‘किसी भी कार्य को करने के लिए दृढ़ता की आवश्यकता होती है।’ इस विषय पर अपने विचार लिखो।

विचार लेखन

किसी भी कार्य को करने दृढ़ता की आवश्यकता होती है

 

किसी भी कार्य को करने के लिए दृढ़ता की आवश्यकता होती है, इस बात में जरा भी संदेह नहीं है। दृढ़ इच्छा शक्ति से किया गया कोई भी कार्य सफल होने की गारंटी देता है। जब हम अपने किसी कार्य के प्रति दृढ़ता का भाव अपनाते हैं तो हमारा हमारा मनोबल मजबूत होता है। दृढ़ मनोबल से किया गये कार्य में व्यक्ति अपनी पूरी लगन लगा देता है। जब पूर्ण दृढ़ता से कोई कार्य को किया जाता है तो उसमें गलती की गुंजाइश कम होती है। गलती की गुंजाइश कम होने पर कार्य की सफलता की संभावनाएं अधिक बढ़ जाती है।

दृढ़ता हमें आत्मविश्वास प्रदान करती है। यह आत्मविश्वास कार्य की सफलता के लिए आवश्यक है। आत्मविश्वास कार्य को सफल बनाने का सबसे अचूक गुण है। एक आत्मविश्वासी व्यक्ति अपने कार्य को कुशलता और तत्परता से करता है और सफलता पाता है।

किसी भी कार्य को करने में अनेक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है। उन चुनौतियों से मुकाबला करने के लिए भी दृढ़ता बेहद आवश्यक है। यदि पूर्ण दृढ़ता से कार्य को संपन्न किया जाता है तो हर चुनौती से निपटने की क्षमता भी स्वतः ही विकसित हो जाती है।

किसी भी कार्य को करने के लिए दृढ़ता का भाव अपनाने से हमारे अंदर समर्पण और कठोर परिश्रम पैदा करने का गुण उत्पन्न होता है जो हमें कार्य की सफलता के अधिक नजदीक ले जाता है। इसलिए किसी भी कार्यों को करने के लिए दृढ़ता की आवश्यकता है, इस विषय में कोई संदेह नहीं है।


Related questions

बेहतर भविष्य के लिए सिर्फ व्यवहारिक विषयों (गणित, विज्ञान, अर्थशास्त्र) की पढ़ाई होनी चाहिए। इस पर विचार लिखें।

यूनेस्को द्वारा दुर्गा पूजा को वैश्विक विरासत (World heritage) बनाने पर अपने विचार अनुच्छेद के रुप में लिखें ।

Related Questions

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Questions