किसी भी देश के विकास के लिए उसके नागरिक को स्वस्थ रहना क्यों आवश्यक है, तो इसका जवाब यह है कि मान लीजिए आप बीमार हैं, आपको आराम की आवश्यकता है, आप बिस्तर पर आराम कर रहे हैं। बीमारी के कारण आपका शरीर कमजोर हो गया है और आप अपना कोई भी सामान्य कार्य आसानी से नहीं कर पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में आप अपने सामान्य कार्य को नहीं कर पाएंगे तो देश के विकास में अपना योगदान कैसे दे सकते हैं।

उसी प्रकार देश के नागरिकों की स्थिति होती है। जिस देश के नागरिक अस्वस्थ होंगे वे अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझते रहेंगे और उनका अधिकतर समय अपनी बीमारी के उपचार आदि में ही व्यतीत होगा। ऐसी स्थिति में वह सामान्य कार्य करने में असमर्थ महसूस करेंगे जब अपने सामान्य कार्य नहीं कर पाएंगे तो उनकी उत्पादकता कम होगी।

कोई भी देश देश के नागरिकों द्वारा किए जाने वाले कार्यों से ही चलता है। किसी देश के नागरिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से अस्वस्थ रहेंगे तो उनके कार्य करने की क्षमता भी प्रभावित होगी, जो देश की प्रगति में बाधक होगी। इसी कारण किसी देश के नागरिक का स्वस्थ होना बेहद महत्वपूर्ण होता है। तब ही देश की गति तेज विकास के तेज होती है। एक अस्वस्थ व्यक्ति उतनी तत्परता, सजगता एवं लगन से वह कार्य नहीं कर सकता जो कि एक स्वस्थ व्यक्ति कर सकता है।

अपने स्वास्थ्य को उत्तम बनाए रखने के लिए हम अनेक तरह के उपाय आजमाते हैं।

जैसे..

  • सुबह 5 बजे से 6 बचे के बीच में उठ जाना। एक से डेढ़ घंटे तक टहलना, व्यायाम करना, योग आसन आदि करना।
  • सुबह हल्का-फुल्का पौष्टिक नाश्ता करना, जिसमें अधिक से अधिक फल और फाइबर की मात्रा हो।
  • विद्यालय अथवा कार्यालय जाते समय सीढ़ियां चढ़ना, पैदल चलना ।
  • उसके अलावा दोपहर का भोजन मध्यम स्तर का करना तथा शाम का भोजन हल्का-फुल्का करना।
  • रात को जल्दी सो जाना ।
  • जंक फूड से बिल्कुल भी दूर रहना।
  • तेल-मसाले जैसे पदार्थों का कम प्रयोग करना।
  • चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक जैसे पदार्थों से भी दूर रहना।
  • यह सारे उपाय हैं जो हम अपने जीवन को स्वच्छ बनाए रखने के लिए करते हैं।

Related questions

आप वेणु राजगोपाल हैं। ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ दिल्ली के संपादक के नाम एक पत्र लिखकर सामाजिक जीवन में बढ़ रही हिंसा पर अपने विचार व्यक्त कीजिए।

आपके विचार से बच्चों पर माता-पिता का इतना दबाव अच्छा है या बुरा? तर्कसहित उत्तर दीजिए।

★ ★ ★ ★ ★ 0 (0 votes)

Do you know the answer to this question? Please submit your answer.

Add Answer

Please log in or sign up first to submit an answer.

Do you have any question?

Ask Question

Latest Questions

Website Feedback & Community Discussion

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *