‘भ्रष्टाचार जमाखोरी की आदत बड़ी पुरानी है, यह कुरीतियां मिटाने हमें तो नई चेतना लानी है।’ इस पंक्ति का सरल भावार्थ बताएं। (कविता – हम जब होंगे बड़े)

भ्रष्टाचार जमाखोरी की आदत बड़ी पुरानी है, यह कुरीतियां मिटाने हमें तो नई चेतना लानी है।

संदर्भ : कवि बालस्वरूप राही द्वारा रचित कविता ‘हम जब होंगे बड़े’ की इन पंक्तियों का भावार्थ इस प्रकार है…

सरल भावार्थ : इन पंक्तियों के माध्यम से कवि का कहने का आशय यह है कि हमारे समाज में भ्रष्टाचारी और जमाखोरी की प्रवृत्ति बहुत पुरानी है। यह प्रवृत्ति हमारे देश और समाज में गहराई तक अपनी जड़ें जमा चुकी है। हमें इन कुरीतियों को मिटाना है। समाज को जागरूक करना है। समाज को ईमानदार बनाना है। तब ही हम आगे बढ़ सकेंगे।

विशेष व्याख्या : यहाँ पर कवि का कहने का तात्पर्य यह है कि सरकारी विभागों तथा अन्य निजी विभागों में भ्रष्टाचार एक आम समस्या है। अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक भ्रष्टाचार में लिप्त रहते हैं। कोई भी काम बिना रिश्वत दिए नही होता। भ्रष्टाचार की इस समस्या के अतिरिक्त अधिक मुनाफे के लालच में जमाखोरी करना तथा वस्तु की जमा करके बाद में उसकी काला बाजारी करना यह प्रवृत्ति भी बहुत पुरानी है। यह दोनों प्रवृत्तियां समाज के लिए कुरीति बन गई हैं। हमें इन कुरीतियों को मिटाना है। समाज के लोगों को इन बुराइयों से दूर रहने की लिए जागरूक करना है। ऐसा करने के बाद ही हमारा देश समाज आगे बढ़ सकता है।

हम जब होंगे बड़े’ कविता के माध्यम से कवि बालस्वरूप राही ने बच्चों को प्रेरणा देने का कार्य किया है। कवि बच्चों को संदेश देते हुए कहते हैं कि जब बच्चे बड़े होंगे तो देश की इस समय जो वर्तमान तस्वीर है, वैसे ही तस्वीर नहीं रहनी चाहिए। हमें देश में व्याप्त हर बुराई को मिटा देना चाहिए ताकि जब बच्चे बड़े हों तो उन्हें एक आदर्श देश मिले।


Other questions

‘समुद्र में खोया हुआ आदमी’ बेरहम महानगर में धीरे-धीरे टूटते हुए परिवार की करुण गाथा है। सोदाहरण पुष्टि कीजिए ।

‘अवधू गगन-मण्डल घर कीजै’ इस पंंक्ति में ‘अवधू’ का आशय बताइए। इस पंक्ति का भावार्थ भी स्पष्ट कीजिए।

Related Questions

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Questions