फ्रांस को छींक आती है तो शेष यूरोप को ठंड लग जाती है यह किसने कहा ?

जब फ्रांस को छींक आती है तो शेष यूरोप को ठंड लग जाती है। यह बात ‘मेटरनिख’ ने कही थी।

व्याख्या :

मेटरनिख यूरोप की राजनीति का एक प्रमुख नेता था। मेटरनिख ऑस्ट्रिया में जन्मा एक राजनीतिक नेता था। वह ऑस्ट्रिया साम्राज्य में विदेश मंत्री रह चुका था। उसी ने फ्रांस के संदर्भ में यह बात कही थी कि यदि फ्रांस को छींक आती है तो पूरे यूरोप को सर्दी जुकाम हो जाता है।

जब मेटरनिख ने यह बात कही थी तो उस समय यूरोप में फ्रांस का प्रभुत्व था और फ्रांसीसी साम्राज्य यूरोप का एक प्रमुख साम्राज्य था। मेटरनिख ने यूरोप की राजनीति में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। नेपोलियन के पतन के बाद मेटरनिख ही यूरोपीय राजनीति का एक प्रमुख चेहरा बन गया था। मैटरनिख के नेतृत्व में ही ऑस्ट्रियाई साम्राज्य यूरोप का एक महत्वपूर्ण साम्राज्य बन गया था।


Other questions

पहली सवाक ‘आलम आरा’ फिल्म बनाते समय कोई संवाद लेखक और गीतकार क्यों नहीं था?

तताँरा-वामीरो कथा ने किस पुरानी प्रथा का अंत किया?

Related Questions

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Questions