‘हिमयुग’ शब्द में कौन सा समास है?

हिमयुग : हिम का युग

समास का नाम : तत्पुरुष समास

तत्पुरुष समास का उपभेद : संबंध तत्पुरुष

हिमयुग में ‘तत्पुरुष समास’ होगा। यहाँ पर तत्पुरुष समास का उपभेद ‘संबंध तत्पुरुष’ होगा। संबंध तत्पुरुष समास में दोनों पदों के बीच का संबंध ‘का’‘की’ कारक चिन्ह के माध्यम से संबंध दर्शाया जाता है।

तत्पुरुष समास’ की परिभाषा के अनुसार समास का वह भेद जिसमें द्वितीय पद अर्थात उत्तर पद प्रधान हो, वह तत्पुरुष समास कहलाता है। तत्पुरुष समास में द्वितीय पद अर्थात उत्तर पद प्रधान होता है और प्रथम पद संज्ञा अथवा विशेषण का कार्य करता है। तत्पुरुष समास के छः उपभेद होते हैं।

इस समास में लिंग, वचन आदि का निर्धारण उत्तर पद यानि द्वितीय पद के अनुसार ही किया जाता है। तत्पुरुष समास में अक्सर कारक चिन्हों का प्रयोग किया जाता है। इन्हीं कारक चिन्हों के आधार पर तत्पुरुष समास के 6 उपभेद होते हैं।

1. कर्म तत्पुरुष
2. करण तत्पुरुष
3. अधिकरण तत्पुरुष
4. संप्रदान तत्पुरुष
5. अपादान तत्पुरुष
6. संबंध तत्पुरुष


Related questions

भारी-भरकम में कौन सा समास है?

महामाया कौन सा समास है?

Related Questions

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Questions