पढ़ाई के साथ खेलकूद क्यों आवश्यक है? अपने विचार लिखिए।

पढ़ाई के साथ खेलकूद इसलिए आवश्यक है क्योंकि पढ़ाई जहाँ हमारे मानसिक विकास के लिए आवश्यक है, वह हमें मानसिक रूप से शिक्षित करती है वही हमारे शरीर का विकास भी उतना ही आवश्यक है। पढ़ाई के माध्यम से हमारी बुद्धि परिमार्जित होती है। पढ़ाई से हम ज्ञान प्राप्त करते हैं। अच्छी तरह से पढ़ाई के लिए एक स्वस्थ शरीर होना भी बेहद आवश्यक है। बिना स्वस्थ शरीर के मन स्वस्थ नहीं रह सकता। खेलकूद एक ऐसी गतिविधि है जो शरीर को स्वस्थ और चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने में बेहद उपयोगी होती है। खेलों के माध्यम से हमारे शरीर की गतिविधियां निरंतर होती रहती है, जिससे हमारा शरीर हमेशा फिट बना रहता है। जब हमारा शरीर स्वस्थ होता है तो मन भी प्रसन्न एवं स्वस्थ रहता है जिससे पढ़ाई में और अधिक ध्यान एकाग्र होता है। एक स्वस्थ मन के लिए स्वस्थ शरीर होना आवश्यक है। खेलकूद किसी हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए पढ़ाई के साथ खेलकूद भी आवश्यक है, ताकि हमारा तन और मन दोनों स्वस्थ रह सकें।


Related questions

‘समाज में हो रहे अपराधों के पीछे लोभ-वृत्ति भी एक कारण है।’ इस विषय पर अपने विचार लिखिए।

“स्वार्थ के लिए ही सब प्रीति करते है।” इस विषय पर अपने विचार लिखिए।

Related Questions

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Questions