केंद्रीय विद्यालय में स्वच्छता अभियान जुलूस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। स्कूल में नोटिस बोर्ड के लिए सूचना।

केंद्रीय विद्यालय, पुष्प विहार, दिल्ली

सूचना

दिनांक : 10 जनवरी 2024

विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 12 जनवरी 2024 को हमारे विद्यालय की तरफ से स्वच्छता अभियान जुलूस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस जुलूस का मुख्य उद्देश्य शहर के नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना है। जुलूस का आरंभ विद्यालय से दोपहर 11 बजे होगा और शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरता हुआ जुलूस श्याम 3 वापस विद्यालय पर आकर समाप्त होगा।

जुलूस में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं जगह-जगह रुककर स्वास्थ्य के प्रति स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे और विद्यालय प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई स्वच्छता अभियान संबंधी सामग्री जैसे टैम्पलेट, पोस्टर, पुस्तिकाएं, ब्रोशर आदि को बाटेंगे। छात्र-छात्राओं से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में इस जुलूस में शामिल होकर स्वच्छता अभियान में सहभागी बनें।

आज्ञा से,
विद्यालय प्रशासन,
केंद्रीय विद्यालय,
पुष्प विहार, दिल्ली ।


Related questions

अधिसूचना किसे कहते हैं? एक अधिसूचना का उचित प्रारूप भी बनाइए।

आपका मोबाइल विद्यालय परिसर में कहीं खो गया है। इस संबंध में विद्यालय के सूचना पट्ट पर मोबाइल की विस्तृत जानकारी देते हुए एक सूचना तैयार कीजिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *