अगर पेड़ ना होते तो क्या होता?

अगर पेड़ न होते तो क्या होता

 

अगर पेड़ ना होते तो हमारे अस्तित्व की कल्पना ही नहीं कर सकते। प्रकृति ने हमें कई प्रकार के उपहार दिए हैं जिनमें पेड़ सर्वश्रेष्ठ हैं, जो हमें जीवन में हमेशा सहायता करते है जो व्यक्ति के जीवन को बनाए रखते है। शुद्ध वातावरण प्रदान करते है। जो एक स्वस्थ जीवन के लिए महत्वपूर्ण होता है।

पेड़ हमें आक्सीजन प्रदान करते हैं जो हमें जीवित रहने के लिए अत्यंत आवश्यक है इसके बिना तो हम 1 घंटा भी जीवित नहीं रह सकते। पेड़ हमारे ही नहीं बल्कि इस धरती पर मौजूद सभी जीव जंतुओं के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । पेड़ पौधे हमारे जीवन के संतुलन के साथ ही प्रकृति के संतुलन को भी बनाए रखते है।

पेड़ पौधों से ही प्रकृति की सुन्दरता का दृश्य प्राप्त होता है। पेड़ पौधों के अभाव में प्रकृति का कोई अस्तित्व ही नहीं होता है। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से वर्षा कम होने लगी है। अपर्याप्त वर्षा से जल स्रोत दूषित हो रहा है। हवा में जहरीली गैसों के बढ़ने से पर्यावरण में प्रदूषण की मात्रा अत्यधिक बढ़ गई है। यदि समय रहते मनुष्य नहीं सँभला और उसने पेड़ों के संरक्षण व संवर्धन की तरफ उचित ध्यान नहीं दिया तो यह धरती पेड़-पौधों एवं वनस्पतियों से विहीन हो जाएगी । मनुष्य साँस-साँस को तरसेगा। सूखा, अकाल या बाढ़ की भयावह स्थिति उत्पन्न हो जाएगी।

मनुष्यों का पेड़ों के बिना जीवन संभव नहीं है, वृक्ष है तो जीवन है। इसलिए हमें जितना हो सके उतने पेड़ लगाने चाहिए । यदि पेड़ नहीं होते तो, यह एक भयानक कल्पना है, हमें पेड़ों को काटने वालों का निश्चित ही विरोध करना चाहिए ।


Other questions

एक स्वतंत्र व्यक्ति की तुलना उड़ते हुए पक्षी से करते हुए अपने विचार लिखिए। ​

‘मन्नू भंडारी’ द्वारा लिखित ‘दो कलाकार’ कहानी के दोनों पात्रों का परिचय दीजिए। आपका प्रिय कलाकार कौन और क्यों है? इस पर विचार व्यक्त कीजिए।

Related Questions

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Questions