Saturday, 28 November 2026 03:04 AM 28°C
Asked by MONIKA 3 years ago

इनमें से कौन सा तर्क लोकतंत्र के पक्ष में है? A. लोकतंत्र में लोग खुद को स्वतंत्र और समान मानते हैं। B. लोकतांत्रिक व्यवस्थाएँ दूसरों की तुलना में टकरावों को ज्यादा अच्छे से सुलझाती हैं। C. लोकतांत्रिक सरकारें लोगों के प्रति ज़्यादा उत्तरदायी होती हैं। D. उपरोक्त सभी।​

Verified Expert Answer 0 people found this answer helpful

कौन सा तर्क लोकतंत्र के पक्ष में है? तो इसका सही विकल्प होगा :

D. उपरोक्त सभी।

समझे कैसे..?

लोकतंत्र की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि लोकतंत्र में सभी जन खुद को समान और स्वतंत्र मानते हैं।लोकतंंत्र की मूल अवधारणा ही समानता और स्वतंत्रता है। ये लोकतंत्र की सबसे बड़ी विशेषता है।

लोकतांत्रिक व्यवस्था की दूसरी विशेषता यह है कि वह दूसरों की तुलना में टकरावों को ज्यादा अच्छे तरीके से सुलझाती हैं और यहां पर किसी एक का वर्चस्व नहीं होता। लोकतात्रिक व्यवस्था में जो भी मुद्दे या विवाद अथवा मतभेद होते हैं, वे मिलजुलकर आपसी समन्वय से सुलझा लिए जाते हैंं। यहाँ पर सभी के मत और विचार को सम्मान  दिया जाता है।

लोकतांत्रिक सरकारे लोगों के प्रति ज्यादा उत्तरदाई होती है, क्योंकि वह लोगों द्वारा ही चुनी जाती है। उन्हे जो भी कार्य करना होता है वो जनता के हित में करना होता है। लोकतंत्र की सच्ची परिभाषा ही जनता के लिए, जनता का शासन है।

इसलिये चौथा विकल्प सही होगा क्योंकि इस विकल्प लोकतंत्र की सारी विशेषताएं आ जाती हैं।


Other questions

लोकतंत्र में चुनाव का महत्व (निबंध)

लोकतांत्रिक सरकार किस तरह से पारदर्शी होती है?

गठबंधन की राजनीति क्या है? गठबंधन की राजनीति के सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभाव क्या हैं? विस्तार से लिखिए।

★ ★ ★ ★ ★ 0 (0 votes)

Do you know the answer to this question? Please submit your answer.

Add Answer

Please log in or sign up first to submit an answer.

Do you have any question?

Ask Question

Latest Questions

Website Feedback & Community Discussion

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *