Tag: हिंदी व्याकरण

  • निम्नलिखित शब्दों में से व्यक्तिवाचक संज्ञा चुनिए । (क) लिखावट (ख) हिमालय (ग) यात्री (घ) भूख​

    सही जवाब है…

    (ख) हिमालय

    ════════════════

    स्पष्टीकरण :

    ‘हिमालय’ एक ‘व्यक्तिवाचक संज्ञा’ है। व्यक्तिवाचक संज्ञा वह संज्ञा होती है, जिसमें किसी व्यक्ति अथवा स्थान विशेष का नाम स्पष्ट होता है। व्यक्तिवाचक संज्ञा किसी व्यक्ति अथवा स्थान के नाम को स्पष्ट करती है। हिमालय एक पर्वत का नाम है, जो भारत के उत्तरी क्षेत्र में स्थित है। इसीलिए हिमालय एक व्यक्ति वाचक संज्ञा है।

    संज्ञा से तात्पर्य व्याकरण के उस रूप से है, जो किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, गुण अथवा भाव को प्रकट करती है।

    संज्ञा के पांच भेद होते हैं।

    1. व्यक्तिवाचक संज्ञा
    2. जातिवाचक संज्ञा
    3. समूहवाचक संज्ञा
    4. द्रव्यवाचक संज्ञा
    5. भाववाचक संज्ञा

    Related questions

    ‘भारत देश सीता-सावित्री का देश है।’ इस वाक्य में ‘सीता-सावित्री’ शब्द बोध कराते हैं- 1. व्यक्तिवाचक संज्ञा का 2. समूहवाचक संज्ञा का 3. जातिवाचक संज्ञा का 4. भाववाचक संज्ञा का

    निम्नलिखित वाक्यों से संज्ञा छाँटिए और उसके भेद लिखिए- वाक्य 1. अध्यापिका पढ़ाती हैं। 2. सच्चाई एक अच्छा गुण है। 3. हिमालय विशाल पर्वत है। 4. हीरा बहुमूल्य रत्न है। 5. भारतीय सेना बेहद कुशल सेना है। 6. जल ही जीवन है।

  • ‘परागकण’ का समास विग्रह एवं भेद लिखिये |

    परागकण का समास विग्रह इस प्रकार होगा…

    परागकण :  पराग के लिए कण
    समास भेद : तत्पुरुष समास 

    स्पष्टीकरण :

    परागकण में तत्पुरुष समास होगा।

    तत्पुरुष समास की परिभाषा के अनुसार जब दोनों पदों में दूसरा पद प्रधान हो तो वहाँ तत्पुरुष समास होता है। परागकण में दूसरा पद पद प्रधान है इसलिए यहाँ पर तत्पुरुष समास होगा।

    देश के लिए भक्ति = देशभक्ति
    राजा का पुत्र = राजपुत्र
    शर से आहत = शराहत
    राह के लिए खर्च = राहखर्च
    तुलसी द्वारा कृत = तुलसीदासकृत

    समास के संक्षिप्तीकरण की क्रिया समासीकरण कहलाती है। समासीकरण के पश्चात जो नया शब्द बनता है, उसे समस्त पद कहते हैं। समस्त पद को पुनः मूल शब्दों में लाने की प्रक्रिया ‘समास विग्रह’ कहलाती है।

    समास के छ: भेद हैं

    • द्वन्द्व समास
    • द्विगु समास
    • तत्पुरुष समास
    • कर्मधारय समास
    • अव्ययीभाव समास
    • बहुव्रीहि समास

    Related questions

    सामासिक पदों का विग्रह कर समास के भेद बताओ। (1) राजनर्तकी (2) प्रतिक्षण (2) पीताम्बर (4) नीलकमल (4) राजा (5) पूरब (5) इहलोक (6) दोषी (7) आयात (8) पूर्णिमा (9) पंकज (10) राम-लक्ष्मण (11) आजीवन (12) नीलगाय

    दिए गए शब्दों का समास विग्रह करके समास का नाम लिखिए। 1. आरामकुर्सी 2. स्वरचित 3. गुणहीन 4. जीवनसाथी 5. धर्मवीर 6. अधर्म 7. मालगोदाम 8. परमानंद 9. वचनामृत 10. चौमासा 11. यथानियम 12. ऊँच-नीच 13. लंबोदर 14. महावीर 15. संसारसागर 16. पंजाब 17. प्रतिवर्ष ​ 18. चक्रपाणि 19. राजमहल 20. नीलकमल

  • हमें बुराई के खिलाफ़ आवाज उठाना चाहिए। ‘खिलाफ़’ शब्द का पद परिचय किजिये​।

    हमें बुराई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए। इस वाक्य में ‘खिलाफ’ शब्द का पद-परिचय इस प्रकार होगा :

    हमें बुराई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए।

    खिलाफ़ शब्द का पद परिचय…
    खिलाफ़ : भाववाचक संज्ञा, पुल्लिंग, एकवचन, कर्मकारक ।

    पद-परिचय क्या है?

    हिंदी व्याकरण में पद-परिचय पदों को एक व्याकरणिक परिचय देने की विधा है। हिंदी व्याकरण में कोई भी शब्द जब स्वतंत्र रूप में प्रयोग किया जाता है, तब वह शब्द ही रहता है। लेकिन यही शब्द जब वाक्य में प्रयोग किया जाता है, तो वह पद बन जाता है। यह पद व्याकरण के नियमों से बंध जाता है और उसका एक ‘पद-परिचय’ होता है। पद परिचय में देते समय लिंग, वचन, काल, कारक आदि महत्वपूर्ण कारक होते हैं। पद परिचय देते समय निम्नलिखित बातों को ध्यान मे रखा जाता है…

    • संज्ञा
    • सर्वनाम
    • विशेषण
    • क्रिया-विशेषण
    • क्रिया
    • अव्यय
    • समुच्चयबोधक
    • संबंधबोधक
    • विस्मयादिबोधक

    Related questions

    ‘सेवा’ इस शब्द का कुछ वाक्यों में प्रयोग कीजिए।

    ‘कनक’ शब्द के अलग-अलग अर्थ बताकर वाक्य लिखिए।​

  • प्रविशेषण किसे कहते हैं?

    ‘प्रविशेषण’ से तात्पर्य उन शब्दों से होता है, जो किसी विशेषण की विशेषता बताते हैं।

    हम सभी जानते हैं कि हिंदी व्याकरण में ‘विशेषण’ उन शब्दों को कहा जाता है, जो संज्ञा शब्दों की विशेषता को प्रकट करते हैं, लेकिन कुछ शब्द ऐसे होते हैं, जो इन विशेषणों की भी विशेषता प्रकट करते हैं। ये शब्द विशेषण से ठीक पहले लगते हैं और वह उसे विशेषण की विशेषता को बढ़ाकर पूरे संज्ञा शब्द की विशेषता को और अधिक विशिष्ट कर देते हैं।

    प्रविशेषण प्रायः ‘बड़े’, ‘बहुत’, ‘अत्यंत’ जैसे शब्दों के रूप में बने होते हैं। ये प्रविशेषण ऐसे होते हैं कि ये विशेषण शब्द की मात्रा, परिमाण, संख्या अधिक रूप में उस विशेषण को का वजन बढ़ा देते हैं, और इससे पूरे संज्ञा शब्द की विशिष्टता भी बढ़ जाती है।

    प्रविशेषण के उदाहरण

    शिवाजी महाराज बहुत वीर योद्धा थे।

    यहाँ पर -योद्धा- एक संज्ञा शब्द है, तो -वीर- विशेषण शब्द है। -वीर-, -योद्धा- शब्द की विशेषता को बता रहा है। अब -बहुत- शब्द यहाँ पर एक प्रविशेषण के रूप में कार्य कर रहा है, जो विशेषण द्वारा प्रकट की जाने वाले संज्ञा शब्द की विशेषता को और अधिक बढ़ा रहा है, यानि विशेषण की विशेषता को प्रकट कर रहा है।

    प्रविशेषण के कोई भेद नही होते। कुछ शब्द प्रविशेषण का कार्य करते हैं।

    प्रविशेषण के रूप में प्रयुक्त होने वाले शब्द

    बहुत, बड़ा, अत्यन्त, निरा आदि।

    इन प्रविशेषण का प्रयोग करके बने वाक्य

    • वह बहुत सुंदर लड़की है।
    • औरंगजेब बड़ा क्रूर शासक था।
    • रामलाल जी अत्यन्त दयालु व्यक्ति हैं।
    • राहुल निरा मूर्ख लड़का है।

    Related questions

    ‘मीठे अंगूर खाकर मन खुश हो गया।’ इस वाक्य में से विशेषण और विशेष्य छांटकर लिखें।

    ‘दमा’ का विशेषण क्या होगा ?

  • निम्नलिखित शब्दों के समानार्थी शब्द लिखिए 1. आँख 2. वन 3. सिर 4. शेर

    सभी शब्दों के समानार्थी शब्द इस प्रकार होंगे…

    1. आँख ⦂ नेत्र, नयन, लोचन, नैन, अक्षि,  चक्षु, दृग, अक्षि, अम्बक, विलोचन, दृष्टि, दीदा , चख।
    2. वन ⦂ जंगल, अरण्य, कानन. विपन्न, विटप, अरण्य, गहन, अख्य, कान्तार, जंगल, बीहड़।
    3. सिर ⦂ माथा, मस्तक, मगज, शीर्ष, सर, मद, खोपड़ी।
    4. शेर ⦂  सिंह, वनराज, केसरी, केहरी, पशुराज, मृगराज, पंचराज।

    समानार्थी या पर्यायवाची शब्द क्या होते हैं?

    वे शब्द वो एक समान अर्थ के संदर्भ में प्रयुक्त किए जाते हैं, उन्हें समानार्थी या पर्यायवाची शब्द कहते हैं। समान अर्थ होने के कारण समानार्थी शब्द और एक-दूसरे का पर्याय होने के कारण पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।


    Related questions

    निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखिए। 1. समाज की सेवा करने वाला 2. जिसमें दया न हो 3. काम करने वाला 4. जिसमें शर्म न हो 5. जिसका दोष न हो 6. जिसे पाना कठिन हो

    निम्नलिखित वाक्यों के वचन बदलकर लिखिए : 1. लड़के ने आम खाया। 2. पौधा सूख गया । 3. सभा में कवि पधारा । 4. बंदर वृक्ष पर बैठा है। 5. नौकर मॉल जा रहा है। 6. यह कमरा साफ और सुंदर है।​

  • निम्नलिखित वाक्यों के वचन बदलकर लिखिए : 1. लड़के ने आम खाया। 2. पौधा सूख गया । 3. सभा में कवि पधारा । 4. बंदर वृक्ष पर बैठा है। 5. नौकर मॉल जा रहा है। 6. यह कमरा साफ और सुंदर है।​

    वाक्यों के वचन बदलकर नए वाक्य इस प्रकार होंगे…

    1. लड़के ने आम खाया।
    परिवर्तित वाक्य : लड़के ने आम खाए। अथवा लड़कों ने आम खाए।

    2. पौधा सूख गया ।
    परिवर्तित वाक्य : पौधे सूख गए।

    3. सभा में कवि पधारा ।
    परिवर्तित वाक्य : सभा में कवि पधारे।

    4. बंदर वृक्ष पर बैठा है।
    परिवर्तित वाक्य : बंदर वृक्ष पर बैठे हैं।

    5. नौकर मॉल जा रहा है।
    परिवर्तित वाक्य : नौकर मॉल जा रहे हैं।

    6. यह कमरा साफ और सुंदर है।​
    परिवर्तित वाक्य : ये कमरे साफ और सुंदर हैं।

    टिप्पणी :

    जब किसी वाक्य में वचन परिवर्तन को कहा जाता है, तो उसमें वाक्यों की सरंचना के आधार पर ये देखा जाता है कि वाक्य में कर्ता या क्रिया किसका वचन परिवर्तन करना है।

    सामान्यतः किसी वाक्य मे कर्ता और क्रिया दोनों का वचन परिवर्तन करना होता है, तभी वाक्य एकवचन से बहुवचन या बहुवचन से एकवचन में बदलता है।

    जिस वाक्य में कोई क्रिया न हो वहाँ पर कर्ता का वचन परिवर्तित किया जाता है, जैसा अंतिम वाक्य में किया गया है।


    Other questions

    निम्नलिखित वाक्यों को एकवचन रूप में परिवर्तित कर दोबारा लिखिए (क) कल मेरी सहेलियाँ आई थीं। (ख) नेतागण पधार रहे हैं। (ग) तुम मुझे दोहे सुनाओ। (घ) रास्ते में गहरे गड्ढे हैं। (ङ) ये वस्तुएँ ले आइए। (च) बच्चों ने प्रश्नों के उत्तर लिखे। (छ) बिल्लियाँ, कुत्तों से डर कर भाग गईं। (ज) थालियाँ यहाँ पर मत रखो। (झ) बच्चे खेल रहे हैं। (ञ) घोड़े तेज़ी से दौड़ रहे हैं।

    दिए गए शब्दों के बहुवचन लिखिए। 1. घोंसला 2. टहनी 3. तैयारी 4. नदी 5. नारी 6. लड़का 7. आँख 8. चिडिया. 9. अंडा 10. प्याली 11. घोसला 12. कपड़ा 13. ताला 14. कविता 15. चिड़िया 16. कुटिया

  • ‘उगलेंगे आग कारखाने, हर ओर अंधेरा छाएगा’ – पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?

    ‘उगलेंगे आग कारखाने, हर ओर अंधेरा छाएगा’ – इस पंक्ति में अलंकार

    ‘उगलेंगे आग कारखाने, हर ओर अंधेरा छाएगा’

    अलंकार : अतिश्योक्ति अलंकार

    स्पष्टीकरण :

    इस पंक्ति में ‘अतिशयोक्ति अलंकार’ है। इस पंक्ति में अतिशयोक्ति अलंकार इसलिए है, क्योंकि अतिशयोक्ति अलंकार इस काव्य पंक्ति में किसी घटना का बढ़ा-चढ़ाकर वर्णन किया गया है। अतिश्योक्ति अलंकार किसी काव्य में तब प्रकट होता है, जब किसी काव्य में कवि द्वारा किसी घटना, प्रसंग आदि का बढ़ा-चढ़ाकर वर्णन किया जाए।
    अतिशयोक्ति अलंकार की परिभाषा के अनुसार जब किसी घटना अथवा दृश्य आदि के भवन का वर्णन कवि द्वारा इतना बढ़ा-चढ़ाकर किया जाए कि सामान्य लोक सीमा का उल्लंघन हो जाए और बात अतिशयोक्तिपूर्ण प्रतीत हो तो वहां पर ‘अतिशयोक्ति अलंकार‘ होता है। इस पंक्ति में भी ‘आग उगलेंगे कारखाने, चारों ओर अंधेरा छाएगा’ के माध्यम से घटना का अतिश्योक्तिपूर्ण वर्णन किया जा रहा है, इसलिए यहाँ पर ‘अतिशयोक्ति अलंकार’ होगा।

    अलंकार क्या हैं?

    अलंकार वे शब्द होते हैं, जो किसी भी काव्य में सौंदर्य को बढ़ा देते हैं। अलंकार किसी काव्य के लिए आभूषण का कार्य करते हैं। जिस तरह किसी मानव के लिए आभूषण उसके सौंदर्य में वृद्धि करते हैं उसी तरह अलंकार किसी काव्य सौंदर्य में वृद्धि करते हैं।


    Related questions

    “कहती हुई यों उत्तरा के नेत्र जल से भर गये। हिम के कणों से पूर्ण मानो, हो गये पंकज नये।।”- इस पंक्ति में अलंकार है?

    जहाँ उपमेय को उपमान से श्रेष्ठ बताया जाए, वहाँ कौन-सा अलंकार होता है?

  • महर्षि का संधि विग्रह कीजिए​। संधि का नाम लिखें।

    महर्षि का संधि विग्रह :

    महर्षि : महा + ऋषि
    संधि भेद : गुण स्वर संधि

     

    स्पष्टीकरण

    ‘महर्षि’ में गुण स्वर संधि है। गुण स्वर संधि का जो नियम यहाँ पर लाग होता है, वह नियम इस प्रकार है…
    जब ‘आ’ और ‘ऋ’ का मेल होता है तो ‘अर्’ बनता है। महा का ‘आ’ और ऋषि के ‘ऋ’ के मेल से ‘अर्’ बना है। इसी कारण महर्षि में गुण स्वर संधि है।
    गुण स्वर संधि जिसे संक्षेप में गुण संधि भी कहते है, ये संधि स्वर संधि के पाँच उपभेदों में एक भेद है।

    स्वर संधि के पाँच उपभेद इस प्रकार हैं…

    • दीर्घ स्वर संधि
    • गुण स्वर संधि
    • यण स्वर संधि
    • वृद्धि स्वर संधि
    • अयादि स्वर संधि

    संधि से तात्पर्य दो शब्दों के संयोजन से होता है। जब दो शब्दों में से प्रथम शब्द के अंतिम वर्ण और द्वितीय शब्द के प्रथम वर्ण के संयोजन से जो नया शब्द बनता है, वह ‘संधि’ कहलाता है। इस संधि को पुनः उसके मूल शब्दों में अलग कर देना ‘संधि-विच्छेद’ कहलाता है। संधि के तीन भेद होते हैं

    • स्वर संधि
    • व्यंजन संधि
    • विसर्ग संधि

    Related questions

    हिमालय में कौन सी संधि है​?

    ‘भवनम’ का संधि विच्छेद करो।

  • हिमालय में कौन सी संधि है​?

    हिमालय में संधि :

    हिमालय : हिम + आलय
    संधि का भेद : दीर्घ स्वर संधि

    स्पष्टीकरण

    ‘हिमालय’ में दीर्घ स्वर संधि है, जिसे दीर्घ संधि भी कहते हैं। ये संधि स्वर संधि के पाँच उपभेदों मे से एक उपभेद है।
    हिमालय में दीर्घ संधि का जो नियम लागू होता है, वह इस प्रकार है…

    जब ‘अ’ और ‘आ’ का मेल होता है तो ‘आ’ बनता है। यहाँ पर हिम के अंतिम वर्ण ‘अ’ और आलय के अंतिम वर्म ‘आ’ का मेल होकर ‘आ’ बन रहा है।

    इसलिए इस नियम के अनुसार हिमालय में दीर्घ स्वर संधि है।

    स्वर संधि, संधि के तीन भेदों में एक है। संधि के तीन भेद हैं..

    • स्वर संधि
    • व्यंजन संधि
    • विसर्ग संधि

    स्वर संधि के पाँच उपभेद..

    • दीर्घ संधि
    • गुण संधि
    • यण संधि
    • वृद्धि संधि
    • अयादि संधि

    Related questions

    निम्नलिखित शब्दों में संधि कीजिए- 1. सम् + चय 2. वाक् + मय 3. राका + ईश 4. सत् + मार्ग 5. निः + पक्ष 6. सु + आगत 6. उत् + लेख 7. एक + एक 8. तत् + लीन 9. तपः + बल

    ‘भवनम’ का संधि विच्छेद करो।

  • दिए गए शब्दों का समास विग्रह करके समास का नाम लिखिए। 1. आरामकुर्सी 2. स्वरचित 3. गुणहीन 4. जीवनसाथी 5. धर्मवीर 6. अधर्म 7. मालगोदाम 8. परमानंद 9. वचनामृत 10. चौमासा 11. यथानियम 12. ऊँच-नीच 13. लंबोदर 14. महावीर 15. संसारसागर 16. पंजाब 17. प्रतिवर्ष ​ 18. चक्रपाणि 19. राजमहल 20. नीलकमल

    दिए गए शब्दों का समास विग्रह करके समास का नाम इस प्रकार होगा…

    1. आरामकुर्सी : आराम के लिए कुर्सी
      समास भेद : तत्पुरुष समास (संप्रदान तत्पुरुष)
    2. स्वरचित : स्वयं द्वारा रचित
      समास भेद : तत्पुरुष समास (करण तत्पुरुष)
    3. गुणहीन : गुण से हीन
      समास भेद : अपादान तत्पुरुष
    4. जीवनसाथी : जीवन का साथी
      समास भेद : तत्पुरुष समास (संबंध तत्पुरुष)
    5. धर्मवीर : धर्म में वीर
      समास भेद : तत्पुरुष समास (अधिकरण तत्पुरुष)
    6. अधर्म : न धर्म
      समास भेद : तत्पुरुष समास (नञ तत्पुरुष समास)
    7. मालगोदाम : माल का गोदाम
      समास भेद : तत्पुरुष समास (संबंध तत्पुरुष)
    8. परमानंद : परम है जो आनंद
      समास भेद : कर्मधारण्य समास
    9. वचनामृत : वचन रूपी अमृत
      समास भेद : कर्मधारण्य समास
    10. चौमासा : चार मासों का समाहार
      समास भेद :  द्विगु समास
    11. यथानियम : नियम के अनुसार
      समास भेद : अव्ययीभाव समास
    12. ऊँच-नीच : ऊँच और नीच
      समास भेद : द्वंद्व समास
    13. लंबोदर : लंबा है जिनका उदर अर्थात भगवान गणेश
      समास भेद : बहुव्रीहि समास
    14. महावीर : महान है जो वीर
      समास भेद : कर्मधारण्य समास
    15. संसारसागर : संंसार रूपी सागर
      समास भेद : कर्मधारण्य समास
    16. पंजाब : पाँच आब (नदियों) का क्षेत्र
      समास भेद : द्विगु समास
    17. प्रतिवर्ष ​: हर एक वर्ष
      समास भेद : अव्ययीभाव समास
    18. चक्रपाणि : चक्र है पाणि (हाथ) में जिनके अर्थात भगवान विष्णु
      समास भेद : बहुव्रीहि समास
    19. राजमहल : राजा का महल
      समास भेद : तत्पुरुष समास (संबंध तत्पुरुष)
    20. नीलकमल : नीला है जो कमल
      समास भेद : कर्माधारण्य समास

    Other questions

    ‘आटे-दाल’ इस समस्त पद का समास विग्रह और समास भेद क्या होगा?

    ‘सिंहद्वार’ का समास विग्रह कीजिए।

    निम्नलिखित समस्तपदों का विग्रह करके समास का नाम लिखिए- (क) हथकड़ी (ख) रोगग्रस्त (ग) शताब्दी (घ) त्रिवेणी (ङ) कमलनयन (च) लाभ-हानि (छ) नवग्रह (ज) तुलसीकृत (झ) राजीवलोचन (ञ) बैलगाड़ी (ट) यथासंभव (ठ) घुड़सवार (ड) लंबोदर

    निम्नलिखित समस्तपदों का विग्रह कर समास भेद बताइए: सत्याग्रह, लोकप्रिय, दशानन, चंद्रमुख, त्रिकोण, षट्कोण, नीलांबर, देहलता, राजकुमारी, रात-दिन, तुलसीकृत, वनवासी, देशभक्ति, यथाशक्ति, नीलकंठ, रसोईघर।

  • निम्नलिखित शब्दों में उपसर्ग जोड़कर नए शब्द बनाएं (1) बोध (2) इलाज (3)यत्न (4)ध्वनि

    दिए गए शब्दों में उपसर्ग जोड़कर नए शब्द इस प्रकार होंगे…

    (1) बोध

    आत्म + बोध : आत्मबोध
    सु + बोध : सुबोध
    अ + बोध : अबोध

    (2) इलाज

    ला + इलाज : लाइलाज

    (3) यत्न

    प्र + यत्न : प्रयत्न
    सु + यत्न : सुयत्न

    (4) ध्वनि

    प्रति + ध्वनि : प्रतिध्वनि

     

    उपसर्ग क्या हैं?

    उपसर्ग किसी शब्द के आगे लगने वाले शब्दांश होते है। उपसर्ग किसी शब्द के लिए विशेषण का कार्य करते हैं। यहाँ पर इतना अंतर है कि विशेषण शब्दों अपना स्वतंत्र अर्थ और अस्तित्व होता है, जबकि उपसर्ग रूपी विशेषणों का अपना स्वतंत्र अस्तित्व नही होता। ये केवल उपसर्ग के रूप में किसी शब्द से पहले प्रयुक्त किए जाते हैं।


    Other questions

    दिए गए शब्दों में उपसर्ग लगाकर नए शब्द बनाइए। (क) नाम (ख) देश (ग) पका (घ) हत्था (ङ) गिनत (च) कूल (छ) मरण (ज) दृष्टि

    दिए गए उपसर्ग से दो-दो शब्द बनाइए- (क) पुनर् (ख) हर (ग) सम् (घ) कु (च) अ (छ) बिन (ज) प (ङ) स्व

  • दिए गए वाक्यों में से विशेषण चुनकर उनके भेदों के नाम लिखिए- क) बाहर कुछ लोग खड़े हैं। ख) पाँच मीटर कपड़ा लाओ। ग) कुछ पक्षी पेड़ पर बैठे हैं। घ) वह किताब मेरी है। ङ) थोड़ी चीनी नीचे गिर गई।

    विशेषण के नाम और भेद

    क) बाहर कुछ लोग खड़े हैं।
    विशेषण : कुछ
    विशेष्य : लोग
    विशेषण का भेद : परिमाणवाचक विशेषण
    विशेषण का उपभेद : अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण

    ख) पाँच मीटर कपड़ा लाओ।
    विशेषण : पाँच मीटर
    विशेष्य : कपड़ा
    विशेषण का भेद : परिमाणवाचक विशेषण
    विशेषण का उपभेद : निश्चित परिमाणवाचक विशेषण

    ग) कुछ पक्षी पेड़ पर बैठे हैं।
    विशेषण : कुछ
    विशेष्य : पक्षी
    विशेषण का भेद : संख्यावाचक विशेषण
    विशेषण का उपभेद : अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण

    घ) वह किताब मेरी है।
    विशेषण : सार्वनमिक विशेषण
    विशेष्य : किताब
    विशेषण का भेद : संख्यावाचक विशेषण
    विशेषण का उपभेद : अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण

    ङ) थोड़ी चीनी नीचे गिर गई।
    विशेषण : थोड़ी
    विशेष्य : चीनी
    विशेषण का भेद : परिमाणवाचक विशेषण
    विशेषण का उपभेद : अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण


    Related questions

    “आज हमारे घर गाजर का स्वादिष्ट” हलवा बन रहा है।- रेखांकित अंश का पदबंध बताइए- A-संज्ञा पदबंध B-विशेषण पदबंध C-सर्वनाम पदबंध D-क्रिया विशेषण पदबंध

    “तेज गति से उफनते समुद्र” ने अपनी ही लहरों में चलते जहाज़ों को उठा फेंका। (i) संज्ञा पदबंध (iii) विशेषण पदबंध (ii) सर्वनाम पदबंध (iv) क्रिया पदबंध

  • ‘भारत देश सीता-सावित्री का देश है।’ इस वाक्य में ‘सीता-सावित्री’ शब्द बोध कराते हैं- 1. व्यक्तिवाचक संज्ञा का 2. समूहवाचक संज्ञा का 3. जातिवाचक संज्ञा का 4. भाववाचक संज्ञा का

    उचित विकल्प है :

    3. जातिवाचक संज्ञा

    स्पष्टीकरण :

    ‘भारत देश सीता सावित्री का देश है।’ इस वाक्य में सीता-सावित्री शब्द जातिवाचक संज्ञा का बोध कराते हैं। यहाँ पर सीता और सावित्री इन दो शब्दों को अलग-अलग प्रयोग किया जाए तो यह शब्द व्यक्तिवाचक संज्ञा होंगे क्योंकि यह किसी व्यक्ति विशेष का नाम है। लेकिन यहाँ पर सीता-सावित्री शब्द व्यक्ति के संदर्भ में नहीं प्रयुक्त किया गया है। बल्कि स्त्रियों की ऐसी जाति के संदर्भ में प्रयुक्त किया गया है, जो सीता-सावित्री जैसी हैं।

    सीता-सावित्री मनुष्य की ऐसी जाति के रूप में प्रयुक्त किया गया है, जिसका आचरण सीता-सावित्री जैसा होता है। इसी कारण ‘भारत देश सीता सावित्री का देश है।’ इस वाक्य में जातिवाचक संज्ञा होगी।

    जातिवाचक संज्ञा के माध्यम से एक संपूर्ण जाति का बोध कराया जाता है। यहाँ पर सीता-सावित्री के माध्यम से किसी व्यक्ति विशेष का नहीं पूरी बल्कि पूरी जाति का बोध हो रहा है। इसलिए यह जातिवाचक संज्ञा है। सीता सावित्री उस नारी के संदर्भ में प्रयुक्त किया जाता है, जिसका आचरण शुद्ध हो, पवित्र हो। यहाँ पर सीता-सावित्री को उन सभी नारियों की जाति के संदर्भ में प्रयोग किया गया है, जिनका आचरण शुद्ध एवं पवित्र होता है। इसीलिए यह जातिवाचक संज्ञा होगी।


    Related questions

    निम्नलिखित वाक्यों से संज्ञा छाँटिए और उसके भेद लिखिए- वाक्य 1. अध्यापिका पढ़ाती हैं। 2. सच्चाई एक अच्छा गुण है। 3. हिमालय विशाल पर्वत है। 4. हीरा बहुमूल्य रत्न है। 5. भारतीय सेना बेहद कुशल सेना है। 6. जल ही जीवन है।

    ‘वे सुंदर मकानों में रहते हैं।’ इस वाक्य को ‘अपूर्ण वर्तमानकाल’ में बदले।

  • शब्द शक्ति, अमिधा, लक्षणा, व्यंजना। (हिंदी व्याकरण)

    शब्द शक्ति : हिंदी व्याकरण में ‘शब्द शक्ति’ से तात्पर्य शब्दों की उस शक्ति से होता है जो शब्द के अर्थ का बोध कराती है। हर शब्द में एक अर्थ छिपा होता है। उस शब्द के मूल अर्थ का बोध कराने वाली शक्ति को ‘शब्द शक्ति’ कहा जाता है। आइये शब्द शक्ति को समझते हैं…

    शब्द शक्ति

    शब्द शक्ति से तात्पर्य शब्द के अर्थ का भाव का बोध कराने वाली शब्द शक्ति से होता है। किसी भी शब्द या शब्द समूह में एक अर्थ छुपा होता है, वह मूल अर्थ का बोध कराने की शक्ति को शब्द शक्ति कहा जाता है। शब्द के अर्थ का बोध जिस भाव या रीत द्वारा कराया जाता है, वही उस शब्द की शक्ति है। शब्दों के अर्थ के बोध के अलग-अलग प्रकार होते हैं। उसी आधार पर शब्द शक्ति भी अलग-अलग प्रकार की होती है।

    शब्द शक्ति के भेद

    शब्दों के अनुसार शब्द के अर्थ तीन प्रकार के होते हैं।

    • वाच्यार्थ
    • लक्ष्यार्थ
    • व्यंग्यार्थ

    इन्हीं तीन अर्थ के आधार पर शब्द शक्ति भी तीन प्रकार की होती है, जो कि इस प्रकार है :

    ✫  अमिधा
    ✫  लक्षणा
    ✫  व्यंजना

    अभिधा

    अमिधा शब्द शक्ति से तात्पर्य शब्द के उस अर्थ बोध से होता है, जो शब्द का सबसे प्रचलित एवं साधारण अर्थ होता है। किसी शब्द को सुनने या पढ़ने के बाद वाचक या श्रोता उस शब्द का जो सबसे प्रसिद्ध एवं प्रचलित अर्थ ग्रहण करें, वह ‘अमिधा’ शब्द शक्ति कहलाती है अमिधा शब्द शक्ति में शब्द के सांकेतिक अर्थ का बोध होता है।

    अभिधा में शब्द शक्ति से युक्त शब्द के अर्थ में कोई विरोधाभास प्रकट नही होता और ना ही कोई कोई अवरोध नही होता और उसका सीधा अर्थ प्रकट होता है।

    जैसे…
    सुरेन्द्र खाना खा रहा है।

    यहाँ पर सीधा स्पष्ट है कि सुरेन्द्र नाम का एक व्यक्ति खाना खा रहा है।

    आशीष खेल रहा है।

    यहाँ पर सीधा स्पष्ट है कि आशीष नाम का एक बालक खेल रहा है। इस तरह अमिधा शब्द शक्ति के माध्य से शब्द का सबसे सामान्य और सबसे प्रचलित अर्थ प्रकट होता है।

    लक्षणा

    ‘लक्षणा’ शब्द शक्ति से तात्पर्य किसी शब्द की उस शक्ति से होता है, जिसमें वह शब्द अपना कोई सामान्य अर्थ प्रकट ना करके कोई विशिष्ट अर्थ प्रकट करता हो। लक्षणा शब्द शक्ति में इसमें शब्द की शक्ति लक्ष्यार्थ अर्थ होती है वो अपने मुख्य अर्थ को छोड़कर किसी अन्य विशेष अर्थ को प्रकट करती है।

    अमिधा के अन्तर्गत सामान्य अर्थ में शब्द के जिस अर्थ को लिया जाता है, लक्षणा शब्द शक्ति के अंतर्गत उस अर्थ को किसी अन्य विशिष्ट अर्थ के संदर्भ में ग्रहण किया जाता है।

    लक्षणा शब्द शक्ति में शब्दों का एक विशिष्ट अर्थ छिपा होता है, जो शब्द को सामान्य अर्थ से अलग विशिष्ट अर्थ प्रयुक्त करता है।

    जैसे…
    भारत जाग उठा।

    यहाँ पर भारत से तात्पर्य एक व्यक्ति से नही बल्कि देश से है। भारत के जागने का विशिष्ट अर्थ है कि भारत देश में एक चेतना आयी।

    दूसरा उदाहरण
    हरीश बिल्कुल गधा है।

    यहाँ पर हरीश नाम के व्यक्ति को गधा बताकर ये कहने का ये प्रयास नही किया जा रहा है कि हरीश गधा नामक जानवर है, बल्कि ये बताने का प्रयास किया जा रहा है कि गधा एक मूर्ख प्राणी माना जाता है इसलिये हरीश की संज्ञा गधे से करके हरीश को मूर्ख बताने का प्रयास किया गया है।

    व्यंजना

    व्यंजना शब्द शक्ति में शब्द का अर्थ ना तो वाच्यार्थ होता है और ना ही लक्ष्यार्थ होता है। यहाँ पर शब्द का अर्थ अलग-अलग संदर्भों में एक ही समय में अलग अलग हो सकता है। व्यंजना शक्ति में शब्द शक्ति में मुख्य और लक्ष्य अर्थ से अलग व्यंजन निहित होता है।

    व्यंजना शब्द शक्ति से युक्त शब्द का अर्थ अलग अलग व्यक्ति के लिए अलग अलग हो सकता है। व्यंजना शब्द शक्ति में एक ही तरह के शब्दों से अलग-अलग व्यक्तियों के लिये अलग-अलग अर्थ प्रकट होते हों तो वहाँ ‘व्यंजना’ शब्द शक्ति होती है।

    जैसे…
    सुबह के पाँच बज गए।

    सुबह के पाँच बजने का अलग-अलग लोगों के लिए अलग अर्थ होगा।

    • किसी घरेलू महिला के लिए इसका अर्थ घर के कामकाज को शुरु करना है।
    • किसी कामकाजी पुरुष या महिला के लिये इसका अर्थ अपने दफ्तर के लिए तैयार होने से है।
    • किसी छात्र के लिए इसका अर्थ विद्यालय जाने के लिए तैयार होने से है।
    • रात की पाली के किसी चौकीदार या किसी कारखाने के श्रमिक के लिए इसका अर्थ ड्यूटी समाप्त होने से है।

     


    Other questions

    शब्द और शब्द के भेद (हिंदी व्याकरण)

    स्वर संधि – स्वर संधि के भेद (हिंदी व्याकरण)

  • निम्नलिखित शब्दों में संधि कीजिए- 1. सम् + चय 2. वाक् + मय 3. राका + ईश 4. सत् + मार्ग 5. निः + पक्ष 6. सु + आगत 6. उत् + लेख 7. एक + एक 8. तत् + लीन 9. तपः + बल

    निम्नलिखित शब्दों में संधि कीजिए…

    1. सम् + चय : संचय
    संधि भेद : व्यंजन संधि

    2. वाक् + मय : वांङ्मय
    संधि भेद : व्यंजन संधि

    3. राका + ईश : राकेश
    संधि भेद : गुण स्वर संधि

    4. सत् + मार्ग : सत्मार्ग
    संधि भेद : व्यंजन संधि

    5. निः + पक्ष : निष्पक्ष
    संधि भेद : विसर्ग संधि

    6. सु + आगत : स्वागत
    संधि भेद : यण स्वर संधि

    6. उत् + लेख : उल्लेख
    संधि भेद : व्यंजन संधि

    7. एक + एक : एकाएक
    संधि भेद : गुण स्वर संधि

    8. तत् + लीन : तल्लीन
    संधि भेद : व्यंजन संधि

    9. तपः + बल : तपोबल
    संधि भेद : विसर्ग संधि

    संधि के तीन भेद होते हैं..

    1. स्वर संधि
    2. व्यंजन संधि
    3. विसर्ग संधि

    Other questions

    जीवनाधार में कौन सी संधि है?

    ‘चक्रमस्ति’ का संधि-विच्छेद क्या होगा? ​

  • धूलि-धूसर का समास-विग्रह करें।

    धूलि-धूसर का समास-विग्रह इस प्रकार होगा

    समस्त : धूलि-धूसर
    समास विग्रह : धूलि से धूसर
    समास भेद : तत्पुरुष समास
    तत्पुरुष समास का उपभेद : करण तत्पुरुष समास

    स्पष्टीकरण :

    ‘धूलि-धूसर’ इसमें ‘करण तत्पुरुष समास’ है। इसमें तत्पुरुष समास का उपभेद ‘करण तत्पुरुष’ समास है। इसका मुख्य कारण ये है कि ‘धूलि-धूसर’ का जब समास विग्रह करेंगे को तो इसमें ‘से’ कारक चिन्ह का प्रयोग होगा। उसका समस्त पद बनाते समय इस कारक चिन्ह का लोप हो जाएगा।

    करण तत्पुरुष समास तत्पुरुष समास का एक उपभेद है। ‘करण तत्पुरुष’ समास में समस्त पद का विग्रह करते समय ‘से’ अथवा ‘के द्वारा’ कारक चिन्ह का लोप होता है।

    जैसे :

    शोकाकुल : शोक से आकुल
    मनमाना : मन से माना हुआ
    करुणापूर्ण : करुणा से पूर्ण


    Related questions

    ‘सीना-पिरोना’ का समास विग्रह कीजिए।

    ‘आटे-दाल’ इस समस्त पद का समास विग्रह और समास भेद क्या होगा?

  • “आज हमारे घर गाजर का स्वादिष्ट” हलवा बन रहा है।- रेखांकित अंश का पदबंध बताइए- A-संज्ञा पदबंध B-विशेषण पदबंध C-सर्वनाम पदबंध D-क्रिया विशेषण पदबंध

    सही विकल्प है :

    B – विशेषण पदबंध

    विस्तृत विवरण :

    इस वाक्य में “आज हमारे घर गाजर का स्वादिष्ट” यह पदसमूह​ एक विशेषण पदबंध होगा। ‘विशेषण पदबंध’ वे पदबंध होते हैं, जिनमें पूरा पद समूह एक विशेषण की तरह कार्य कर रहा होता है।

    इस वाक्य में “आज हमारे घर गाजर का स्वादिष्ट” यह पूरा पदसमूह एक विशेषण की तरह कार्य कर रहा है और हलवे की विशेषता को बता रहा है। इसलिए यह एक विशेषण पदबंध है।

    पदबंध क्या हैं?

    पदबंध से तात्पर्य पदों के उस समूह से होता है जो मिलकर किसी एक पद का कार्य करते हैं। अर्थात दो या दो से अधिक पद जब मिलकर किसी एक पद की तरह कार्य करते हैं तो वह पदबंध कहलाते हैं।


  • ‘सीना-पिरोना’ का समास विग्रह कीजिए।

    सीना-पिरोना सीना पिरोना का समास विग्रह इस प्रकार है..

    समस्त पद : सीना-पिरोना
    समास विग्रह : सीना और पिरोना
    समास का नाम : द्वन्द्व समास

    स्पष्टीकरण :

    ‘सीना-पिरोना’ में जंतु समाज इसलिए है क्योंकि सीना-पिरोना इस समस्त पद में दोनों पद प्रधान है। द्वंद्व समास में दोनों पद प्रधान होते हैं। द्वंद्व समास का विग्रह करते समय किसी योजक द्वारा उन्हें पृथक किया जाता है। सीना और पिरोना दोनों पद प्रधान है और दोनों पदों का समान मुख्य अर्थ है, इसी कारण यहां पर द्वंद्व समास प्रयुक्त हो रहा है।

    द्वंद्व समास की परिभाषा के अनुसार दोनों समास में दोनों पद प्रधान होते हैं तथा जब इन पदों का समास विग्रह किया जाता है तो इन पदों के बीच ‘और’, ‘अथवा’, ‘या’, ‘एवं’ जैसे योजक लगते हैं।

    द्वंद्व समास के कुछ उदाहरण…

    माता-पिता : माता और पिता
    राजा-रानी : राजा और रानी
    सुख-दुख : सुख और दुख


    Related questions

    ‘आटे-दाल’ इस समस्त पद का समास विग्रह और समास भेद क्या होगा?

    ‘पराक्रम’ में कौन सा समास हैं? ‘पराक्रम’ का समास विग्रह कीजिए।

  • ‘भवनम’ का संधि विच्छेद करो।

    भवनम का संधि विच्छेद :

    भवनम : भो + अनम
    संधि भेद : अयादि स्वर संधि

    स्पष्टीकरण

    ‘भवनम’ में अयादि स्वर संधि है, क्योकि अयादि स्वर संधि के नियम के अनुसार जब ‘ए’, ‘ऐ’, ‘ओ’, ‘औ’ के साथ अन्य कोई भी स्वर हो तो ‘ए’ का ‘अय’ बन जाता है, ‘ऐ’ का ‘आय’ बन जाता है, ‘ओ’ का ‘अव’ तथा ‘औ’ का ‘आव’ बन जाता है।
    ‘भवनम’ में ‘ओ’ और ‘अ’ का मेल होकर ‘अव’ बन रहा है, इसलिए ‘भवनम’ में ‘अयादि स्वर संधि’ है।

    अयादि संधि, स्वर संधि के पाँच उपभेदों में एक भेद होती है।
    स्वर संधि के पाँच भेद होते है।

    1. दीर्घ स्वर संधि
    2. गुण स्वर संधि
    3. वृद्धि स्वर संधि
    4. यण स्वर संधि
    5. अयादि स्वर संधि

    Related questions

    आदि + अंत की संधि और संधि का नाम लिखिए।

    ‘निः + आकार’ में संधि बताइए।

  • ‘आटे-दाल’ इस समस्त पद का समास विग्रह और समास भेद क्या होगा?

    आटे-दाल इस शब्द का समास विग्रह और समास भेद

    आटे-दाल : आटा और दाल
    समास भेद : द्वंद्व समास

    स्पष्टीकरण :

    ‘आटे-दाल’ में द्वंद्व समास इसलिए है क्योंकि ‘आटे-दाल’ इस समस्त पद में दोनो पद प्रधान हैं। द्विगु समास में दोनो पद प्रधान होते हैं।
    समास के संक्षिप्तीकरण की क्रिया समासीकरण कहलाती है। समासीकरण के पश्चात जो नया शब्द बनता है, उसे समस्त पद कहते हैं। समस्त पद को पुनः मूल शब्दों में लाने की प्रक्रिया ‘समास विग्रह’ कहलाती है।


  • वह उछली और छलाँगें लगाती निकल गई। in present tense (वर्तमान काल) में बदलिए।

    वह उछली और छलाँगें लगाती निकल गई। ये वाक्य भूतकाल में है, जो वर्तमान काल में परिवर्तन करना है, तो हम इस वाक्य को वर्तमान के अलग-अलग उपभेद में परिवर्तित करते हैं।

    मूल वाक्य : वह उछली और छलाँगें लगाती निकल गई।

    वह उछली और छलाँगें लगाती निकलती है। (सामान्य वर्तमान काल)
    वह उछल रही है और छलाँगे लगा रही है। (अपूर्ण वर्तमान काल)
    वह उछली है और छलाँगे लगाती निकल गई है। (पूर्ण वर्तमान काल)
    क्या वह उछली है और छलांगे लगाती निकल गई है। (संदिग्ध वर्तमान काल)
    वह अभी उछली है, छलांगे लगाती निकली है। (तात्कालिक वर्तमान काल)
    शायद वह उछली है और छलांगे लगाते निकली है। (संभाव्य वर्तमान काल)

    वर्तमान काल क्या है?

    काल के जिस रुप से क्रिया के वर्तमान समय में होने का बोध प्रकट होता है, वह वर्तमान काल कहलाता है। वर्तमान काल के 6 उपभेद होते हैं।

    • सामान्य वर्तमान काल
    • पूर्ण वर्तमान काल
    • अपूर्ण वर्तमान काल
    • संदिग्ध वर्तमान काल
    • तत्कालिक वर्तमान काल
    • संभाव्य वर्तमान काल

    काल क्या है?

    काल से तात्पर्य किसी क्रिया के संपन्न होने के समय से होता है। कोई भी क्रिया जिस समय में संपन्न हुई होती है, उसे काल कहते हैं। काल के तीन भेद होते हैं।
    • भूतकाल
    • वर्तमान काल
    • भविष्य काल


    Related questions

    निम्नलिखित वाक्यों से संज्ञा छाँटिए और उसके भेद लिखिए- वाक्य 1. अध्यापिका पढ़ाती हैं। 2. सच्चाई एक अच्छा गुण है। 3. हिमालय विशाल पर्वत है। 4. हीरा बहुमूल्य रत्न है। 5. भारतीय सेना बेहद कुशल सेना है। 6. जल ही जीवन है।

    ‘वे सुंदर मकानों में रहते हैं।’ इस वाक्य को ‘अपूर्ण वर्तमानकाल’ में बदले।

  • “तेज गति से उफनते समुद्र” ने अपनी ही लहरों में चलते जहाज़ों को उठा फेंका। (i) संज्ञा पदबंध (iii) विशेषण पदबंध (ii) सर्वनाम पदबंध (iv) क्रिया पदबंध

    इसका सही विकल्प होगा..
    (i) संज्ञा पदबंध

    स्पष्टीकरण :

    “तेज गति से उफनते समुद्र” ने अपनी ही लहरों में चलते जहाज़ों को उठा फेंका। में ‘संज्ञा पदबंध’ है, क्योंकि पदबंध ‘तेज गति से उपस्थित समुद्र’ ये पूरा पद एक संज्ञा पद के रूप में कार्य कर रहा है।

    संज्ञा पदबंध वो पदबंध  होता है, जिसमें पूरा शब्द समूह संंज्ञा का बोध कराता है और उसमें किसी न किसी संज्ञा शब्द का प्रयोग अवश्य किया गया हो।

    “तेज गति से उफनते समुद्र” इस पदसमूह  में ‘समुद्र’ संज्ञा शब्द का प्रयोग किया गया है । यदि इस पद में से समुद्र शब्द को हटा दिया जाए तो यह एक पद एक विशेषण पदबंध बन जाएगा, क्योंकि फिर यह पदसमूह एक विशेषण की तरह कार्य करेगा।

    इसलिए ‘तेज गति से उठता समुद्र’ एक संज्ञा पदबंध है।

    पदबंध से तात्पर्य शब्दों के उस समूह से होता है, जो मिलकर संज्ञा अथवा सर्वनाम अथवा विशेषण अथवा क्रिया विशेषण अथवा क्रिया का बोध कराते हैं।

    पदबंध पाँच प्रकार के होते हैं।

    • संज्ञा पदबंध
    • सर्वनाम पदबंध
    • विशेषण पदबंध
    • क्रिया पदबंध
    • क्रिया विशेषण पदबंध

    Related questions

    ‘वे सुंदर मकानों में रहते हैं।’ इस वाक्य को ‘अपूर्ण वर्तमानकाल’ में बदले।

    ‘मीठे अंगूर खाकर मन खुश हो गया।’ इस वाक्य में से विशेषण और विशेष्य छांटकर लिखें।

  • “कहती हुई यों उत्तरा के नेत्र जल से भर गये। हिम के कणों से पूर्ण मानो, हो गये पंकज नये।।”- इस पंक्ति में अलंकार है?

    इस पंक्ति में अलंकार का भेद इस प्रकार है :

    काव्य पंक्ति – कहती हुई यों उत्तरा के नेत्र जल से भर गये। हिम के कणों से पूर्ण मानो, हो गये पंकज नये।।

    अलंकार : उत्प्रेक्षा अलंकार

    जानें क्यों ?

    इस काव्य पंक्ति में उत्प्रेक्षा अलंकार इसलिए है क्योंकि यहां पर ‘उत्तरा के अश्रुपूर्ण नेत्रों’ जोकि उपमेय हैं, में  ‘हिम जल कण युक्त पंकज’ उपमान की संभावना व्यक्त की गई है और ‘मानो’ वाचक शब्द के रूप में प्रयोग किया गया है।

    उत्प्रेक्षा अलंकार उस काव्य में प्रकट होता है, जहाँ पर उपमेय में उपमान की संभावना व्यक्त कर दी जाती है।

    उत्प्रेक्षा अलंकार क्या है?

    ‘उत्प्रेक्षा अलंकार’ की परिभाषा के अनुसार जहाँ पर उपमान के ना होने पर उपमेय में ही उपमान की संभावना मान ली जाए और अर्थात जहाँ पर उपमेय को ही उपमान बनाकर प्रस्तुत कर दिया जाए वहां पर ‘उत्प्रेक्षा अलंकार’ होता है।

    उत्प्रेक्षा अलंकार दो प्रकार का होता है, फलोत्प्रेक्षा अलंकार हेतुप्रेक्षा अलंकार

    उत्प्रेक्षा अलंकार का उदाहरण…

    ले चला साथ में तुझको कनक, ज्यों भिक्षुक लेकर स्वर्ण।

    यहाँ पर कनक उपमेय है, जोकि धतूरे के अर्थ के संदर्भ में प्रयोग किया गया है। ‘ज्यों’ वाचक शब्द के द्वारा कनक (धतूरा) उपमेय को स्वर्ण उपमान रूप में संभावना बनाकर प्रस्तुत कर दिया गया है, इसीलिए यहाँ पर ‘उत्प्रेक्षा अलंकार’ है।


    Other questions

    ‘दीरघ-दाघ निदाघ’ में अलंकार है (क) श्लेष (ख) उपमा (ग) यमक (घ) अनुप्रास।

    बड़े-बड़े मोती से आँसू में कौन सा अलंकार है?

    ‘गरजा मर्कट काल समाना’ में कौन सा अलंकार है?

  • ‘वे सुंदर मकानों में रहते हैं।’ इस वाक्य को ‘अपूर्ण वर्तमानकाल’ में बदले।

    ‘वे सुंदर मकानों में रहते हैं।’ इस वाक्य का अपूर्ण वर्तमानकाल में परिवर्तन इस प्रकार होगा…

    सामान्य वर्तमान काल : वे सुंदर मकान में रहते हैं।
    अपूर्ण वर्तमान काल : वे सुंदर मकान में रह रहे हैं।

    विस्तार से…

    प्रश्न में जो मूल वाक्य दिया गया है वह ‘सामान्य वर्तमानकाल’ वाला वाक्य है। इसको अपूर्ण वर्तमानकाल में बदला गया है।
    अपूर्ण वर्तमान काल की परिभाषा के अनुसार अपूर्ण वर्तमान काल में वर्तमान समय में कोई क्रिया चलते रहने का बोध होता है अर्थात क्रिया अभी तक चल रही है और समाप्त नहीं हुई है यानी अपूर्ण है। काल का वह भेद जिसमें क्रिया के वर्तमान समय में चलते रहने का बोध होता है और यह स्पष्ट होता हो कि क्रिया खत्म नहीं हुई है तो वहां पर ‘अपूर्ण वर्तमान काल’ होता है।

    अपूर्ण वर्तमान काल वर्तमान काल के उपभेद में से एक भेद है…

    वर्तमान काल के 6 उपभेद होते हैं

    • सामान्य वर्तमान काल
    • पूर्ण वर्तमान काल
    • अपूर्ण वर्तमान काल
    • संदिग्ध वर्तमान काल
    • संभाव्य वर्तमान काल
    • पूर्ण सातत्य वर्तमान काल

    Other questions

    ‘मीठे अंगूर खाकर मन खुश हो गया।’ इस वाक्य में से विशेषण और विशेष्य छांटकर लिखें।

    मनीषा को आम काटकर खाना चाहिए। – संयुक्त वाक्य में बदलिए।

  • ‘मीठे अंगूर खाकर मन खुश हो गया।’ इस वाक्य में से विशेषण और विशेष्य छांटकर लिखें।

    ‘मीठे अंगूर खाकर मन खुश हो गया।’

    विशेषण : मीठे

    विशेष्य : अंगूर

    स्पष्टीकरण :

    दिए गए वाक्य में  में ‘मीठे’ शब्द एक विशेषण है, जो ‘अंगूर’ विशेष्य के लिए प्रयुक्त किया गया है। अंगूर एक संज्ञा शब्द है, जो किसी विशेषण के लिए विशेष्य का कार्य करता है। विशेषण के लिए एक विशेष्य होना आवश्यक है।

    ‘मीठे’ एक गुणवाचक विशेषण है। यहाँ पर मीठे शब्द को बहुवचन रूप में प्रस्तुत किया गया है क्योंकि अंगूर के विशेषण के रूप में हमेशा बहुवचन प्रयुक्त किया जाता है, क्योंकि अंगूर हमेशा गुच्छे में होते हैं, इसलिए उनके लिए बहुवचन नियुक्त किया जाता है। गुणवाचक विशेषण वे विशेषण होते हैं, जो किसी भी वस्तु, पदार्थ स्थान आदि के गुण, दोष, अवस्था आदि को प्रकट करते हैंय़

    दिए गए वाक्य में अंगूर एक संज्ञा शब्द है, यह जातिवाचक संज्ञा के अंतर्गत आता है। मीठे शब्द अंगूर के विशेषण के रूप में प्रयोग किया जाता है जो अंगूर की विशेषता बता रहा है अर्थात अंगूर में मिठास है।

    विशेषण से तात्पर्य उन शब्दों को है से है जो किसी संज्ञा शब्द की विशेषता को प्रकट करते हैं। विशेषण के पाँच भेद होते हैं।


    Other questions:

    ‘दमा’ का विशेषण क्या होगा ?

    ‘शिमला’ में कौन सा समास है? बताएं।

  • अव्यय क्या हैं? अव्यय की परिभाषा, अव्यय के भेद जानें। (हिंदी व्याकरण)

    अव्यय क्या हैं? अव्यय की परिभाषा, अव्यय के भेद

    भूमिका

    हिंदी व्याकरण में अव्यय का अलग महत्व है। अव्यय अविकारी शब्दों की श्रेणी में आते हैं, जिनका हिंदी व्याकरण में प्रयोग बहुत ही सामान्य है। अव्यय क्या होते हैं? अव्यय की क्या परिभाषा है? अव्यय को कैसे पहचाना जा सकता है? अव्यय के कितने भेद होते हैं? अव्यय के क्या उदाहरण हैं? आइए समझते हैं…

    अव्यय की परिभाषा

    अव्यय से तात्पर्य उन अविकारी शब्दों से होता है, जिनमें वचन, लिंग, कारक, काल आदि की दृष्टि से कोई भी परिवर्तन ना होता हो। अर्थात अविकारी शब्द वह शब्द कहलाते हैं, जो ना तो वचन की दृष्टि से बदलते हैं, ना ही कारक की दृष्टि से बदलते हैं, ना ही उनमें काल का परिवर्तन किया जा सकता है और ना ही उनमें में लिंग की दृष्टि से परिवर्तन किया जा सकता है। जैसे

    अव्यय के भेद

    अव्यय के पाँच भेद होते हैं, जोकि इस इस प्रकार हैं…

    • क्रिया-विशेषण अव्यय
    • संबंधबोधक अव्यय
    • समुच्चयबोधक अव्यय
    • विस्मयादिबोधक अव्यय
    • निपात अव्यय

    अव्यय के भेदों की व्याख्या

    अव्यय के इन पाँच भेदों की व्याख्या इस प्रकार हैं..

    क्रिया-विशेषण अव्यय

    क्रियाविशेषण अव्यय से तात्पर्य उन अव्यय से होता है, जो किसी क्रिया की विशेषता को प्रदर्शित करते हैं। जैसे वह बालक बड़ा तेज से दौड़ रहा है। तुम थोड़ा कम झूठ बोला करो। क्रिया-विशेषण अव्यय के चार भेद होते हैं।

    • कालवाचक क्रिया-विशेषण
    • स्थानवाचक क्रिया-विशेषण
    • रीतिवाचक क्रिया-विशेषण
    • परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण

    कालवाचक क्रिया-विशेषण

    कालवाचक क्रिया-विशेषण से तात्पर्य होते हैं, जो समय अथवा काल को प्रदर्शित करते हैं। कालवाचक क्रिया-विशेषण कहलाते हैं।

    जैसे… सुबह, शाम, कभी-कभी, प्रतिदिन, परसों, आज, कल, अब, कब आदि।

    उदाहरण हेतु वाक्य

    राधा प्रतिदिन सुबह पाँच बजे उठ जाती है।
    राहुल कल घूमने जा रहा है।
    तुम मेरे घर खाना खाने कब आओगे?
    आजकल कम आयु में हृदयाघात मामले बहुत बढ़ते जा रहे हैं।

    स्थानवाचक क्रिया-विशेषण अव्यय

    स्थानवाचक क्रिया-विशेषण अव्यय से तात्पर्य उन अव्यय से होता है, जो किसी स्थान विशेष का बोध कराते हैं।

    जैसे… यहाँ, वहाँ, कहाँ, इधर-उधर, ऊपर-नीचे, अंदर, बाहर आदि।

    उदाहरण हेतु वाक्य

    मोहन यहाँ पर रहता है।
    इतनी भरी गर्मी में तुम कहाँ जा रहे हो?
    अंदर जाकर मेरे लिए पानी ले आओ।
    इधर-उधर मत घूमो।

    रीतिवाचक क्रिया-विशेषण 

    रीतिवाचक क्रिया-विशेषण अव्यय से तात्पर्य उन क्रिया विशेषण से होता है, जो क्रिया करने की विधि का बोध कराते हैं। अर्थात क्रिया किस तरह से संपन्न की गई, इस बात का बोध रीतिवाचक क्रिया विशेषण अव्यय कराते हैं।

    जैसे… धीरे-धीरे, ठीक-ठाक, ध्यानपूर्वक, तेज, हौले-हौले, जल्दी-जल्दी इत्यादि

    उदाहरण हेतु वाक्य

    धीरे-धीरे चलो नहीं तो गिर जाओगे।
    रमेश ने अपने पिता के पास का बैठकर ध्यानपूर्वक रामायण सुनता है।
    तुम यहाँ पर कैसे आए?

    परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण

    परिमाण क्रिया-विशेषण अव्यय से तात्पर्य उन अव्यय से होता है, जो कि किसी क्रिया करने की मात्रा, परिमाण या नाप-तोल आदि का बोध कराते हैं।

    जैसे… ज्यादा. थोड़ा, जरा, अधिक, बिल्कुल, जरा सा,

    उदाहरण हेतु वाक्य

    झूठ कम बोला करो, नुकसानदायक होगा।
    तुम बहुत खाना खाने लगे हो इसीलिए मोटे होते जा रहे हो।
    बहुत अधिक नही बोलना चाहिए।
    यदि तुम्हारे पास थोड़ा सा समय हो तो तुम्हे कुछ कहूँ।

    संबंधबोधक अव्यय

    संबंधबोधक अव्यय से तात्पर्य उन शब्दों से होता है, जो किसी संज्ञा व सर्वनाम के तुरंत बाद आकर उस संज्ञा अथवा सर्वनाम शब्द का संबंध वाक्य के दूसरे शब्द से कराते हैं। ऐसे शब्दों को संबंधबोधक अव्यय कहते हैं।

    जैसे… पीछे से, दूर से, सामने, की ओर, बाहर, तुल्य, सदृश आदि।

    उदाहरण हेतु वाक्य

    मेरे घर के पीछे एक विशाल मैदान है।
    मुंबई यहाँ से दूर है।
    इंडिया गेट के सामने कर्तव्य पथ है।
    तुम जिसे ढूंढ रहे हो गए वह बाजार की ओर गया है।

    समुच्चयबोधक अव्यय

    समुच्चयबोधक अव्यय से तात्पर्य उन अव्यय से होता है, जो दो या दो से अधिक शब्दों, वाक्यांशों अथवा वाक्य को आपस में जोड़ने का कार्य करते हैं अथवा दो शब्दों, वाक्यांशों या वाक्य को अलग होने का कार्य करते हैं। ऐसे अव्यय को समुच्चयबोधक अव्यय कहते हैं।

    जैसे… और, एवं, तथा, या, तथा, किंतु, परंतु, इसलिए, लेकिन, वरना आदि।

    उदाहरण हेतु वाक्य

    माता और पिता दोनों पूजनीय होते हैं।
    मैं जल्दी घर आ गया क्योंकि मेरे सर में दर्द हो रहा था।
    तुम खूब मेहनत करो ताकि तुम अपनी कक्षा में प्रथम आ सको।
    वह खूब तेज दौरा फिर भी दौड़ में चौथे स्थान पर ही रहा।

    विस्मयादिबोधक अव्यय

    विस्मयादिबोधक अव्यय से होता है, जो मन के उद्गारों को व्यक्त करने का कार्य करते हैं। ऐसे भाव जो हृदय के भावों से संबंधित हों, विस्मयादिबोधक अव्यय के माध्यम से व्यक्त किए जाते हैं। ये उद्गार आश्चर्य, हर्ष, विषाद, सुख, दुख, हैरानी, शोक, आदि भावों से संबंधित होते है। ऐसे शब्दों के साथ विस्मयादिबोधक चिन्ह (!) का भी प्रयोग किया जाता है।

    जैसे… आह, वाह, ओह, हाय, हे भगवान, शाबास आदि।

    उदाहरण हेतु वाक्य

    वाह! कितनी सुंदर बिल्ली है।
    वाह! खाना खाकर मजा आ गया।
    शाबाश! तुमने अच्छा कार्य किया।
    हाय! मेरे साथ यह क्या हो गया।

    निपात अव्यय

    निपात अव्यय से तात्पर्य ऐसे अव्यय से होता है, जो किसी शब्द के तुरंत बाद लग कर उस शब्द के अर्थ में एक विशेष प्रकार का बल या भाव पैदा करते हैं। निपात अव्यय किसी शब्द के अर्थ के वजन को बढ़ा देते हैं और उसके भाव उसके अर्थ को गहरा कर देते हैं। निपात शब्द के लिए सहायक का कार्य करते हैं।

    जैसे भी… ही, तक, काश, जी, हाँजी आदि

    उदाहरण हेतु वाक्य

    तुम्हे मेरे घर आना ही पड़ेगा।
    कल राजेश भी हमारे साथ घूमने जायेगा।
    भगत सिंह को बच्चा तक जानता है।
    आखिरकार राजू को बोलना ही पड़ा।


    Other questions

    शब्द और शब्द के भेद (हिंदी व्याकरण)

    स्वर संधि – स्वर संधि के भेद (हिंदी व्याकरण)

    उपसर्ग और प्रत्यय की परिभाषाएं। (हिंदी व्याकरण)

  • शब्द और शब्द के भेद (हिंदी व्याकरण)

    शब्द से तात्पर्य वर्णों के उस समूह से होता है, जो कोई सार्थक अर्थ प्रकट करते हों। अर्थात शब्द व्याकरण की सबसे छोटी इकाई वर्ण के वो समूह होता है, जिसका कोई सार्थक अर्थ निकलता हो। वर्णों से बनी सार्थक सरंचना को ही शब्द कहते हैं।

    शब्द की परिभाषा

    आइये हिंदी व्याकरण में शब्द और शब्द के भेद को समझते हैं। शब्द वर्णों का वो सार्थक समूह होता है, जो किसी अर्थ को प्रकट करता है। शब्द वर्णों से बनता है। वर्णों से मिलकर जब शब्द बनता है, तभी वर्ण का प्रयोजन पूरा होता है, नही तो वर्णों को कोई महत्व नही। शब्द ही भाषा को आधार प्रदान करते हैं। जब तक वर्णों से शब्द नहीं बनेगा तब तक भाषा कैसे बनेगी?

    वर्ण से शब्द बनता है और शब्द से वाक्य, तब व्याकरण की प्रक्रिया पूरी होती है।

    वर्णों के सार्थक समूह को शब्द कहते हैं। शब्द से वाक्य की रचना होती है। शब्द को जब वाक्य में प्रयुक्त किया जाता है, तो वो व्याकरणिक नियमों से बंध जाता है।

    शब्द भेद चार प्रकार के होते है…

    ☼ व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द भेद

    ☼ उत्पत्ति के आधार पर शब्द भेद

    ☼ प्रयोग के आधार पर शब्द भेद

    ☼ अर्थ के आधार पर शब्द के भेद

    व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द भेद

    व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द भेद तीन प्रकार के होते हैं :

    ✫ रूढ़ शब्द

    ✫ यौगिक शब्द

    ✫ योगरूढ़ शब्द

    रुढ़ शब्द : रूढ़ शब्द वे शब्द होते हैं, जो किसी अन्य शब्द के योग से ना बने हों और जिन का खंडन नहीं किया जा सकता हो।

    यौगिक शब्द : यौगिक शब्द वे शब्द होते हैं, जो दो शब्दों के योग से बनते हैं।

    योगरूढ़ शब्द : योगरूढ़ शब्द वे शब्द होते हैं, जो अपने सामान्य अर्थ को ना प्रकट करके कोई विशिष्ट अर्थ प्रकट करते हैं।

    उत्पत्ति के आधार पर शब्द भेद

    उत्पत्ति के आधार पर शब्द के चार भेद होते हैं :

    ✫ तत्सम शब्द

    ✫ तद्भव शब्द

    ✫ देशज शब्द

    ✫ विदेशज शब्द

    तत्सम शब्द : तत्सम शब्द शब्द होते हैं, जो संस्कृत भाषा से हिंदी भाषा में सीधे ज्यों के त्यों ग्रहण किए गये हों।

    तद्भव शब्द : तद्भव शब्द वे शब्द होते हैं, जो संस्कृत भाषा से हिंदी भाषा में ग्रहण तो किए गए हैं लेकिन उनका रूप परिवर्तित हो चुका है।

    देशज शब्द : देशज शब्द वे शब्द होते हैं, स्थानीय व क्षेत्रीय भाषाओं से हिंदी में ग्रहण किए गए हैं।

    विदेश शब्द : विदेशज वे शब्द होते हैं, जो विदेशी भाषाओं से हिंदी भाषा में किए गए हैं।

    अर्थ के आधार पर शब्द भेद

    अर्थ के आधार पर शब्द के दो भेद होते हैं

    ✫ सार्थक शब्द

    ✫ निरर्थक शब्द

    सार्थक शब्द : सार्थक शब्द का कोई ना कोई अर्थ होता है।

    निरर्थक शब्द : निरर्थक शब्द का कोई अर्थ नहीं होता और यह सार्थक शब्दों के साथ पूरक जोड़ी के रूप में प्रयोग किए जाते हैं।

    प्रयोग के आधार पर शब्द भेद

    प्रयोग के आधार पर शब्द के आठ भेद होते हैं :

    ✫ संज्ञा

    ✫ सर्वनाम

    ✫ विशेषण

    ✫ क्रिया

    ✫ क्रिया विशेषण

    ✫ संबंध बोधक

    ✫ समुच्चयबोधक

    ✫ विस्मयादिबोधक

    संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया यह चारों शब्द विकारी शब्द की श्रेणी में आते हैं।

    क्रिया-विशेषण, संबंध बोधक, समुच्चयबोधक, विस्मयादिबोधक ये चारों शब्द अविकारी शब्द की श्रेणी में आते हैं।


    Other questions

    स्वर संधि – स्वर संधि के भेद (हिंदी व्याकरण)

    उपसर्ग और प्रत्यय की परिभाषाएं। (हिंदी व्याकरण)

  • स्वर संधि – स्वर संधि के भेद (हिंदी व्याकरण)

    स्वर संधि

    स्वर संधि से तात्पर्य दो स्वरों के आपस में मेल से बनी संधि से होता है। जब दो स्वरों का आपस में मेल होता है तो उन में जो परिवर्तन आता है, वह ‘स्वर संधि’ कहलाती है। आइए आज हम संधि के तीन भेदों में एक भेद ‘स्वर संधि’ और उसके पाँच उपभेदों के बारे में जानेंगे…

    संधि-विच्छेद, संधि की परिभाषा

    हिंदी व्याकरण में संधि और संधि-विच्छेद एक ऐसी युक्ति है, जिसके माध्यम से दो शब्दों का संयोजन कर के नए शब्द की उत्पत्ति की जाती है और उस नये शब्द को पुनः उसके मूल शब्दों में भी पृथक कर दिया जाता है। यह दोनों प्रक्रियाएं ‘संधि’ एवं ‘संधि-विच्छेद’ कहलाती हैं।

    संधि से तात्पर्य दो शब्दों के मेल से है, जिसमें प्रथम शब्द के अंतिम वर्ण तथा द्वितीय शब्द के प्रथम वर्ण का संयोजन होकर उनमें विकार उत्पन्न होता है और एक नए शब्द की उत्पत्ति होती है। इस प्रक्रिया के कारण परिवर्तित हुए नए शब्द को ‘संधि’ कहते हैं तथा उस शब्द को जब मूल शब्द में पृथक का दिया जाता है, तो वह ‘संधि-विच्छेद’ कहलाता है।

    सरल शब्दों में कहें तो संधि का तात्पर्य है, मेल यानी दो शब्दों के परस्पर मेल से उत्पन्न तीसरे शब्द को संधि कहा जाता है। संधि की प्रक्रिया में पहले शब्द का अंतिम वर्ण तथा दूसरे शब्द का प्रथम वर्ण मुख्य भूमिका निभाते हैं। जैसे

    • विद्या + अर्थी : विद्यार्थी
    • गणेश : गण + ईश
    • दिगम्बर : दिक् + अम्बर
    • देव + इंद्र : देवेंद्र

    संधि के भेद

    संधि के तीन भेद होते हैं :

    • व्यंजन संधि
    • स्वर संधि
    • विसर्ग संधि

    स्वर संधि

    स्वर संधि से तात्पर्य दो स्वरों के आपस में मेल से बनी संधि से होता है। जब दो स्वरों का आपस में मेल होता है तो उन में जो परिवर्तन आता है, वह ‘स्वर संधि’ कहलाती है। उदाहरण के लिए

    • पुस्तकालय : पुस्तक + आलय
    • महोत्सव : महा + उत्सव
    • महैश्वर्य : महा + ऐश्वर्य
    • अत्याधिक : अति + अधिक
    • पावक : पौ + अक

    स्वर संधि के उपभेद

    स्वर संधि के पाँच भेद होते हैं, जोकि इस प्रकार हैं :

    • दीर्घ स्वर संधि
    • गुण स्वर संधि
    • वृद्धि स्वर संधि
    • यण स्वर संधि
    • अयादि स्वर संधि

    दीर्घ स्वर संधि

    दीर्घ स्वर संधि के नियम इस प्रकार हैं : जब ‘अ’ और ‘अ’ अथवा ‘अ’ और ‘आ’ अथवा अथवा ‘आ’ और ‘अ’ अथवा ‘आ’ और ‘आ’  का मेल होता है तो ‘आ’ बनता है। जैसे

    • परमार्थ : परम + अर्थ
    • परमात्मा : परम + आत्मा
    • विद्यार्थी : विद्या + अर्थी
    • महात्मा : महा + आत्मा

    जब ‘इ’ और ‘इ’ अथवा ‘इ’ और ‘ई’ अथवा ‘ई’ और ‘इ’ अथवा ‘ई’ और ‘ई’ का मेल होता है तो ‘ई’ बनता है।

    • रविन्द्र : रवि + इन्द्र
    • गिरीश्वर : गिरि + ईश्वर
    • योगीन्द्र : योगी + इन्द्र
    • महीश्वर : महीश्वर

    जब ‘उ’ और ‘उ’ अथवा ‘उ’ और ‘ऊ’ अथवा ‘ऊ’ का ‘ऊ’  का मेल होता है तो ‘ऊ’ बनता है। जैसे

    • वधूत्सव : वधु + उत्सव
    • साधूर्जा : साधु + ऊर्जा
    • भूत्सर्ग : भू + उत्सर्ग
    • भूर्जा : भू + ऊर्जा

    दीर्घ संधि को ह्रस्व संधि भी कहा जाता है।

    गुण स्वर संधि

    गुण स्वर संधि में जब ‘अ’ अथवा ‘आ’ के साथ ‘इ’ अथवा ‘ई’ का मेल होता है, तो ‘ए’ बनता है। जब ‘अ’ अथवा ‘आ’ के साथ ‘उ’ अथवा ‘ऊ’ का मेल होता है तो ‘ओ’ बनता है। जब ‘अ’ अथवा ‘आ’ के साथ ‘ऋ’ का मेल होता है  तो ‘अर्’ बनता है। जैसे

    • शैलेन्द्र : शैल + इन्द्र
    • राजेन्द्र : राजा + इन्द्र
    • राजेश : राज + ईश
    • महेश : महा + ईश
    • पुरषोत्तम : पुरुष + उत्तम
    • महोत्सव : महा + उत्सव
    • महोर्मि : महा + ऊर्मि
    • महोर्जा : महा + ऊर्जा
    • राजर्षि : राज + ऋषि
    • महार्षि : महा + ऋषि

    वृद्धि स्वर संधि

    वृद्धि स्वर संधि के नियम के जब ‘अ’ अथवा ‘आ’ के साथ ‘ए’ अथवा ‘ऐ’ का मेल होता है, तो ‘ऐ’ बनता है। जब ‘अ’ अथवा ‘आ’ के साथ ‘ओ’ अथवा ‘औ’ का मेल होता है तो ‘औ’ बनता है। जैसे

    • एकैक : एक + एक
    • मतैक्य : मत + ऐक्य
    • सदैव : सदा + एव
    • महैश्वर्य : महा + ऐश्वर्य
    • जलोघ : जल + ओघ
    • परमौषध : परम + औषध
    • महौजस्वी : महा + ओजस्वी
    • महौषधि : महा + औषधि

    यण स्वर संधि

    यण स्वर संधि के नियम के अनुसार जब ‘इ’ अथवा ‘ई’ के साथ दूसरे किसी विजातीय स्वर का मेल होता है तो वह ‘य’ बन जाता है और जब ‘उ’ अथवा ‘ऊ’ के साथ दूसरे किसी विजातीय स्वर का मेल होता है तो वह वह ‘व’ बन जाता है। जब ‘ऋ’ के साथ किसी दूसरे स्वर का मेल होता है, तो ‘र्’ बन जाता है । जैसे

    • अत्याधिक : अति + अधिक
    • इत्यादि : इति + आदि
    • अत्यन्त : अति + अंत
    • देव्यागमन : देवी + आगमन
    • अन्वय : अनु + अय
    • स्वागत : सु + आगत
    • अन्वेषण : अनु + एषण
    • प्रत्यक्ष : प्रति + अक्ष
    • पित्रानुमति : पितृ + अनुमति
    • पित्राज्ञा : पितृ + आज्ञा
    • मात्राज्ञा : मातृ + आज्ञा

    अयादि स्वर संधि

    अयादि स्वर संधि के नियम के अनुसार जब ‘ए’, ‘ऐ’, ‘ओ’, ‘औ’ के साथ अन्य कोई भी स्वर हो तो ‘ए’ का ‘अय’ बन जाता है, ‘ऐ’ का ‘आय’ बन जाता है, ‘ओ’ का ‘अव’ तथा ‘औ’ का ‘आव’ बन जाता है। जैसे

    • नयन : ने + अन
    • श्रवण : श्री + अन
    • पावन : पौ + अन
    • नायक : ने + अक
    • नाविक : नौ + इक
    • गायक : गै + अक

    Other questions

    उपसर्ग और प्रत्यय की परिभाषाएं। (हिंदी व्याकरण)

  • उपसर्ग और प्रत्यय की परिभाषाएं। (हिंदी व्याकरण)

    हिंदी व्याकरण में ‘उपसर्ग’ और ‘प्रत्यय’ वे शब्दांश होते हैं, जो किसी शब्द के आगे अथवा पीछे लग कर उस शब्द का अर्थ परिवर्तित कर देते हैं अथवा उस शब्द के अर्थ को विस्तारित करते हैं। आइए हिंदी व्याकरण के अंतर्गत उपसर्ग और प्रत्यय को समझते हैं।

    उपसर्ग और प्रत्यय

    हिंदी भाषा में शब्दों की रचना करते समय अनेक तरह की विधियां अपनाई जाती हैं। उपसर्ग एवं प्रत्यय इन्हीं विधियों में से दो विधियां हैं, जिनकी सहायता से शब्दों के आरंभ अथवा अंत में कुछ नए शब्दांश जोड़कर नए शब्द गढ़े जाते हैं अथवा जो मूल शब्द होता है, उसको या तो विशेषण प्रदान किया जाता है अथवा उस शब्द के अर्थ को विस्तारित कर दिया जाता है।

    उपसर्ग की परिभाषा

    ‘उपसर्ग’ वे शब्दांश होते हैं, जो किसी शब्द के आरंभ में लगाए जाते हैं। यह शब्दांश सार्थक एवं छोटे खंड के रूप में शब्द के आरंभ में लगकर उस शब्द से एक नए शब्द का निर्माण करते हैं और उस शब्द का अर्थ परिवर्तित हो जाता है। यह शब्दांश मूल शब्द के लिए एक विशेषण का भी कार्य करते हैं। अर्थात नया बना शब्द विशेषण युक्त शब्द होता है।

    उपसर्ग का अर्थ है, समीप आकर जुड़ना। अर्थात जो शब्दांश किसी शब्द के समीप आरंभ में आकर जुड़ जाता है, वह ‘उपसर्ग’ कहलाता है। हिंदी भाषा में 4 तरह के उपसर्ग प्रयुक्त किए जाते हैं।

    • संस्कृत आधारित उपसर्ग
    • हिंदी आधारित उपसर्ग
    • उर्दू आधारित उपसर्ग
    • अंग्रेजी आधारित उपसर्ग

    उपसर्ग के कुछ उदाहरण

    अति + क्रमण : अतिक्रमण
    अति + श्योक्ति : अतिश्योक्ति
    अति + अंत : अत्यन्त
    अभि + मान : अभिमान
    अभि + योग : अभियोग
    अभि + वादन : अभिवादन
    अभि + नय : अभिनय
    अभि + भाषण : अभिभाषण
    अव + गुण : अवगुण
    अव + गति : अवगति
    अव + शेष : अवशेष
    अव + आज्ञा : अवज्ञा
    अव + रोहण : अवरोहण
    अप + यश : अपयश
    अप + कार : अपकार
    अप + कीर्ति : अपकीर्ति
    अप + शकुन : अपशकुन
    उप+ भोग : उपभोग
    उप + हार : उपहार
    उप + नाम : उपनाम
    उप + योग : उपयोग
    दुर् + दशा : दुर्दशा
    दुर् + आग्रह : दुराग्रह
    दुर् + गुण : दुर्गुण
    दुर् + आचार : आचार
    दुर् + आचार : दुराचार
    दुर् + उपयोग : दुरुपयोग
    दुर् + अवस्था : दुरावस्था

    प्रत्यय की परिभाषा

    ‘प्रत्यय’ से तात्पर्य किसी शब्द के अंत में लगने वाले उन शब्दांशों से है, जो उस शब्द के अर्थ को विस्तारित करते हैं अथवा उस शब्द के अर्थ को बदल देते हैं। प्रत्यय शब्द के अंत में लगकर उस शब्द के अर्थ में विशेषता ला देते हैं अथवा उसमें परिवर्तन कर देते हैं।

    ‘प्रत्यय’ का शाब्दिक अर्थ है, ‘साथ में किंतु बाद में चलने वाला’। ‘प्रत्यय’ शब्द के बाद में लगते हैं और किसी संज्ञा के शब्द के अंत में जातिवाचक को भाववाचक या व्यक्तिवाचक संज्ञा को जातिवाचक या भाववाचक संज्ञा में बदल देते हैं।

    प्रत्यय के कुछ उदाहरण

    सांस्कृतिक : संस्कृति + इक
    सामाजिक : समाज + इक
    व्यक्तितव : व्यक्ति + तव
    पहननावा : पहन + आवा
    दिखावा : दिक + आवा
    अच्छाई : अच्छा + ई
    महंगाई : महंगा + ई
    घबराहट : घबरा + आहट
    दिखावट : दिखा + आवट
    दुकानदार : दुकान + दार
    ईमानदार : ईमान + दार
    खटास : खट्टा + आस
    चतुरता : चतुर + ता
    पागलपन : पागल + पन
    सुनार : सोना + आर
    लडकपन : लड़क + पन
    चिकनाहट : चिकना + आहट
    ईमानदार : ईमान + दार
    धोखेबाज : धोखा + बाज
    नकली : नकल + ई
    सरकारी : सरकार + ई
    पढना : पढ़ + ना
    लगाव : लग + आव
    मेहरबानी : मेहर + बानी
    मौलिक : मूल + इक
    सामजिक : समाज + इक
    जवानी : जवान + ई
    चलना : चल + ना
    नौकरी : नौकर + ई
    लोकप्रियता : लोकप्रिय + ता
    सफलता : सफल + ता


    Other questions

    दिए गए उपसर्ग से दो-दो शब्द बनाइए- (क) पुनर् (ख) हर (ग) सम् (घ) कु (च) अ (छ) बिन (ज) प (ङ) स्व

    ‘समाहार’ में कौन सा प्रत्यय होगा?

  • पुरुषोत्तम का समास विग्रह कीजिए।

    पुरुषोत्तम का समास विग्रह

    पुरुषोत्तम : पुरुषों में उत्तम
    समास का नाम : तत्पुरुष समास
    तत्पुरुष समास का उपभेद : अधिकरण तत्पुरुष समास

    स्पष्टीकरण

    अधिकरण तत्पुरुष समास वहाँ पर प्रकट होता है, जब 2 पदों के बीच अधिकरण कारक छुपा होता है। यह अधिकरण कारक विभक्ति चिन्ह ‘में’ अथवा ‘पर’ होता है। ऐसे पदों में अधिकरण समास होता है। अधिकरण समास तत्पुरुष समास का एक उपभेद है। ये व्याधिकरण तत्पुरुष समास के 6 उपभेदों में से एक उपभेद है।

    तत्पुरुष समास के भी 6 उपभेद होते हैं। अधिकरण तत्पुरुष समास उन्हीं उपभेदों में से एक उपभेद है। ये छः उपभेद इस प्रकार हैं…

    • कर्म तत्पुरुष समास
    • करण तत्पुरुष समास
    • सम्प्रदान तत्पुरुष समास
    • अपादान तत्पुरुष समास
    • सम्बन्ध तत्पुरुष समास
    • अधिकरण तत्पुरुष समास

    Related questions

    ‘असहायता’ शब्द का समास विग्रह करें और समास का भेद बताएं।

    आलू मटर कौन सा समास है? समास विग्रह और समास का नाम बताएं।

  • निम्नलिखित में से कौन सा शब्द पुर्तगाली शब्द नहीं है— 1. कमीशन 2. कप्तान 3. गिर्जा 4. पादरी

    सही विकल्प है

    कमीशन

    जानें कैसे?

    चारों शब्दों में से ‘कमीशन’ शब्द ‘पुर्तगाली’ शब्द नहीं है। ‘कमीशन’ शब्द अंग्रेजी भाषा का मूल शब्द है। बाकी तीनों शब्द कप्तान, गिर्जा, पादरी पुर्तगाली शब्द है। यह शब्द पुर्तगाली भाषा से अंग्रेजी भाषा और फिर अंग्रेजी भाषा से हिंदी भाषा में आए हैं। यह सारे शब्द विदेशज शब्दों की श्रेणी में आते हैं।

    पुर्तगाली भाषा के कई प्रमुख शब्दों में गिर्जा, पादरी, चाबी, बिस्कुट, तौलिया हैं। यह सारे शब्द मूल रूप से पुर्तगाली भाषा के शब्द हैं, जो कि अंग्रेजी भाषा में लिए गए और अंग्रेजी भाषा या अन्य दूसरी विदेशी भाषाओं के माध्यम से हिंदी भाषा में आ गए।

    विदेशज शब्द वे शब्द होते हैं, जो हिंदी भाषा में भारत की बाहर की विदेशी भाषाओं से ग्रहण किए गए हैं। इन विदेशी भाषाओं में अरबी, फारसी, तुर्की, अंग्रेजी, पुर्तगाली, फ्रांसीसी, जापानी, रूसी आदि भाषाएं हैं।


    Other questions

    कविता किसे कहते हैं? विभिन्न विद्वानों के कथनों द्वारा पुष्टि कीजिए।

    ‘गरजा मर्कट काल समाना’ में कौन सा अलंकार है?

  • ‘गरजा मर्कट काल समाना’ में कौन सा अलंकार है?

    गरजा मर्कट काल समाना

    अलंकार : उपमा अलंकार

    स्पष्टीकरण

    ‘गरजा मर्कट काल समाना’ इस पंक्ति में उपमा अलंकार है, क्योंकि इस पंक्ति में मर्कट यानि वानर की तुलना काल से की गई है। उपमा अलंकार में दो व्यक्तियों अथवा वस्तुओं के बीच आपस तुलना करके उनमें समानता दर्शाई जाती है।

    उपमा अलंकार क्या है?

    उपमा अलंकार किसी अलंकार का वह भेद है, जहाँ पर किसी काव्य में किसी एक व्यक्ति अथवा वस्तु की तुलना किसी दूसरी व्यक्ति अथवा वस्तु के साथ की जाए अर्थात उपमेय और उपमान के बीच के भेद को मिटाकर वहाँ पर समानता का भाव दर्शाया जाए तो उस पंक्ति में ‘उपमा अलंकार’ प्रकट होता है।


    Related questions

    ‘छुअत टूट रघुपतिहु न दोसू। मुनि बिनु काज करिअ कत रोसू’ इसमें कौन सा अलंकार है?

    ‘गा-गाकर बह रही निर्झरी, पाटल मूक खड़ा तट पर है’ पंक्ति में अलंकार है।

  • तिमंजिला में कौन सा समास है?

    तिमंजिला में समास :

    तिमंजिला : तीन मंजिल का समाहार

    समास भेद : द्विगु समास

    स्पष्टीकरण

    तिमंजिला में द्विगु समास इसलिए होगा क्योंकि इसका समास विग्रह करने पर किसी संख्या अभास होता है और पहला किसी संख्या को प्रदर्शित करता है। द्विगु समास में पहला पद एक संख्यावाचक विशेषण की तरह कार्य करता है और दूसरे पद की संख्या को प्रकट करता है।

    द्विगु समास

    द्विगु समास की परिभाषा के अनुसार जिस समस्त पद का पहला पद अर्थात पूर्व पद संख्यावाचक विशेषण की तरह कार्य करता हो। अर्थात किसी संख्या को प्रदर्शित करता हो, वहाँ दिगु समास होता है। द्विगु समास में पहला पद संख्यावाचक विशेषण तथा दूसरा पद प्रधान पद होता है।

    जैसे

    • नवरात्रि : नौ रात्रियों का समूह या समाहार
    • सप्ताह : सात दिनों का समूह या समाहार
    • चौराहा : चौराहों का समूह या समाहार
    • अष्टधातु : आठ धातुओं का समूह या समाहार

    Other questions

    निम्नलिखित समस्तपदों का विग्रह करके समास का नाम लिखिए- (क) हथकड़ी (ख) रोगग्रस्त (ग) शताब्दी (घ) त्रिवेणी (ङ) कमलनयन (च) लाभ-हानि (छ) नवग्रह (ज) तुलसीकृत (झ) राजीवलोचन (ञ) बैलगाड़ी (ट) यथासंभव (ठ) घुड़सवार (ड) लंबोदर

    गुलाब जामुन कौन सा समास है?

  • व्याकरण क्या है? व्याकरण की परिभाषा और व्याकरण के क्या कार्य हैं?

    व्याकरण की परिभाषा

    व्याकरण से तात्पर्य किसी भाषा को नियमों समुच्चय में बांध कर उसे एक सुव्यवस्थित और मानक रूप देने की व्यवस्था से होता है। व्याकरण किसी भाषा को एक मानक रूप प्रदान करने की एक व्यवस्था है। व्याकरण के अंतर्गत नियमों का एक समुच्चय तैयार किया जाता है। जिसमें शब्दों के आधार पर नियमों का एक समुच्चय तैयार किया जाता है और व्याकरण के अलग-अलग अंग बनाए जाते हैं। व्याकरण में कर्ता, कर्म, क्रिया, लिंग, वचन आदि का महत्व होता है, जिनके आधार पर शब्द एवं वाक्यों की संरचना की जाती है।

    ‘किसी भाषा में नियमों का समुच्चय जो भाषा को व्यवस्थित रूप प्रदान करता हो, व्याकरण कहलाता है।’

    व्याकरण का कार्य

    व्याकरण का मुख्य कार्य भाषा को सुव्यवस्थित और मानक रूप प्रदान करना होता है। व्याकरण के द्वारा भाषा को एक मान्य रूप प्रदान किया जाता है, जिससे भाषा एक मानक भाषा बन पाती है। भाषा के विकास के चरण में जब कोई बोली भाषा का रूप धारण कर रही होती है तो भाषा लिखित रूप में कागजों पर उतारी जाती है तो सबसे पहले व्याकरण की ही आवश्यकता पड़ती है। बिना व्याकरण के किसी भी भाषा को लिखित रूप में नहीं लिखा जा सकता। भाषा को लिखित रूप में सुव्यवस्थित रूप से लिखने के लिए व्याकरण के नियमों की आवश्यकता पड़ती है। जब कोई भी बोली व्याकरण के नियमों से बंध जाती है तो वह एक मानक भाषा बन जाती है और लिखित रूप आसानी से उपयोग में लाई जा सकती है। सरल अर्थों में कहें तो व्याकरण का मुख्य कार्य भाषा को एक ढांचागत संरचना प्रदान करना और भाषा को एक आधार देना है।

     


    Other questions

    भाषा किसे कहते हैं? भाषा के कितने रूप है? लिखित भाषा किसे कहते हैं? मौखिक भाषा किसे कहते हैं?

    मुहावरे का भाषा पर क्या प्रभाव पड़ता है​?

  • अयोगवाह किसे कहते हैं?

    अयोगवाह से तात्पर्य ऐसे वर्णों से होता है जिनमें स्वर एवं व्यंजन दोनों के गुण पाए जाते हैं।

    हिंदी वर्णमाला में अनुस्वार तथा विसर्ग ‘अयोगवाह वर्ण’ कहे जाते हैं इन वर्णों में स्वर एवं व्यंजन दोनों के गुण पाए जाते हैं जैसे कि ‘अं’ एवं ‘अः’ यह अयोगवाह वर्ण हैं। हिंदी वर्णमाला में अयोगवाह की संख्या मात्र 2 होती है। ‘अं’ एवं ”अः’ में कहें तो अयोगवाह ना तो पूर्ण रूप से स्वर कहे जाते हैं और ना ही पूर्ण रूप से व्यंजन कहलाते हैं। उनमें स्वर एवं व्यंजन दोनों के गुण पाए जाते हैं।

    अयोगवाह का प्रयोग अनुस्वार के रूप में भी होता है तथा अनुनासिक के रूप में भी होता है। हम जानते हैं कि अनुस्वार व्यंजन के रूप में प्रयुक्त किए जाते हैं तथा अनुनासिक स्वर के रूप में प्रयोग किए जाते हैं। अयोगवाह का पूरी तरह स्वर अथवा व्यंजन ना होने का मुख्य कारण यह भी है कि स्वर का उच्चारण बिना किसी अन्य वर्ण की सहायता से भी किया जा सकता है, लेकिन अयोगवाह जोकि अनुस्वार एवं विसर्ग के रूप में प्रयोग किए जाते हैं, उनका उच्चारण किसी अन्य वर्ण की सहायता के बिना नहीं किया जा सकता इसीलिए अयोगवाह स्वर एवं व्यंजन के बीच की कड़ी हैं।


    Other questions

    ‘दुख जीवन को माँजता है, उसे आगे बढ़ने का हुनर सिखाता है’-आशय स्पष्ट कीजिए।

    ‘समय के साथ तोप की स्थिति में बदलाव आ गया’ इस कथन की पुष्टि कीजिए।

  • प्रधानाचार्य द्वारा छात्रों को छुट्टी दे दी गई (कर्तृवाच्य में बदलिए)

    प्रधानाचार्य द्वारा छात्रों को छुट्टी दे दी गई

    कर्तृवाच्य : प्रधानाचार्य ने छात्रों को छुट्टी दे दी।

    वाच्य क्या होते हैं?

    वाच्य की परिभाषा :- क्रिया के उस परिवर्तन को वाच्य कहते हैं, जिसके द्वारा हमें इस बात का ज्ञान हो कि वाक्य में कर्ता, कर्म या भाव मे से किसकी प्रधानता है।

    वाच्य के भेद –
    1. कर्तृवाच्य : जिस वाक्य में कर्ता की प्रधानता का बोध होता है।
    2. कर्मवाच्य : जिस वाक्य में कर्म की प्रधानता का बोध हो।
    3. भाववाच्य : जिस वाक्य में क्रिया अथवा भाव की प्रधानता का बोध हो।


    Related questions

    दिए गए वाक्यों का वाच्य परिवर्तन करें। 1. माँ द्वारा परंपरा से हट कर सीख दी जा रही है । (कर्तृवाच्या) 2. आओ पेड़ की छाया में बैठें। (भाववाच्य) 3. मैंने तुम्हारी समस्याओं को लेखन का विषय बनाया है। (कर्मवाच्य)

    ‘आज आचार्य को सुन्दर भाषण देना पड़ा।’ इस वाक्य में कौन सा वाच्य है?

  • अनुस्वार व अनुनासिक में अंतर बताइए।

    अनुस्वार व अनुनासिक में मुख्य अंतर यह है कि अनुस्वार मूल रूप से व्यंजन होते हैं, जबकि अनुनासिक मूल रूप से स्वर हैं।

    अनुस्वार की ध्वनि उच्चारण करते समय नाक से निकलती है, इसीलिए यह नासिक्य व्यंजन हैं। अनुस्वार पंचम वर्ण अर्थात ‘ङ्, ञ़्, ण्, न्, म्’ के जगह पर प्रयुक्त किए जाते हैं। अनुस्वरा को व्यक्त करने के लिए स्वर अथवा व्यंजन के ऊपर ‘बिंदु’ (ं) का प्रयोग किया जाता है।

    अनुनासिक वह स्वर होते हैं, जिनकी ध्वनि नाक की अपेक्षा मुँह से निकलती है। अनुनासिक को प्रयोग करने के लिए चंद्रबिंदु का प्रयोग किया जाता है। अनुनासिक वर्ण जैसे… दाँत, साँप, पाँच, हँस, काँच, आँच आदि।

    सरल रूप में कहें तो अनुस्वार एवं अनुनासिक में अनुस्वार मूल रूप से व्यंजन होते हैं, जबकि अनुनासिक मूल रूप से स्वर होते हैं।

    अनुस्वार अथवा अनुनासिक का प्रयोग किसी भी शब्द के अर्थ को पूरी तरह परिवर्तित कर सकता है।

    उदाहरण के लिए…

    हंस में ‘ह’ से साथ बिंदु का अनुस्वार के रूप में प्रयोग किया गया है। एक शब्द एक पक्षी को संदर्भित करता है।

    हंस : एक सफेद पक्षी। यदि ‘ह’ के साथ अनुनासिक के रूप में चंद्र बिंदु (ँ) का प्रयोग किया जाए तो शब्द का अर्थ पूरी तरह बंदल जाएगा और ये एक क्रिया को संदर्भित करेगा।

    हँस : एक क्रिया, मुस्कुराने का क्रिया, हर्ष का भाव।


    Related questions

    ‘भूख से मरने वाले व्यक्ति के लिए लोकतंत्र का कोई अर्थ और महत्व नही’, ये किसने कहा था?

    वीर पुरुष जो देश पर बलिदान हो जाते हैं, वे दुख-सुख को समान भाव से क्यों देखते हैं?

  • निम्नलिखित समस्तपदों का विग्रह करके समास का नाम लिखिए- (क) हथकड़ी (ख) रोगग्रस्त (ग) शताब्दी (घ) त्रिवेणी (ङ) कमलनयन (च) लाभ-हानि (छ) नवग्रह (ज) तुलसीकृत (झ) राजीवलोचन (ञ) बैलगाड़ी (ट) यथासंभव (ठ) घुड़सवार (ड) लंबोदर

    समस्तपदों का विग्रह और समास का नाम

    (क) हथकड़ी : हाथ की कड़ी
    समास का नाम : तत्पुरुष समास

    (ख) रोगग्रस्त : रोग से ग्रस्त
    समास का नाम : तत्पुरुष समास

    (ग) शताब्दी : शत् (सौ) अब्दो का समाहार
    समास का नाम : द्विगु समास

    (घ) त्रिवेणी : तीन वेणियो का समाहार
    समास का नाम : द्विगु समास

    (ङ) कमलनयन : कमल जैसे नयन
    समास का नाम : कर्मधारण्य समास

    (च) लाभ-हानि : लाभ और हानि
    समास का नाम : द्वंद्व समास

    (छ) नवग्रह : नौ ग्रहो का समूह
    समास का नाम : द्विगु समास

    (ज) तुलसीकृत : तुलसी द्वारा कृत (रचित)
    समास का नाम : तत्पुरुष समास

    (झ) राजीवलोचन : राजीव (कमल) के समान नयन
    समास का नाम : कर्मधारण्य समास

    (ञ) बैलगाड़ी : बैलों वाली गाड़ी
    समास का नाम : तत्पुरुष समास

    (ट) यथासंभव : जहाँ तक संभव
    समास का नाम : अव्ययीभाव समास

    (ठ) घुड़सवार : घोड़ों का सवार
    समास का नाम : तत्पुरुष समास

    (ड) लंबोदर​ : लंबा है उदर जिसका अर्थात भगवान गणेश
    समास का नाम : कर्मधारण्य समास


    Related questions

    निम्नलिखित के समस्त पद बनाकर समास का नाम लिखिए: (1) मरण तक (2)नीला है जो कमल (3) देवता का आलय (4) एक है दांत जिसका (5) विष को धारण करने वाला (6) रेल पर चलने वाली गाड़ी (7) चार भुजाओं का समूह (8) महान है जो काव्य (9) घोड़ों की दौड़ (10) गंगा का तट

    निम्नलिखित समस्तपदों का विग्रह कर समास भेद बताइए: सत्याग्रह, लोकप्रिय, दशानन, चंद्रमुख, त्रिकोण, षट्कोण, नीलांबर, देहलता, राजकुमारी, रात-दिन, तुलसीकृत, वनवासी, देशभक्ति, यथाशक्ति, नीलकंठ, रसोईघर।

  • निम्नलिखित के समस्त पद बनाकर समास का नाम लिखिए: (1) मरण तक (2)नीला है जो कमल (3) देवता का आलय (4) एक है दांत जिसका (5) विष को धारण करने वाला (6) रेल पर चलने वाली गाड़ी (7) चार भुजाओं का समूह (8) महान है जो काव्य (9) घोड़ों की दौड़ (10) गंगा का तट

    समस्त पद और समास का नाम

    (1) मरण तक : आमरण
    समास का नाम : अव्ययीभाव समास

    (२) नीला है जो कमल : नीलकमल
    समास का नाम : कर्मधारण्य समास

    (3) देवता का आलय : देवालय
    समास का नाम : तत्पुरुष समास

    (4) एक है दांत जिसका : एकदंत अर्थात भगवान गणेश
    समास का नाम : बहुव्रीहि समास

    (5) विष को धारण करने वाला : विषधर
    समास का नाम : बहुव्रीहि

    (6) रेल पर चलने वाली गाड़ी : रेलगाड़ी
    समास का नाम : तत्पुरुष समास

    (7) चार भुजाओं का समूह : चतुर्भुज
    समास का नाम : द्विगु समास

    (8) महान है जो काव्य : महाकाव्य
    समास का नाम : कर्मधारण्य समास

    (9) घोड़ों की दौड़ : घुड़दौड़
    समास का नाम : तत्पुरुष समास

    (10) गंगा का तट : गंगातट
    समास का नाम : तत्पुरुष समास


    Related questions

    निम्नलिखित समस्तपदों का विग्रह कर समास भेद बताइए: सत्याग्रह, लोकप्रिय, दशानन, चंद्रमुख, त्रिकोण, षट्कोण, नीलांबर, देहलता, राजकुमारी, रात-दिन, तुलसीकृत, वनवासी, देशभक्ति, यथाशक्ति, नीलकंठ, रसोईघर।

    ‘हिमयुग’ शब्द में कौन सा समास है?

  • रचना के आधार पर दिए वाक्यों के भेद लिखिए। 1. एक जमाना था कि लोग आठवां दर्जा पास करके नायब तहसीलदार हो जाते थे। 2. खिड़की के बाहर अब दोनों कबूतर रात भर खामोश हो उदास बैठे रहते थे। 3. चाय पीने की यह एक विधि है जिसे चा-नो-यू कहते हैं। 4. जिस रास्ते से मनुष्य जाते थे उसी रास्ते में उत्साह और नवीनता मालूम होती थी। 5. जो जितना बड़ा होता है उसे उतना ही कम गुस्सा आता है। 6. सालाना इम्तिहान में मैं पास हो गया और दर्जे में प्रथम आया। 7. पढ़ाई और खेलकूद साथ-साथ चल सकते हैं। 8. हरिहर काका के प्रति मेरी आसक्ति के अनेक व्यावहारिक और वैचारिक कारण हैं। 9. संसार की रचना कैसे भी हुई हो लेकिन धरती किसी एक की नहीं है। 10. मेरे जीवन में यह पहली बार है कि मैं इस तरह विचलित हुआ हूँ। 11. वह सफल खिलाड़ी है इसलिए उसका कोई निशाना खाली नहीं जाता। 12. उसका कोई निशाना खाली नहीं जाता क्योंकि वह एक सफल खिलाड़ी है। 13. ज्योंहि सभा समाप्त हुई त्योंहि सब लोग विवाद करने लगे। 14. क्योंकि वह इंस्पेक्टर ईमानदार है इसलिए उसे पुरस्कार मिला। 15. धर्मतल्ले के मोड़ पर आकर जुलूस टूट गया।

    दिए गए वाक्यों के रचना के आधार पर वाक्य भेद

    1. एक जमाना था कि लोग आठवां दर्जा पास करके नायब तहसीलदार हो जाते थे।
    वाक्य भेद : मिश्र वाक्य

    2. खिड़की के बाहर अब दोनों कबूतर रात भर खामोश हो उदास बैठे रहते थे।
    वाक्य भेद : सरल वाक्य

    3. चाय पीने की यह एक विधि है जिसे चा-नो-यू कहते हैं।
    वाक्य भेद : मिश्र वाक्य

    4. जिस रास्ते से मनुष्य जाते थे उसी रास्ते में उत्साह और नवीनता मालूम होती थी।
    वाक्य भेद : मिश्र वाक्य

    5. जो जितना बड़ा होता है उसे उतना ही कम गुस्सा आता है।
    वाक्य भेद : मिश्र वाक्य

    6. सालाना इम्तिहान में मैं पास हो गया और दर्जे में प्रथम आया।
    वाक्य भेद : संयुक्त वाक्य

    7. पढ़ाई और खेलकूद साथ-साथ चल सकते हैं।
    वाक्य भेद : सरल वाक्य

    8. हरिहर काका के प्रति मेरी आसक्ति के अनेक व्यावहारिक और वैचारिक कारण हैं।
    वाक्य भेद : सरल वाक्य

    9. संसार की रचना कैसे भी हुई हो लेकिन धरती किसी एक की नहीं है।
    वाक्य भेद : संयुक्त वाक्य

    10. मेरे जीवन में यह पहली बार है कि मैं इस तरह विचलित हुआ हूँ।
    वाक्य भेद : मिश्र वाक्य

    11. वह सफल खिलाड़ी है इसलिए उसका कोई निशाना खाली नहीं जाता।
    वाक्य भेद : मिश्र वाक्य

    12. उसका कोई निशाना खाली नहीं जाता क्योंकि वह एक सफल खिलाड़ी है।
    वाक्य भेद : मिश्र वाक्य

    13. ज्योंहि सभा समाप्त हुई त्योंहि सब लोग विवाद करने लगे।
    वाक्य भेद : मिश्र वाक्य

    14. क्योंकि वह इंस्पेक्टर ईमानदार है इसलिए उसे पुरस्कार मिला।
    वाक्य भेद :मिश्र वाक्य

    15. धर्मतल्ले के मोड़ पर आकर जुलूस टूट गया।​
    वाक्य भेद : सरल वाक्य


    Related questions

    निम्नलिखित वाक्यों को एकवचन रूप में परिवर्तित कर दोबारा लिखिए (क) कल मेरी सहेलियाँ आई थीं। (ख) नेतागण पधार रहे हैं। (ग) तुम मुझे दोहे सुनाओ। (घ) रास्ते में गहरे गड्ढे हैं। (ङ) ये वस्तुएँ ले आइए। (च) बच्चों ने प्रश्नों के उत्तर लिखे। (छ) बिल्लियाँ, कुत्तों से डर कर भाग गईं। (ज) थालियाँ यहाँ पर मत रखो। (झ) बच्चे खेल रहे हैं। (ञ) घोड़े तेज़ी से दौड़ रहे हैं।

    दिए गए वाक्यों का वाच्य परिवर्तन करें। 1. माँ द्वारा परंपरा से हट कर सीख दी जा रही है । (कर्तृवाच्या) 2. आओ पेड़ की छाया में बैठें। (भाववाच्य) 3. मैंने तुम्हारी समस्याओं को लेखन का विषय बनाया है। (कर्मवाच्य)

  • दिए गए शब्दों के संधि-विच्छेद और संधि के भेद लिखिए। देवालय, मनोबल, निस्संदेह, सम्मान, सत्याग्रह, परोपकार, उल्लास, स्वागत, वाङ्मय, नमस्ते, निरोग, निश्चल।

    दिए गए शब्दों के संधि-विच्छेद और संधि के भेद इस प्रकार होंगे:

    देवालय : देव + आलय
    संधि भेद : दीर्घ स्वर संधि

    मनोबल : मन: + बल
    संधि भेद : विसर्ग संधि

    निस्संदेह : नि: + संदेह
    संधि भेद : विसर्ग संधि

    सम्मान : सत् + मान
    संधि भेद : व्यंजन संधि

    सत्याग्रह : सत्य + आग्रह
    संधि भेद : दीर्घ स्वर संधि

    परोपकार : पर + उपकार
    संधि भेद : गुण स्वर संधि

    उल्लास : उत् + लास
    संधि भेद : व्यंजन संधि

    स्वागत : स्व + आगत
    संधि भेद : दीर्घ स्वर संधि

    वाङ्मय : वाक् + मय
    संधि भेद : व्यंजन संधि

    नमस्ते : नमः + ते
    संधि भेद : विसर्ग संधि

    निरोग : निर् + रोग
    संधि भेद : व्यंजन संधि

    निश्चल : निः + छल
    संधि भेद : विसर्ग संधि


    Related questions

    जीवनाधार में कौन सी संधि है?

    ‘चक्रमस्ति’ का संधि-विच्छेद क्या होगा? ​

  • ‘रुधिर’ का समानार्थी शब्द क्या है?

    ‘रुधिर’ का समानार्थी शब्द :

    शब्द : रुधिर
    समानार्थी शब्द : रक्त, खून, लहू, शोणित, लोहित, असृक, खूँ।

    रुधिर क्या है?
    रुधिर अर्थात रक्त यानि खून शरीर में प्रवाहित होने वाला वह द्रव है, जो किसी भी प्राणी के जीवन के लिए बेहद आवश्यक होता है। रुधिर लाल रंग का एक द्रवीय पदार्थ होता है, जिसके अंदर अनेक प्रकार के तत्व पाए जाते हैं। रुधिर पूरे शरीर में नसों के माध्यम से संचरण करता है, और शरीर की अनेक आंतरिक गतिविधियों में सहायक होता है। रुधिर की कमी होने पर अनेक प्रकार के रोग उत्पन्न हो सकते हैं अथवा जान को खतरा हो सकता है।

    समानार्थी शब्द वह शब्द होते हैं, जो समान अर्थ वाले शब्द होते हैं। इन शब्दों को पर्यायवाची शब्द भी कहते हैं।


    Other questions

    माता-पिता के प्रति संतान के कर्तव्य क्या होने चाहिए, कम से कम 10 लाइनों में लिखें।

    प्रेमचंद’ की कहानी ‘बड़े घर की बेटी’ में आनंदी ने विवाद होने पर घर टूटने से कैसे बचाया?

  • निम्नलिखित समस्तपदों का विग्रह कर समास भेद बताइए: सत्याग्रह, लोकप्रिय, दशानन, चंद्रमुख, त्रिकोण, षट्कोण, नीलांबर, देहलता, राजकुमारी, रात-दिन, तुलसीकृत, वनवासी, देशभक्ति, यथाशक्ति, नीलकंठ, रसोईघर।

    निम्नलिखित समस्तपदों का विग्रह और उनका भेद इस प्रकार होगा :

    सत्याग्रह : सत्य का आग्रह
    समास भेद : तत्पुरुष समास (संबंध तत्पुरुष)

    लोकप्रिय : लोक में प्रिय
    समास भेद : तत्पुरुष समास (अधिकरण तत्पुरुष)

    दशानन : दश है आनन है जिसके (रावण)
    समास भेद : बहुव्रीहि समास

    चंद्रमुख : चंद्र के समान मुख
    समास भेद : कर्मधारण्य समास

    त्रिकोण : त्रि (तीन) कोण वाला
    समास भेद : द्विगु समास

    षट्कोण : षट् (छः) कोण वाला
    समास भेद : द्विगु समास

    नीलांबर : नीला है अंबर (वस्त्र) जिसका
    समास भेद : कर्मधारण्य समास

    देहलता : देर रूपी लता
    समास भेद : कर्मधारण्य समास

    राजकुमारी : राजा की कुमारी
    समास भेद : तत्पुरुष समास (संबंध तत्पुरुष)

    रात-दिन : रात और दिन
    समास भेद : द्वंद्व समास

    तुलसीकृत : तुलसी द्वारा कृत (रचित)
    समास भेद : तत्पुरुष समास

    वनवासी : वन का वासी
    समास भेद : तत्पुरुष समास (अधिकरण तत्पुरुष)

    देशभक्ति : देश की भक्ति
    समास भेद : तत्पुरुष समास (संबंध तत्पुरुष)

    यथाशक्ति : शक्ति के अनुसार
    समास भेद : अव्ययीभाव समास

    नीलकंठ : नीला है कंठ जिनका अर्थात भगवान शिव
    समास भेद : बहुव्रीहि समास

    रसोईघर : रसोई का घर
    समास भेद : तत्पुरुष समास (संबंध तत्पुरुष)


    Related questions

    निम्नलिखित वाक्यों को एकवचन रूप में परिवर्तित कर दोबारा लिखिए (क) कल मेरी सहेलियाँ आई थीं। (ख) नेतागण पधार रहे हैं। (ग) तुम मुझे दोहे सुनाओ। (घ) रास्ते में गहरे गड्ढे हैं। (ङ) ये वस्तुएँ ले आइए। (च) बच्चों ने प्रश्नों के उत्तर लिखे। (छ) बिल्लियाँ, कुत्तों से डर कर भाग गईं। (ज) थालियाँ यहाँ पर मत रखो। (झ) बच्चे खेल रहे हैं। (ञ) घोड़े तेज़ी से दौड़ रहे हैं।

    निम्नलिखित में से क्या संचार की विशेषता का हिस्सा नहीं है? A. प्रतिवेदन B. समूह चर्चा C. नोटिस D. फैक्स

     

  • निम्नलिखित वाक्यों को एकवचन रूप में परिवर्तित कर दोबारा लिखिए (क) कल मेरी सहेलियाँ आई थीं। (ख) नेतागण पधार रहे हैं। (ग) तुम मुझे दोहे सुनाओ। (घ) रास्ते में गहरे गड्ढे हैं। (ङ) ये वस्तुएँ ले आइए। (च) बच्चों ने प्रश्नों के उत्तर लिखे। (छ) बिल्लियाँ, कुत्तों से डर कर भाग गईं। (ज) थालियाँ यहाँ पर मत रखो। (झ) बच्चे खेल रहे हैं। (ञ) घोड़े तेज़ी से दौड़ रहे हैं।

    सभी वाक्यों का एकवचन रूप में परिवर्तन

    (क) कल मेरी सहेलियाँ आई थी।
    एकवचन रूप : कल मेरी सहेली आई थी।

    (ख) नेतागण पधार रहे हैं।
    एकवचन रूप : नेता पधार रहा है।

    (ग) तुम मुझे दोहे सुनाओ।
    एकवचन रूप : तुम मुझे दोहा सुनाओ।

    (घ) रास्ते में गहरे गड्ढे हैं।
    एकवचन रूप : रास्ते में कितना गहरा गड्ढा है।

    (ङ) ये वस्तुएँ ले आइए।
    एकवचन रूप : यह वस्तु ले आइए।

    (च) बच्चों ने प्रश्नों के उत्तर लिखे।
    एकवचन रूप : बच्चे ने प्रश्न का उत्तर लिखा।

    (छ) बिल्लियाँ, कुत्तों से डर कर भाग गईं।
    एकवचन रूप : बिल्ली कुत्ते से डर कर भाग गई।

    (ज) थालियाँ यहाँ पर मत रखो।
    एकवचन रूप : थाली यहाँ पर मत रखो।

    (झ) बच्चे खेल रहे हैं।
    एकवचन रूप : बच्चा खेल रहा है।

    (ञ) घोड़े तेज़ी से दौड़ रहे हैं।
    एकवचन रूप : घोड़ा तेज़ी से दौड़ रहा है।


    Related questions

    ‘चिलम’ शब्द का सही अर्थ क्या है? (i) हुक्के को बंद करने वाली वस्तु (ii) हुक्के के ऊपर रखने वाली वस्तु (iii) हुक्के को खोलने वाली वस्तु (iv) इनमे से कोई नहीं

    इन शब्दों के लिए अनेक शब्दों के लिए एक शब्द बताइए। ‘जो विश्वास न करता हो’ ‘जो सब पर विश्वास करता हो’ जिसके पास बहुत साधन हो’

  • ‘हिमयुग’ शब्द में कौन सा समास है?

    हिमयुग : हिम का युग

    समास का नाम : तत्पुरुष समास

    तत्पुरुष समास का उपभेद : संबंध तत्पुरुष

    हिमयुग में ‘तत्पुरुष समास’ होगा। यहाँ पर तत्पुरुष समास का उपभेद ‘संबंध तत्पुरुष’ होगा। संबंध तत्पुरुष समास में दोनों पदों के बीच का संबंध ‘का’, ‘की’ कारक चिन्ह के माध्यम से संबंध दर्शाया जाता है।

    तत्पुरुष समास’ की परिभाषा के अनुसार समास का वह भेद जिसमें द्वितीय पद अर्थात उत्तर पद प्रधान हो, वह तत्पुरुष समास कहलाता है। तत्पुरुष समास में द्वितीय पद अर्थात उत्तर पद प्रधान होता है और प्रथम पद संज्ञा अथवा विशेषण का कार्य करता है। तत्पुरुष समास के छः उपभेद होते हैं।

    इस समास में लिंग, वचन आदि का निर्धारण उत्तर पद यानि द्वितीय पद के अनुसार ही किया जाता है। तत्पुरुष समास में अक्सर कारक चिन्हों का प्रयोग किया जाता है। इन्हीं कारक चिन्हों के आधार पर तत्पुरुष समास के 6 उपभेद होते हैं।

    1. कर्म तत्पुरुष
    2. करण तत्पुरुष
    3. अधिकरण तत्पुरुष
    4. संप्रदान तत्पुरुष
    5. अपादान तत्पुरुष
    6. संबंध तत्पुरुष


    Related questions

    भारी-भरकम में कौन सा समास है?

    महामाया कौन सा समास है?

  • दिए गए शब्दों के बहुवचन लिखिए। 1. घोंसला 2. टहनी 3. तैयारी 4. नदी 5. नारी 6. लड़का 7. आँख 8. चिडिया. 9. अंडा 10. प्याली 11. घोसला 12. कपड़ा 13. ताला 14. कविता 15. चिड़िया 16. कुटिया

    दिए गए शब्दों के बहुवचन इस प्रकार हैं :

    1. घोंसला
    बहुवचन : घोंसले

    2. टहनी
    बहुवचन : टहनियाँ

    3. तैयारी
    बहुवचन : तैयारियाँ

    4. नदी
    बहुवचन : नदियाँ

    5. नारी
    बहुवचन : नारियाँ

    6. लड़का
    बहुवचन : लड़के

    7. आँख
    बहुवचन : आँखें

    8. चिडिया.
    बहुवचन : चिड़ियाएँ

    9. अंडा
    बहुवचन : अंडे

    10. प्याली
    बहुवचन : प्यालियाँ

    11. कुटिया
    बहुवचन : कुटियाएँ

    12. कपड़ा
    बहुवचन : कपड़े

    13. ताला
    बहुवचन : ताले

    14. कविता
    बहुवचन : कविताएँ

    15. रानी
    बहुवचन : रानियाँ

    एकवचन और बहुवचन

    हिंदी भाषा के व्याकरण में वचन के दो रूप होते हैं, एकवचन और बहुवचन।

    एकवचन किसी एक वस्तु, व्यक्ति या स्थान को संदर्भित करता है अर्थात एकवचन रूप वहाँ पर प्रयुक्त किया जाता है, जहाँ पर केवल एक व्यक्ति, वस्तु अथवा स्थान हो। जैसे : लड़का, स्त्री, पुस्तक, नगर इत्यादि। बहुवचन एक से अधिक व्यक्ति, वस्तु या स्थान को संदर्भित करता है, अर्थात बहुवचन वहाँ पर प्रयुक्त किया जाता है, जहाँ पर एक से अधिक व्यक्ति, वस्तु अथवा स्थान हो। जैसे : लड़के, स्त्रियाँ, पुस्तकें, नगर इत्यादि।


    Other questions

    दिए गए शब्दों का वर्ण-विच्छेद कीजिए- (क) पुस्तक- (ख) रंगीन (ग) सर्प (घ) दर्पण (ङ) संगीत (च) स्मृतियाँ (छ) स्पष्ट (ज) संभावना (झ) आविष्कार (ञ) पूजनीय (ट) आदर्श (ठ) सौंदर्य (ड) ग्राहक (ढ) अस्पताल (ण) रेणु

    कवि का नूतन कविता से क्या अभिप्राय है? (क) नवीन प्रेरणा (ख) नवजीवन (ग) क, ख दोनों (घ) इनमें से कोई नहीं

  • दिए गए शब्दों का वर्ण-विच्छेद कीजिए- (क) पुस्तक- (ख) रंगीन (ग) सर्प (घ) दर्पण (ङ) संगीत (च) स्मृतियाँ (छ) स्पष्ट (ज) संभावना (झ) आविष्कार (ञ) पूजनीय (ट) आदर्श (ठ) सौंदर्य (ड) ग्राहक (ढ) अस्पताल (ण) रेणु

    दिए गए शब्दों का वर्ण-विच्छेद इस प्रकार है…

    (क) पुस्तक : प् + उ + स् + त् + अ + क् + अ

    (ख) रंगीन : र् + अं + ग् + ई + न् + अ

    (ग) सर्प : स् + अ + र् + प् + अ

    (घ) दर्पण : द् + अ + र् + प् + अ + ण् + अ

    (ङ) संगीत : स् + अं + ग् + ई + त् + अ

    (च) स्मृतियाँ : स् + म् + ऋ + अ + त् + इ + य् + आँ

    (छ) स्पष्ट : स् + प् + अ + ष् + ट् + अ

    (ज) संभावना : स् + अं + भ् + आ + व् + अ + न् + आ

    (झ) आविष्कार : आ + व् + इ + ष् + क् + आ + र् + अ

    (ञ) पूजनीय : प + ऊ + ज् + अ +  न् + ई + य् + अ

    (ट) आदर्श : आ + द् + अ + र् + श् + अ

    (ठ) सौंदर्य : स् + औ + अं + द् + अ + र् + य् + अ

    (ड) ग्राहक : ग् + र् + आ + ह् + अ + क् + अ

    (ढ) अस्पताल : अ + स् + प् + अ + त् + आ + ल् + अ

    (ण) रेणु : र् + ए + ण् + उ


    Related questions

    ‘चक्रमस्ति’ का संधि-विच्छेद क्या होगा? ​

    ‘आज्ञा’, ‘अवज्ञा’, ‘ज्ञानी’, ‘विद्वान’ इन शब्दों का वर्ण-विच्छेद करें।

  • समानार्थी शब्द लिखो। 1) अभिलाषा 2) अच्छा 3) ध्वनि 4) उजाला 5) धन​

    दिए गए शब्दों के समानार्थी शब्द इस प्रकार होंगे :

    1) अभिलाषा 

    समानार्थी शब्द : इच्छा, कामना, आकांक्षा, इच्छा, चाहत,  लालसा, हसरत, लोभ, चाह, मनोकामना, स्पृहा, इष्टि।

    2) अच्छा

    समानार्थी शब्द : सही, उचित, बढ़िया, भला, उत्तम, चोखा, खरा।

    3) ध्वनि

    समानार्थी शब्द :  आवाज, शोर, शब्द, स्वर, वाणी, नाद, निनाद, सुर, तान, रव, सदा, पुकार।

    4) उजाला 

    समानार्थी शब्द :  प्रकाश, रोशनी, प्रदीप, चमक, ज्योति, उजियाला, प्रदीप्त, दीप्त, कान्ति, आभा, प्रभा, चमक, आलोक दीप्ति, छवि, सुषमा, छटा, द्युति।

    5) धन​

    समानार्थी शब्द :  पैसा, रुपया, दौलत, संपदा, संपत्ति, मनी, माल, टका, पैसा-पानी।


    Other questions

    किस विकल्प में दोनों शब्द तत्सम शब्द हैं? (a) सूरज, अग्नि (b) भानु, आसमान (c) आकाश, सितारा (d) दिनकर, सूर्य.

  • भारी-भरकम में कौन सा समास है?

    भारी-भरकम में ‘द्वंद्व समास’ है।

    शब्द : भारी-भरकम

    समास विग्रह : भारी और भरकम

    समास का नाम : द्वंद्व समास

    स्पष्टीकरण :

    भारी-भरकम में ‘द्वंद्व समास होगा। इसका मुख्य कारण ये है कि इसमें दोनों पद-प्रधान हैं। ‘भारी’ किसी वस्तु-पदार्थ-व्यक्ति के वजन के संदर्भ में प्रयुक्त किया जाता है। ‘भरकम’ भी किसी वस्तु-पदार्थ-व्यक्ति के वजन को और अधिक व्याख्यायित करने के लिए प्रयुक्त किया जाता है। दोनों पदों का एक ही संदर्भ में प्रयोग किया जा रहा है, इसलिए दोनों पद समान है। इसीलिए यहाँ पर द्वंद समास होगा।

    द्वंद्व समास

    द्वंद समास में दोनों पद प्रधान होते हैं। समास विग्रह करते समय दोनों पदों के बीच योजक चिन्ह का प्रयोग किया जाता है। यह योजक चिन्ह ‘और’, ‘तथा’, ‘अथवा’, ‘या’, ‘एवं’ आदि के रूप में होते हैं।‘द्वंद्व समास’ समास के छः भेदों में से एक भेद है। समास के छः भेद इस प्रकार हैं…· अव्यवीभाव समास

    • तत्पुरुष समास
    • कर्मधारय समास
    • बहुव्रीहि समास
    • द्विगु समास
    • द्वंद समास

    Other questions

    महामाया कौन सा समास है?

    पशु-प्रवृत्ति में कौन समास है?

  • बड़ का तत्सम शब्द क्या होता है?

    बड़ का तत्सम शब्द ‘वट’ होगा।

    तद्भव शब्द : बड़

    तत्सम : वट

    तत्सम शब्द वह शब्द होते हैं, जो संस्कृत भाषा से हिंदी भाषा में ज्यों के त्यो ग्रहण कर लिए जाते हैं और तद्भव शब्द वह शब्द होते हैं, जो संस्कृत भाषा से हिंदी भाषा में ग्रहण तो किए गए हैं, लेकिन हिंदी भाषा में उनका स्वरूप बदल गया है।

    बड़ और वट दोनों इसी प्रकार के उदाहरण हैं। वट को यदि हिंदी भाषा में ज्यों का त्यों वट के रूप में प्रयोग किया जाए तो यह तत्सम शब्द कहलाएगा। इसी वट को हिंदी भाषा में बड़ के रूप में प्रयोग किए जाने लगा तब यह तद्भव शब्द बन गया।

    बड़ का पेड़ जिसे सामान्य भाषा में बरगद का पेड़ कहा जाता है। इसे वट वृक्ष अथवा ‘बड़ का पेड़’ भी कहते हैं। बड़ का पेड़ एक द्विबिजपत्रिय और संपुष्पक वृक्ष होता है। इसकी जड़े केवल जमीन में ही नही पाई बल्कि ये तने की शाखा से निकलकर हवा में लटकती हुई दिखाई देती हैं। यह वृक्ष बेहद विशाल वृक्ष होता है। बड़ का पेड़ अथवा बरगद का पेड़ अधिकतर भारतीय उपमहाद्वीप में पाया जाता है। यह भारत, पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश जैसे भारतीय महाद्वीप के देशों में पाया जाता है। भारत के हिंदू धर्म में इस वृक्ष को धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना गया है और इस वृक्ष की पूजा भी की जाती है। बट वृक्ष से संबंधित कई त्यौहार भी हैं, जिनमें वट पूर्णिमा एक प्रमुख त्यौहार है।


    Other questions

    घोड़ा-गाड़ी शब्द का तत्सम, तद्भव, देशज और विदेशज शब्द क्या होंगे?

    किस विकल्प में दोनों शब्द तत्सम शब्द हैं? (a) सूरज, अग्नि (b) भानु, आसमान (c) आकाश, सितारा (d) दिनकर, सूर्य.

  • किस विकल्प में दोनों शब्द तत्सम शब्द हैं? (a) सूरज, अग्नि (b) भानु, आसमान (c) आकाश, सितारा (d) दिनकर, सूर्य.

    सही विकल्प होगा…

    (d) दिनकर, सूर्य.

    स्पष्टीकरण

    विकल्प (d) दिनकर, सूर्य इन दोनों शब्दों में तत्सम हैं।

    ‘दिनकर’ और ‘सूर्य’ ये दोनों शब्द सूरज के पर्यायवाची हैं, और संस्कृत तथा हिंदी दोनों भाषाओं में प्रयुक्त किए जाते हैं।

    ‘दिनकर’ को संस्कृत भाषा में भी प्रयुक्त किया जाता है और हिंदी भाषा में भी तत्सम शब्द के रूप में प्रयुक्त किया जाता है। उसी प्रकार ‘सूर्य’ भी संस्कृत में प्रयुक्त किया जाता है, और हिंदी भाषा में भी तत्सम शब्द के रूप में प्रयुक्त किया जाता है। इसीलिए विकल्प (d) दिनकर, सूर्य सही विकल्प होगा।

    शेष तीनों विकल्पों में विकल्प (a) में सूरज एक तद्भव शब्द है जो कि हिंदी भाषा में सूर्य के तद्भव शब्द के रूप में प्रयुक्त किया जाता है। ‘अग्नि’ एक तत्सम शब्द है, जो हिंदी और संस्कृत दोनों भाषाओं में जो मूल रूप से संस्कृत शब्द है और हिंदी में तत्सम शब्द के रूप में प्रयुक्त किया जाता है।

    विकल्प (b) में ‘भानु’ एक तत्सम शब्द है, जो संस्कृत भाषा का मूल शब्द है और हिंदी में संस्कृत के पर्यायवाची और तत्सम शब्द के रूप में प्रयुक्त किया जाता है। ‘आसमान’ एक तद्भव शब्द है, जो आकाश के तद्भव शब्द के रूप में हिंदी भाषा में प्रयुक्त किया जाता है। यह शब्द संस्कृत भाषा में प्रयुक्त नहीं किया जाता।

    विकल्प (c) में आकाश एक तत्सम शब्द है, जो मूल रूप से संस्कृत शब्द है और हिंदी भाषा में तत्सम शब्द के रूप में प्रयुक्त किया जाता है। सितारा एक तद्भव शब्द है, जो संस्कृत भाषा में प्रयुक्त नहीं किया जाता बल्कि हिंदी भाषा में तद्भव शब्द के रूप में प्रयुक्त किया जाता है।

    ‘तत्सम’ शब्द वे शब्द होते हैं, जो मूल रूप से संस्कृत के शब्द होते हैं और हिंदी भाषा में संस्कृत से ज्यों के त्यों ग्रहण करके प्रयोग किए जाते हैं अर्थात संस्कृत से हिंदी में प्रयोग करते समय उनका स्वरूप नहीं बदलता।

    ‘तद्भव’ शब्द संस्कृत भाषा के शब्द होकर हिंदी भाषा में अलग स्वरूप में प्रयुक्त किए जाते हैं।


    Related questions

    घोड़ा-गाड़ी शब्द का तत्सम, तद्भव, देशज और विदेशज शब्द क्या होंगे?

    ‘भई, सूरज’ में ‘भई’ संबोधन किस प्रकार का है- (क) औपचारिक (ख) आदरसूचक (ग) श्रद्धासूचक (घ) आत्मीय​

  • मनीषा को आम काटकर खाना चाहिए। – संयुक्त वाक्य में बदलिए।

    मनीषा को आम काटकर खाना चाहिए।

    संयुक्त वाक्य : मनीषा को आम काटना चाहिए और खाना चाहिए।

    स्पष्टीकरण

    दिया गया वाक्य एक सरल वाक्य है, इसको संयुक्त वाक्य में बदलने के लिए इसमें योजक चिन्ह का प्रयोग किया जाएगा, क्योंकि योजक चिन्ह के द्वारा दो प्रधान वाक्य को जोड़ा जाता है।

    संयुक्त वाक्य वह वाक्य होते हैं, जिनमें एक से अधिक प्रधान उपवाक्य होते हैं। यहाँ पर जो वाक्य दिया गया है, वह सरल वाक्य है। सरल वाक्य में केवल एक ही प्रधान वाक्य होता है। इसे संयुक्त वाक्य में बदलने के लिए योजक चिन्ह के द्वारा इस दो प्रधान वाक्य में बदल जाएगा।

    संयुक्त वाक्य में ‘और’, ‘तथा’, ‘व’, ‘एवं’ आदि योजक चिन्ह प्रयोग किए जाते हैं। इस वाक्य में योजक चिन्ह के द्वारा सरल वाक्य को दो प्रधान उपवाक्य में बदल दिया गया है।

    सरल वाक्य से संयुक्त वाक्य परिवर्तन के कुछ उदाहरण

    सरल वाक्य : राजू को सुबह 6 बजे उठकर पढ़ाई करना चाहिए।
    सयुक्त वाक्य : राजू को सुबह 6 बजे उठना चाहिए और पढ़ा करनी चाहिए।

    सरल वाक्य : मोहन सोहन का बड़ा भाई है।
    संयुक्त वाक्य : मोहन बड़ा और सोहन छोटा भाई है।

    रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद होते हैं,

    • सरल वाक्य
    • संयुक्त वाक्य
    • मिश्र वाक्य

    Related questions

    वह उसकी ओर देखती है। इस वाक्य को ‘अपूर्ण भूतकाल’ में बदलें।

    ‘रविवार को हड़ताल है, अतः बाजार बंद रहेगा।’ वाक्य का प्रकार बताइए।

  • ‘चक्रमस्ति’ का संधि-विच्छेद क्या होगा? ​

    चक्रमस्ति : चक्रम + अस्ति

    संधि भेद : दीर्घ स्वर संधि

    स्पष्टीकरण

    दीर्घ स्वर संधि का नियम

    ‘चक्रमस्ति’ मे ‘दीर्घ स्वर संधि’ होगी। इस संधि में दीर्घ स्वर संधि का वो नियम लागू होगा। जब ‘अ’ और ‘अ’ का मेल होता है तो ‘अ’ या ‘आ’ बनता है। इस संधि में चक्रम में अंतिम वर्ण ‘म’ में ‘अ’ स्वर है, तो ‘अस्ति’ का ‘अ’ स्वर है। दोनों स्वरों का मेल होकर ‘अ’ बन रहा है।

    ‘दीर्घ स्वर संधि’  ‘स्वर संधि’ का एक उपभेद है।  स्वर संधि के पाँच उपभेद होते हैं।

    • दीर्घ स्वर संधि
    • गुण स्वर संधि
    • अयादि स्वर संधि
    • यण स्वर संधि
    • वृद्धि स्वर संधि

    Other questions

    ‘निर्झरी’ और ‘निर्झर’ संधि विच्छेद क्या होगा? संधि का भेद भी बताएं।

    ‘रामायण’ शब्द में क्या ‘अयादि संधि’ हो सकती हैं?

  • ‘गा-गाकर बह रही निर्झरी, पाटल मूक खड़ा तट पर है’ पंक्ति में अलंकार है।

    “गा-गाकर बह रही निर्झरी, पाटल मूक खड़ा तट पर है”

    अलंकार भेद : अनुप्रास अलंकार है।

    स्पष्टीकरण :

    “गा-गाकर बह रही निर्झरी, पाटल मूक खड़ा तट पर है” इस पंक्ति अनुप्रास अलंकार इसलिए है क्योंकि इस पंक्ति में  ‘ग’ वर्ण की दो बार आवृत्ति हुई है।

    अनुप्रास अलंकार में किसी काव्य में किसी शब्द प्रथम वर्ण की एक से अधिक बार आवृ्त्ति होती है। इस काव्य पंक्ति में ‘गा-गाकर’ इस शब्द में ‘ग’ वर्ण की दो बार आवृत्ति हुई है।अनुप्रास अलंकार’ की परिभाषा के अनुसार जब किसी काव्य पंक्ति में किसी शब्द के प्रथम वर्ण की एक से अधिक बार पुनरावृति हो तो वहां पर ‘अनुप्रास अलंकार’ प्रकट होता है।

    दूसरे नियम के अनुसार जब किसी समान शब्द की किसी काव्य पंक्ति में अनेक बार समान अर्थ में पुनरावृति हो तो भी वहाँ पर ‘अनुप्रास अलंकार’ प्रकट होता है।


    Related questions

    बड़े-बड़े मोती से आँसू में कौन सा अलंकार है?

    ‘गिरी का गौरव गाकर झर-झर’ इस पंक्ति में कौन सा अलंकार है?

  • द्वित्व व्यंजन और संयुक्त व्यंजन से बने दो-दो शब्द लिखिए ।

    द्वित्व व्यंजन और संयुक्त व्यंजन से बने दो-दो शब्द इस प्रकार होंगे…

    द्वित्व व्यंजन से बने दो शब्द

    • कच्चा
    • पक्का

    सयुंक्त व्यंजन से बने दो शब्द

    • रक्षा
    • श्रोता

    द्वित्व व्यंजन और संयुक्त व्यंजन से बने कुछ और शब्द

    द्वित्व व्यंजन रस्सी, लज्जा, सज्जा, गच्चा, पत्ता, डब्बा, गप्पें, खट्टा, मिट्टी, बिल्ली, बच्चा आदि।

    संयुक्त व्यंजन कक्षा, क्षमा, रक्षक, परिश्रम, हश्र, श्रोता, श्रमजीवी, ज्ञानी, आज्ञा, प्रज्ञान, त्रिमूर्ति, त्रयोदशी, यात्रा, पत्रक आदि।

    द्वित्व व्यंजन और संयुक्त व्यंजन क्या हैं?

    द्वित्व व्यंजन से तात्पर्य उन व्यंजन से होता है, जो एक ही वर्ण दो बार समान रूप से दो बार प्रयुक्त होता है अर्थात उसी वर्ण की लगातार दो बार पुनरावृत्ति होती है। द्वित्व व्यंजन में एक वर्म अर्द्ध रूप में तथा एक वर्ण पूर्ण रूप में प्रयुक्त किया जाता है। ऊपर दिए गए द्वित्व व्ंयजनों के उदाहरणों में पहला वर्ण आधा वर्ण है और दूसरा उसका पूर्ण रूप है। द्वित्व व्यंजन ऐसे ही आधे एवं पूर्ण रूप वाले समान वर्णों से बनते हैं।

    संयुक्त व्यंजन वे व्यंजन होते हैं, जो दो अलग-अलग व्यंजनों को मिलाकर बनाए जाते हैं। संयुक्त व्यंजन में दो अलग-अलग व्यंजनों का योग होता है, जिससे उन व्यंजनों का मूल स्वरूप समाप्त हो जाता है और नया व्यंजन बनता है। संयुक्त व्यंजन की संख्या चार होती है, जो कि इस प्रकार है, क्ष, त्र, ज्ञ, श्र। द्वित्व व्यंजन और संयुक्त व्यंजन में मुख्य अंतर यह है कि द्वित्व व्यंजन दो समान वर्णों को एक साथ प्रयोग करने से बनते हैं, जबकि संयुक्त व्यंजन दो अलग-अलग वर्णों के मेल से बनते हैं, जिनमें उन वर्णों का मूल स्वरूप समाप्त हो जाता है।


    Related questions

    ‘निर्झरी’ और ‘निर्झर’ संधि विच्छेद क्या होगा? संधि का भेद भी बताएं।

    ‘आज्ञा’, ‘अवज्ञा’, ‘ज्ञानी’, ‘विद्वान’ इन शब्दों का वर्ण-विच्छेद करें।

  • निम्न पंक्तियों में निहित अलंकारों का नाम बताइए- मेघ आए बड़े बन ठन के संवर के। 1. रहिमन पानी राखिये, बिन पानी सब सून। पानी गए न उबरै, मोती, मानस, चून। 3. ज़रा से लाल केसर से कि जैसे धुल गई हो। 4. कढत साथ ही म्यान ते,असि रिपु तन ते प्राण।

    मेघ आए बड़े बन ठन के संवर के।

    अलंकार : मानवीकरण अलंकार 

    स्पष्टीकरण

    इस काव्य पंक्ति में  मेघ यानि बादलों को मानव के रूप में क्रिया करते हुए दिखाया गया है। इसलिए यहाँ पर मानवीकरण अलंकार की छटा प्रकट हो रही है।

    मानवीकरण की परिभाषा के अनुसार जब प्रकृति के तत्वों को मानवीय रूप में क्रिया करते हुए दर्शाया जाए तो वहां पर ‘मानवीकरण अलंकार’ प्रकट होता है।


    रहिमन पानी राखिये, बिन पानी सब सून। 
    पानी गए न उबरै, मोती, मानुष, चून। 

    अलंकार : यमक अलंकार 

    स्पष्टीकरण

    इन पंक्तियों में ‘यमक अलंकार’ इसलिए है क्योंकि यहां पर एक ही शब्द ‘पानी’ के अलग-अलग अर्थ प्रकट हो रहे हैं, इसीलिए यहां पर ‘यमक अलंकार’ है।

    यमक अलंकार की परिभाषा के अनुसार जब किसी का भी पंक्ति में एक ही शब्द प्रयुक्त किया जाए लेकिन एक ही शब्द अलग अलग अर्थ के संदर्भ में प्रयुक्त हो तो वहां पर ‘यमक अलंकार’ होता है। इन पंक्तियों में पानी शब्द के तीन अर्थ निकल रहे हैं, मोती, मनुष्य और आटा और आता इसलिए यहां पर यमक अलंकार होगा।


    ज़रा से लाल केसर से कि जैसे धुल गई हो। 

    अलंकार : उत्प्रेक्षा अलंकार 

    स्पष्टीकरण 

    इस काव्य पंक्ति में उत्प्रेक्षा अलंकार इसलिए है क्योंकि इन पंक्तियों में उपमान का अभाव है, और उपमेय को ही उपमान मान लिया गया है।

    उत्प्रेक्षा अलंकार की परिभाषा के अनुसार जहाँ पर उपमान के ना होने पर उपमेय को ही उपमान मान लिया जाए अर्थात उपमेय को ही उपमान बनाकर प्रस्तुत कर दिया जाए वहां पर उस ‘उत्प्रेक्षा अलंकार’ होता है। इन पंक्तियों में उपमेय को उपमान की तरह प्रस्तुत कर दिया गया है। इसलिए यहां पर ‘उत्प्रेक्षा अलंकार’ होगा।


    कढत साथ ही म्यान ते, असि रिपु तन ते प्राण।

    अलंकार : अतिश्योक्ति अलंकार 

    स्पष्टीकरण

    इस काव्य पंक्ति में अतिश्योक्ति अलंकार इसलिए है क्योंकि इन पंक्तियों में कवि ने अतिश्योक्तिपूर्ण वर्णन यानि बढ़ा-चढ़ा कर वर्णन किया है।

    अतिशयोक्ति अलंकार किसी काव्य में वहाँ पर प्रकट होता हैस जहाँ किसी काव्य पंक्ति के माध्यम से कवि किसी बातों को बढ़ा चढ़ाकर वर्णन करता है अर्थात वीरता, साहस या करुणा या प्रेम आदि सभी बातों का बढा-चढ़ा कर अतिशयोक्ति पूर्ण वर्णन किया जाए तो वहां पर ‘अतिशयोक्ति अलंकार’ प्रकट होता है। इन पंक्तियों में कवि ने अतिशयोक्ति पूर्ण वर्णन किया है, इसलिए यहाँ पर ‘अतिशयोक्ति अलंकार’ है।


    Other questions

    ‘गिरी का गौरव गाकर झर-झर’ इस पंक्ति में कौन सा अलंकार है?

    ‘हरखि हृदय दशरथपुर आयी, जनु ग्रह दशा दूसह दुखदायी।’ काव्य पंक्ति में अलंकार है? 1. विभावना 2. रूपक 3. विरोधाभास 4. उत्प्रेक्षा

  • दिए गए वाक्यों का वाच्य परिवर्तन करें। 1. माँ द्वारा परंपरा से हट कर सीख दी जा रही है । (कर्तृवाच्या) 2. आओ पेड़ की छाया में बैठें। (भाववाच्य) 3. मैंने तुम्हारी समस्याओं को लेखन का विषय बनाया है। (कर्मवाच्य)

    दिए गए वाक्यों का परिवर्तन इस प्रकार होगा :

    1. माँ द्वारा परंपरा से हट कर सीख दी जा रही है । (कर्तृवाच्य)

    कर्तृवाच्य : माँ परंपरा से हट कर सीख दे रही है।

    2. आओ पेड़ की छाया में बैठें। (भाववाच्य)

    भाववाच्य : आओ पेड़ की छाया में बैठा जाये।

    3. मैंने तुम्हारी समस्याओं को लेखन का विषय बनाया है। (कर्मवाच्य)​

    कर्मवाच्य : मेरे द्वारा समस्याओं को लेखन का विषय बनाया गया है।

    वाच्य क्या होते हैं?
    वाच्य की परिभाषा :- क्रिया के उस परिवर्तन को वाच्य कहते हैं, जिसके द्वारा हमें इस बात का ज्ञान हो कि वाक्य में कर्ता, कर्म या भाव मे से किसकी प्रधानता है।

    वाच्य के भेद –
    1. कर्तृवाच्य : जिस वाक्य में कर्ता की प्रधानता का बोध होता है।
    2. कर्मवाच्य : जिस वाक्य में कर्म की प्रधानता का बोध हो।
    3. भाववाच्य : जिस वाक्य में क्रिया अथवा भाव की प्रधानता का बोध हो।


    Related questions

    ‘आज आचार्य को सुन्दर भाषण देना पड़ा।’ इस वाक्य में कौन सा वाच्य है?

    वाच्य पहचानकर लिखिए। 1. अर्जुन ने चिड़िया की आँख पर निशाना लगाया। 2. शिष्यों ने गुरुजनों के पैर छुए। 3. किसानों द्वारा फसल बोई गई। 4. राष्ट्रपति द्वारा उद्घाटन किया गया। 5. प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। 6. आज कक्षा में नया पाठ पढ़ाया गया। 7. नानी से अब कहानी सुनाई नहीं जाती। 8. वह जोर-जोर से हँसने लगा। 9. उससे कोई काम नहीं किया जाता। 10. वे हँसी-मज़ाक सहन नहीं करते थे।

  • वह उसकी ओर देखती है। इस वाक्य को ‘अपूर्ण भूतकाल’ में बदलें।

    मूल वाक्य : वह उसकी ओर देखती है। (सामान्य वर्तमान काल)

    अपूर्ण भूतकाल : वह उसकी ओर देख रही थी।

    अपूर्ण भूतकाल क्या होता है?

    ‘अपूर्ण भूतकाल’ में भूतकाल की उस क्रिया का बोध होता है, जिसमें भूतकाल में कोई क्रिया संपन्न तो हो रही होती है, लेकिन यह पूर्ण नहीं हुई होती है, यह बात स्पष्ट होती है। अपूर्ण भूतकाल में भूतकाल में किसी क्रिया के चलते रहने का बोध होता है, अर्थात भूतकाल में चल रही क्रिया पूरी नहीं हुई हुई थी। इस तरह के काल का बोध कराने वाले वाक्यों को ‘अपूर्ण भूतकाल’ कहते हैं। ‘अपूर्ण भूतकाल’ भूतकाल के छः उपभेदों में से एक उपभेद है।

    भूतकाल के छः उपभेद होते हैं, जोकि इस तरह होंगे :

    • सामान्य भूतकाल
    • पूर्ण भूतकाल
    • अपूर्ण भूतकाल
    • आसन्न भूतकाल
    • संदिग्ध भूतकाल
    • हेतुहेतुमद भूतकाल

    ‘काल’ से तात्पर्य किसी वाक्य में क्रिया या कार्य करने के समय से होता है अर्थात किसी वाक्य में क्रिया के जिस रुप से हमें कार्य के समय का बोध होता हो, उसे ‘काल’ कहा जाता है।

    काल के तीन भेद होते हैं, जो इस प्रकार है ।

    • वर्तमान काल
    • भूतकाल
    • भविष्य काल

    Related questions

    ‘भारतीय टीम पहले मैदान में पहुंची।’ इस वाक्य में कौन सा काल भेद है?

    दिए गए वाक्यों में से संज्ञा शब्दों को अलग करके उनके भेद लिखिए। (1) पत्रकार मित्र ने साहसिक किस्से सुनाए। (2) वहाँ पंडित नेहरू उपस्थित थे (3) वीरता पुरस्कार दिए गए। (4) एक पटाखा शामियाने पर गिरा। (5) सिलेंडर से रेगुलेटर बंद किया।

  • महामाया कौन सा समास है?

    महामाया : महान है जो माया

    समास भेद : कर्मधारण्य समास

    ‘महामाया’ में ‘कर्मधारण्य समास’ होगा
    स्पष्टीकरण

    ‘महामाया’ में ‘कर्मधारय समास’ इसलिए है क्योंकि जब महामाया समस्त पद का समास विग्रह करते हैं तो समास विग्रह में द्वितीय पद प्रधान होता है और प्रथम पद एक विशेषण की तरह कार्य कर रहा है, इसलिए यहां पर कर्मधारय समास होगा।

    कर्मधारय समास में प्रथम पद विशेषण होता है और दूसरा पद विशेष्य होता है। इसमें सभी पद प्रधान होते हैं।

    कर्मधारय समास की परिभाषा के अनुसार कर्मधारय समास में पहला पद एक विशेषण का कार्य करता है तथा दूसरा पद उसका विशेष्य होता है। कर्मधारय समास में पहला पद उपमान तथा दूसरा पद विशेष्य का कार्य करता है।

    कर्मधारण्य समास के कुछ उदाहरण

    विश्वव्यापी : विश्व में व्याप्त है जो
    नीलांबर : नीला है जो अंबर
    चरणकमल : चरण के समान कमल
    कामधेनु : कामना पूरा करने वाली धेनु (गाय)

    Related questions

    पशु-प्रवृत्ति में कौन समास है?

    ‘श्वेताम्बर’ में कौन समास है?

  • पशु-प्रवृत्ति में कौन समास है?

    पशु-प्रवृत्ति ⦂ पशु सी प्रवृत्ति

    समास का भेद ⦂ तत्पुरुष समास

    तत्पुरुष समास का उपभेद ⦂ करण तत्पुरुष

    स्पष्टीकरण ⦂

    ‘पशु-प्रवृत्ति’ इस समस्त पद में ‘तत्पुरुष समास’ होगा। इस समस्त पद में तत्पुरुष समास इसलिए होगा क्योंकि यहां पर द्वितीय पद प्रधान है। हम जानते हैं कि तत्पुरुष समास में हमेशा द्वितीय पद प्रधान होता है।

    यहां पर तत्पुरुष समास का उपभेद ‘करण तत्पुरुष’ लागू होगा। करण तत्पुरुष समास में द्वितीय पद प्रधान होता है। इसमें प्रथम पद में करण कारक के होने का बोध है। दोनो पदों को ‘से’ अथवा ‘के  द्वारा’ दर्शाया जाता है तो वहाँ पर करण तत्पुरुष समास होगा। समास व़् योजक चिन्हों का लोप हो जाता है।

    करण तत्पुरुष समास के कुछ उदाहरण…

    शोकाकुल, : शोक से आकुल
    रेखांकित : रेखा के द्वारा अंकित
    गुणयुक्त : गुण से युक्त
    ईश्वर-प्रदत्त : ईश्वर से प्रदत्त


    Related questions

    ‘श्वेताम्बर’ में कौन समास है?

    शरण-स्थली में कौन-सा समास है?

  • बड़े-बड़े मोती से आँसू में कौन सा अलंकार है?

    काव्य पंक्ति : ‘बड़े-बड़े मोती से आँसू’

    अलंकार : उपमा अलंकार

    स्पष्टीकरण :

    ‘बड़े-बड़े मोती से आँसू’ इस पंक्ति में ‘उपमा अलंकार’ है।

    इस काव्य पंक्ति में ‘उपमा अलंकार’ इसलिए है, क्योंकि यहां पर जो अलग-अलग तत्वों की उनके गुण, स्वभाव के अनुसार तुलना की गई है और उनमें समानता प्रदर्शित की गई है।

    इस काव्य पंक्ति में ‘आँसुओं’ की तुलना ‘मोतियों’ से की गई है। यहाँ पर ‘मोती’ उपमेय है और ‘आँसू’ उपमान हैं। इस कारण यहां पर उपमा अलंकार है।उपमा अलंकार की परिभाषा के अनुसार जब किन्हीं दो वस्तु अथवा पदार्थ अथवा व्यक्ति के बीच उनके गुण, आकृति और स्वभाव के अनुसार बिल्कुल समानता दर्शाई जाए अर्थात उपमेय और उपमान के बीच के भेद को मिटा दिया जाए तो वहां पर ‘उपमा अलंकार’ प्रकट होता है।

    उपमा अलंकार में दो अलग-अलग तत्वों (वस्तु, पदार्थ, व्यक्ति आदि) की आपस में तुलना की जाती है और उनके बीच के भेद को मिटा दिया जाता है।

    उपमा अलंकार के चार अंग होते हैं :

    • उपमेय
    • उपमान
    • वाचक शब्द
    • सामान्य गुणधर्म

    उपमा अलंकार के दो उपभेद भी होते हैं :

    • पूर्णोपमा
    • लुप्तोपमा

    Related questions

    ‘गिरी का गौरव गाकर झर-झर’ इस पंक्ति में कौन सा अलंकार है?

    शारंगदेव के ‘संगीत रत्नाकर’ में कितने अलंकार बताये हैं ?

  • इन पदों में समास बताइए — 1. चन्द्रमौलि 2. दिनकर 3. प्राप्तांक 4. सूर्योदय।

    चन्द्रमौलि : जिनकी मौलि पर है चन्द्र अर्थात भगवान शिव
    समास भेद : बहुव्रीहि समास

    दिनकर : दिन में कार्य करने वाला अर्थात सूर्य
    दिनकर : बहुव्रीहि समास

    बहुव्रीहि समास

    बहुव्रीहि समास की परिभाषा के अनुसार जब मूल पदों में कोई भी पद प्रधान ना हो और उन पदों को जोड़कर एक नये पद की रचना हो और वह पद नए तीसरे अर्थ को संकेत करता हो अर्थात मूल शब्दों के अर्थ नए शब्द के अर्थ को प्रकट करता हो तो वहां पर बहुव्रीहि समास होता है।

    बहुव्रीहि समास के उदाहरण :

    • पीतांबर : पीलाहै जो अंबर पीतांबर अर्थात भगवान श्रीकृष्ण अथवा भगवान विष्णु
    • दशानन : दश है आनन जिसके अर्थात रावण

    प्राप्तांक : प्राप्त अंक (अव्यवी भाव)
    प्राप्तांक : अव्यवीभाव समास

    अव्यवीभाव समास : अव्ययीभाव समास की परिभाषा के अनुसार जब किसी सामासिक पद में पूर्व पद अर्थात पहला पद प्रधान हो तथा दूसरा पद एक अव्यय की तरह कार्य करें, तो वहां पर अव्ययीभाव समास होता है।

    अव्यवीभाव समास के उदाहरण :

    • यथाशक्ति :  शक्ति के अनुसार
    • आजीवन : पूरा जीवन
    • प्रतिवर्ष : हर वर्ष

    सूर्योदय : सूर्य का उदय (तत्पुरुष)
    सूर्योदय : तत्पुरुष समास
    तत्पुरुष समास का उपभेद : संबंध तत्पुरुष

    तत्पुरुष समास

    तत्पुरुष समास की परिभाषा के अनुसार जब दोनों पदों में दूसरा पद प्रधान हो तो वहाँ तत्पुरुष समास होता है।

    तत्पुरुष समास के उदाहरण :

    • मोहबंधन : मोह का बंधन
    • प्रसंगोचित: प्रसंग के अनुसार
    • राजकन्या : राजा की कन्या

    Other questions

    शरण-स्थली में कौन-सा समास है?

    गुलाब जामुन कौन सा समास है?

  • ‘निर्झरी’ और ‘निर्झर’ संधि विच्छेद क्या होगा? संधि का भेद भी बताएं।

    निर्झरी ⦂ निः + झरी
    संधि भेद ⦂ विसर्ग संधि
    निर्झर ⦂ निः + झर
    संधि भेद ⦂ विसर्ग  संधि

     

    स्पष्टीकरण 

    ‘निर्झरी’ और ‘निर्झर’ इन शब्दों में ‘विसर्ग संधि’ होगी।

    विसर्ग संधि में जब विसर्ग के साथ स्वर अथवा व्यंजन आए तो वहां पर विसर्ग संधि होती है।

    विसर्ग संधि में पहले पद के अंतिम वर्ण में विसर्ग होता है। उसके बाद दूसरे पद के प्रथम वर्ण में कोई स्वर अथवा व्यंजन होता है।

    विसर्ग संधि बनाने के 10 नियम होते हैं, यहां पर विसर्ग संधि का वह नियम लागू हो रहा है, जिसमें प्रथम पद के विसर्ग वाले वर्ण में कोई स्वर और दूसरे पद के द्वितीय वर्ण में ‘झ’ व्यंजन अथवा ब, व, ध जैसे व्यंजन हों तो वह ‘र्’ में परिवर्तित हो जाता है।

    उदाहरण

    निः + बल ⦂ निर्बल
    निः + मोही ⦂ निर्मोही
    निः + वेद ⦂ निर्वेद
    निः + धन ⦂ निर्धन


    Other questions

    ‘रामायण’ शब्द में क्या ‘अयादि संधि’ हो सकती हैं?

    ‘नवोत्पल’ संधि विच्छेद और संधि का नाम बताएं।

  • शरण-स्थली में कौन-सा समास है?

    शरण स्थली में समास को पहचानते हैं…

    समस्त पद : शरण-स्थली

    समास विग्रह : शरण की स्थली

    समास भेद : तत्पुरुष समास

    तत्पुरुष समास का उपभेद : संबंध तत्पुरुष समास

    स्पष्टीकरण

    शरण-स्थली में तत्पुरुष समास इसलिए होगा क्योंकि इसमें द्वितीय पद प्रधान है। तत्पुरुष समास में द्वितीय पद प्रधान होता है।

    यहाँ पर तत्पुरुष समास का उपभेद संबंध तत्पुरुष लागू होगा। संबंध तत्पुरुष में समास का विग्रह करते समय उसमें ‘का’, ‘की’, ‘के’ जैसे संबंधसूचक योजकों का प्रयोग होता है।

    समास से तात्पर्य शब्दों के संक्षिप्तीकरण से होता है। हिंदी व्याकरण की भाषा में समास उस प्रक्रिया को कहते हैं, जब दो या दो से अधिक पदों का संक्षिप्तीकरण करके एक नवीन पद की रचना की जाती है।

    तत्पुरुष समास के कुछ उदाहरण :

    आरामकुर्सी : आराम करने की कुर्सी
    आशातीत : आशा को लाँघकर गया हुआ
    राजद्रोही : राज का द्रोही (राजा को धोखा देने वाला)


    Other questions

    ‘शिव-पुराण’ में कौन सा समास है?

    गाना-बजाना में कौन-सा समास है?

  • दिए गए उपसर्ग से दो-दो शब्द बनाइए- (क) पुनर् (ख) हर (ग) सम् (घ) कु (च) अ (छ) बिन (ज) प (ङ) स्व

    दिए गए उपसर्ग से बने दो–दो शब्द इस प्रकार होंगे…

    (क) पुनर्

    पुनर् + अवलोकन ➧ पुनरावलोकन
    पुनर् + जीवन ➧ पुनर्जीवन

    (ख) हर

    हर + एक ➧ हरएक
    हर + रोज ➧ हररोज

    (ग) सम्

    सम् + पूर्ण ➧ संपूर्ण
    सम् + मोहन ➧ सम्मोहन

    (घ) कु 

    कु + तर्क ➧ कुतर्क
    कु + पुत्र ➧ कुपुत्र

    (च) अ 

    अ + कर्म ➧ अकर्म
    अ + छूत ➧ अछूत

    (छ) बिन 

    बिन + बोया ➧ बिनबोया
    बिन + चखा ➧ बिनचखा

    (ज) प्र

    प्र +  योग ➧ प्रयोग
    प्र + हार ➧ प्रहार

    (ङ) स्व 

    स्व + अनुभूति ➧ स्वानुभूति
    स्व + देश ➧ स्वदेश

    उपसर्ग क्या होते हैं?

    हिंदी व्याकरण में उपसर्ग से तात्पर्य उन शब्दांशों से होता है, जो किसी शब्द के आरंभ में लगते हैं। इन शब्दांशों को लगाने से उस शब्द का अर्थ बदल जाता है। उपसर्ग किसी शब्द के लिए विशेषण का भी कार्य करते हैं। किसी शब्द के आगे उपसर्ग लगाने से वह शब्द विशेषण युक्त शब्द बन जाता है।

    जैसे पुत्र शब्द में ‘सु’ अथवा ‘कु’ उपसर्ग लगाने से वह विशेषण युक्त शब्द बन गया।

    सु + पुत्र ➧ सुपुत्र
    कु + पुत्र ➧ कुपुत्र


    Other questions

    ‘प्रत्युत्तर’ शब्द में से मूल शब्द व उपसर्ग अलग-अलग करें।

    ‘यथार्थता’ शब्द में कौन सा प्रत्यय होगा, बताइए।

  • ‘भारतीय टीम पहले मैदान में पहुंची।’ इस वाक्य में कौन सा काल भेद है?

    भारतीय टीम पहले मैदान में पहुंची।

    वाक्य का काल भेद : भूतकाल

    भूतकाल का उपभेद : सामान्य भूतकाल


    सामान्य भूतकाल की परिभाषा

    सामान्य भूतकाल भूतकाल का वह उपभेद होता है। जिसमें भूतकाल में सामान्य रूप से क्रिया संपन्न होने का बोध होता है। भूतकाल में जो क्रिया संपन्न हो रही है, वह भूतकाल में संपन्न तो हो गई है लेकिन उसमें किसी समय विशेष का बोध नहीं होता हो तो वहां पर ‘सामान्य भूतकाल’ होता है।

    जैसे

    • मोहन घर से आया
    • रीमा ने खाना खाया।
    • जिग्नेश ने किताब खरीदी।
    • राजेश सीढ़ियों से गिर गया

    इन सभी वाक्यों से भूतकाल में क्रिया संपन्न होने का तो बहुत हो रहा है, लेकिन क्रिया कब संपन्न हुई, यह बोध नहीं हो रहा इसलिए यह ‘सामान्य भूतकाल’ है।

    भूतकाल के छः उपभेद होते हैं, जोकि इस प्रकार हैं :

    • सामान्य भूतकाल
    • पूर्ण भूतकाल
    • अपूर्ण भूतकाल
    • आसन्न भूतकाल
    • संदिग्ध भूतकाल
    • हेतुहेतुमद भूतकाल

    काल की परिभाषा

    ‘काल’ से तात्पर्य किसी वाक्य में क्रिया या कार्य करने के समय से होता है अर्थात किसी वाक्य में क्रिया के जिस रुप से हमें कार्य के समय का बोध होता हो, उसे ‘काल’ कहा जाता है।

    काल के तीन भेद होते हैं।

    • वर्तमान काल
    • भूतकाल
    • भविष्यत काल

    Other questions

    माताजी ने पत्र लिखा कौन सा काल है?

    कोयला खान से निकलता है, कारक बतायें।

  • ‘शिव-पुराण’ में कौन सा समास है?

    ‘शिव-पुराण’ में समास को पहचानते हैं…

    समस्त पद : शिव पुराण

    समास विग्रह : शिव का पुराण

    समास भेद : तत्पुरुष समास

    तत्पुरुष समास का उपभेद : संबंध तत्पुरुष


    स्पष्टीकरण :

    शिव-पुराण में तत्पुरुष समास इसलिए होगा क्योकि इसमें द्वितीय पद प्रधान है। यहाँ पर तत्पुरुष समास का उपभेद ‘संबंध तत्पुरुष’ समास होगा।

    तत्पुरुष समास की परिभाषा के अनुसार जब दोनों पदों में दूसरा पद प्रधान हो तो वहाँ तत्पुरुष समास होता है।

    संबंध तत्पुरुष समास का समास विग्रह करते समय उसमें ‘का’, ‘की’, ‘के’ जैसे योजक चिन्हों का प्रयोग किया जाता है। समस्त पद में योजक चिन्हों का लोप हो जाता है। इन योजक चिन्हों द्वारा ही संबंध तत्पुरुष के पदों में संबंध तत्पुरुष प्रकट होता है इसलिए इसे संबंध तत्पुरुष समास कहते हैं।

    तत्पुरुष समास के उदाहरण :

    हथकड़ी – हाथ के लिए कड़ी

    त्रिपुरारि – त्रिपुर का अरि

    हस्तलिखित – हाथ से लिखा हुआ

    विद्यालय – विद्या का आलय

    देशभक्त – देश के लिए भक्ति


    Other questions

    गाना-बजाना में कौन-सा समास है?

    गुलाब जामुन कौन सा समास है?

  • दिए गए वाक्यों में से संज्ञा शब्दों को अलग करके उनके भेद लिखिए। (1) पत्रकार मित्र ने साहसिक किस्से सुनाए। (2) वहाँ पंडित नेहरू उपस्थित थे (3) वीरता पुरस्कार दिए गए। (4) एक पटाखा शामियाने पर गिरा। (5) सिलेंडर से रेगुलेटर बंद किया।

    दिए गए वाक्यों में से संज्ञा शब्द और औक उनके भेद इस प्रकार होंगे :

    1) पत्रकार मित्र ने साहसिक किस्से सुनाए।

    संज्ञा शब्द : पत्रकार
    संज्ञा भेद : जातिवाचक संज्ञा

    संज्ञा शब्द : मित्र
    संज्ञा भेद : जातिवाचक संज्ञा

    2) वहाँ पंडित नेहरू उपस्थित थे

    संज्ञा शब्द : नेहरू
    संज्ञा भेद : व्यक्तिवाचक संज्ञा

    ३) वीरता पुरस्कार दिए गए।

    संज्ञा शब्द : वीरता
    संज्ञा भेद : भाववाचक संज्ञा

    4) एक पटाखा शामियाने पर गिरा।

    संज्ञा भेद : पटाखा
    संज्ञा भेद : जातिवाचक संज्ञा

    5) सिलेंडर से रेगुलेटर बंद किया ।

    संज्ञा भेद : सिलेंडर
    संज्ञा भेद : समूहवाचक संज्ञा


    संज्ञा की परिभाषा और भेद

    संज्ञा से तात्पर्य उन शब्दों से होता है, जो किसी व्यक्ति, वस्तु, जाति, स्थान के नाम का बोध करता हैं। अर्थात किसी व्यक्ति, वस्तु अथवा स्थान के नाम का भेद कराने वाले शब्दों को ‘संज्ञा’ कहते हैं।

    संज्ञा के पाँच भेद होते हैं….

    • व्यक्तिवाचक संज्ञा
    • जातिवाचक संज्ञा
    • भाववाचक संज्ञा
    • द्रव्यवाचक संज्ञा
    • समूहवाचक संज्ञा

    Other questions

    ‘आलोक माँ के लिए दवा लाया।’ वाक्य में कौन सा कारक प्रयुक्त होता है?

    ‘दमा’ का विशेषण क्या होगा ?

  • ‘घनश्याम’ में कौन सा समास है? (1) द्विगु समास (2) द्वंद समास (3) बहुव्रीहि समास (4) तत्पुरुष समास (5) कर्मधारण्य समास

    ‘घनश्याम’ में समास के लिए सही विकल्प होगा…

    (5) कर्मधारण्य समास


    समस्त पद : घनश्याम

    समास विग्रह : घन (बादल) के समान श्याम

    समास भेद : कर्मधारण्य समास


    स्पष्टीकरण

    धनश्याम में ‘कर्मधारण्य समास’ होगा। इसमें कर्मधारण्य समास होने का प्रमुख कारण ये है कि इसके समास विग्रह में पहला पद एक विशेषण का कार्य कर रहा है।

    कर्मधारय समास की परिभाषा के अनुसार कर्मधारण्य समास में पहला पद एक विशेषण का कार्य करता है तथा दूसरा पर उसका विशेष्य होता है। कर्मधारय समास में पहला पद उपमान तथा दूसरा पर विशेष्य का कार्य करता है।

    जैसे

    • विश्वव्यापी: विश्व में व्याप्त है जो
    • नीलांबर: नीला है जो अंबर
    • चरणकमल: चरण के समान कमल
    • कामधेनु: कामना पूरा करने वाली धेनु

    Other questions…

    गाना-बजाना में कौन-सा समास है?

    ‘जलभराव’ में कौन सा समास आएगा ?

  • गाना-बजाना में कौन-सा समास है?

    गाना-बजाना में समास को पहचानते हैं…

    समस्त पद : गाना-बजाना

    समास विग्रह : गाना और बजाना

    समास भेद : द्वंद्व समास


    स्पष्टीकरण :

    ‘गाना-बजाना’ में द्वंद्व समास इसलिए है क्योंकि इस समस्त पद का समास विग्रह करने पर इसके दोनों पद प्रधान हैं। द्वंद्व समास मे दोनो पद प्रधान हैं।

    गाना-बजाना का समास विग्रह करेंगे तो गाना और बजाना दोनों पद प्रधान होंगे।

    द्वंद्व समास की परिभाषा के अनुसार दोनों समास में दोनों पद प्रधान होते हैं तथा जब इन पदों का समास विग्रह किया जाता है तो इन पदों के बीच ‘और’, ‘अथवा’, ‘या’, ‘एवं’ जैसे योजक लगते हैं।

    जैसे

    • माता–पिता: माता और पिता
    • सुख–दुख: सुख और दुख
    • छल–कपट: छल और कपट

    समास से तात्पर्य शब्दों के संक्षिप्तीकरण से होता है। हिंदी व्याकरण की भाषा में समास उस प्रक्रिया को कहते हैं, जब दो या दो से अधिक पदों का संक्षिप्तीकरण करके एक नवीन पद की रचना की जाती है।


    Other questions

    गृहलक्ष्मी’ में कौन सा समास है?

    ईदगाह’ में कौन सा समास है?

  • ‘नीलकमल’ शब्द का कौन सा रूप है? (रचना के आधार पर)

    रचना के आधार पर नीलकमल शब्द का रूप इस प्रकार होगा :

    नीलकमल : यौगिक शब्द (रचना के आधार पर)


    विस्तार से समझें, क्यों?

    रचना के आधार पर ‘नीलकमल’ एक यौगिक शब्द है, क्योंकि यौगिक शब्द वह शब्द होते हैं, जो दो शब्दों को मिलाकर बनाए जाते हैं।

    ‘नीलकमल’ दो शब्दों ‘नील’ और ‘कमल’ को मिलाकर बनाया गया शब्द है, इसलिए रचना के आधार पर नीलकमल एक यौगिक शब्द है। रचना यानी बनावट यानी व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द तीन प्रकार के होते हैं।

    1. रूढ़ शब्द
    2. यौगिक शब्द
    3. योगरूढ़ शब्द

    रूढ़ शब्द वे शब्द होते हैं, जो किसी दूसरे शब्द के योग से नहीं बने हैं और जिन का खंडन नहीं किया जा सके।
    यौगिक शब्द वे शब्द हैं, जो दो शब्दों के योग से बनते हैं। जैसे नीलकमल, ताजमहल, राजकमल, रेलगाड़ी आदि।
    योगरूढ़ शब्द वे शब्द होते हैं, जो अपने सामान्य अर्थ को न प्रकट करते हुए विशिष्ट अर्थ को प्रकट करते हैं।


    Related questions

    ‘इस कक्षा में बीस छात्र हैं।’ ये वाक्य सकर्मक है या अकर्मक?

    मजदूरों ने ईंट नहीं उठाई। वाक्य में कौन सा वाच्य है ?

  • गृहलक्ष्मी’ में कौन सा समास है?

    ‘गृहलक्ष्मी’ में समास को पहचानते हैं…

    गृहलक्ष्मी : गृह की लक्ष्मी

    गृहलक्ष्मी : तत्पुरुष समास

    तत्पुरुष समास का उपभेद : संबंध तत्पुरुष


    स्पष्टीकरण :

    ‘गृह लक्ष्मी’ में ‘तत्पुरुष समास’ होगा। यहाँ पर तत्पुरुष समास का उपभेद संबंध तत्पुरुष समास लागू होगा।

    तत्पुरुष समास में द्वितीय पद प्रधान होता है। ‘गृहलक्ष्मी’ में भी द्वितीय पद प्रधान है। संबंध तत्पुरुष वहाँ पर लागू होता है जहां पर दोनों पदों के बीच संबंध दर्शाया जाए। संबंध तत्पुरुष में योजक चिन्हों ‘का’, ‘की’, ‘के’, ‘को’ आदि द्वारा प्रकट किया जाता है। तत्पुरुष समास की परिभाषा के अनुसार जब दोनों पदों में दूसरा पद प्रधान हो तो वहाँ तत्पुरुष समास होता है।

    जैसे
    मोहबंधन : मोह का बंधन
    प्रसंगोचित : प्रसंग के अनुसार
    राजकन्या : राजा की कन्या
    देवालय : देव का आलय

    समास से तात्पर्य शब्दों के संक्षिप्तीकरण से होता है। हिंदी व्याकरण की भाषा में समास उस प्रक्रिया को कहते हैं, जब दो या दो से अधिक पदों का संक्षिप्तीकरण करके एक नवीन पद की रचना की जाती है।


    Related questions

    गुलाब जामुन कौन सा समास है?

    गिरिधर – गिरि को धारण करने वाले अर्थात श्री कृष्ण में कौन सा समास है?

  • गुलाब जामुन कौन सा समास है?

    ‘गुलाब जामुन’ में  समास को पहचानते हैं…

    गुलाब जामुन : गुलाब है जो जामुन अर्थात एक मिठाई

    समास का नाम : बहुव्रीहि समास


    स्पष्टीकरण :

    ‘गुलाब जामुन’ में ‘बहुव्रीहि समास’ इसलिए होगा क्योंकि इसके समास विग्रह में किसी तीसरे पद की ओर संकेत किया गया है।

    बहुव्रीहि समास की परिभाषा के अनुसार जब मूल पदों में कोई भी पद प्रधान ना हो और उन पदों को जोड़कर एक नये पद की रचना हो और वह पद नए तीसरे अर्थ को संकेत करता हो अर्थात मूल शब्दों के अर्थ नए शब्द के अर्थ को प्रकट करता हो तो वहां पर बहुव्रीहि समास होता है।

    बहुव्रीहि समास के कुछ उदाहरण :

    दशानन : दश है आनन जिसके अर्थात रावण
    वीणावादिनी : वीणा का वादन करने वाली अर्थात देवी सरस्वती
    गरुड़ध्वज : गरुड़ है जिनका ध्वज अर्थात भगवान विष्णु


    Related questions

    गिरिधर – गिरि को धारण करने वाले अर्थात श्री कृष्ण में कौन सा समास है?

    कृष्ण-अर्जुन में कौन सा समास है?

  • ‘गिरी का गौरव गाकर झर-झर’ इस पंक्ति में कौन सा अलंकार है?

    गिरी का गौरव गाकर झर-झर में ‘अनुप्रास अलंकार’ है।

    गिरी का गौरव गाकर झर-झर

    अंलकार का नाम : अनुप्रास अलंकार

    स्पष्टीकरण :

    इस पंक्ति में अनुप्रास अलंकार इसलिए है क्योंकि यहाँ पर ‘ग’ वर्ण की तीन बार आवृत्ति हो रही है। इसके अतिरिक्त यहाँ पर ‘झर-झर’ ये शब्द भी प्रयुक्त हुआ है।

    ‘अनुप्रास अलंकार’ की परिभाषा के अनुसार जब किसी काव्य पंक्ति में किसी शब्द के प्रथम वर्ण की एक से अधिक बार पुनरावृति हो तो वहां पर ‘अनुप्रास अलंकार’ प्रकट होता है। यहाँ पर ‘ग’ वर्ण इसी नियम की पुष्टि करता है।

    दूसरे नियम के अनुसार जब किसी समान शब्द की किसी काव्य पंक्ति में अनेक बार समान अर्थ में पुनरावृति हो तो भी वहाँ पर ‘अनुप्रास अलंकार’ प्रकट होता है। यहाँ पर ‘झऱ-झर’ शब्द युग्म इसी नियम की पुष्टि करता है।

    अलंकार से तात्पर्य काव्य के सौंदर्य को बढ़ाने वाले शब्दों से होता है। अलंकार का काव्य के लिए आभूषण की तरह कार्य करते हैं। जिस तरह मानव के लिए आभूषण उसका सौंदर्य बढ़ाने का कार्य करते हैं। उसी तरह अलंकार काव्य के सौंदर्य को बढ़ाने का कार्य करते हैं, इसीलिए अलंकारों को काव्य का आभूषण कहा जाता है।


    Related questions

    शारंगदेव के ‘संगीत रत्नाकर’ में कितने अलंकार बताये हैं ?

    ‘हरखि हृदय दशरथपुर आयी, जनु ग्रह दशा दूसह दुखदायी।’ काव्य पंक्ति में अलंकार है? 1. विभावना 2. रूपक 3. विरोधाभास 4. उत्प्रेक्षा

  • गिरिधर – गिरि को धारण करने वाले अर्थात श्री कृष्ण में कौन सा समास है?

    गिरिधर – गिरि को धारण करने वाला अर्थात श्री कृष्ण में समास को पहचानते हैं…

    गिरि को धारण करने वाले अर्थात भगवान श्री कृष्ण : कर्मधारण्य समास


    स्पष्टीकरण :

    गिरि को धारण करने वाले में ‘कर्मधारण्य समास’ है।

    कर्मधारय समास की परिभाषा के अनुसार कर्मधारय समास में पहला पद एक विशेषण का कार्य करता है तथा दूसरा पद उसका विशेष्य होता है।

    कर्मधारय समास में पहला पद उपमान तथा दूसरा पर विशेष्य का कार्य करता है।

    कर्मधारण्य समास के उदाहरण :

    तपोवन : तपस्या रूपी धन
    कलहप्रिय : कलह है प्रिय जिसको
    मक्खीचूस : मक्खी को चूसने वाला
    प्रधानमंत्री – प्रधान है जो मंत्री


    Related questions

    कृष्ण-अर्जुन में कौन सा समास है?

    ईदगाह’ में कौन सा समास है?

  • कृष्ण-अर्जुन में कौन सा समास है?

    कृष्ण-अर्जुन में समास को पहचानते हैं…

    कृष्ण-अर्जुन : कृष्ण और अर्जुन

    समास का नाम : द्वंद्व समास

    स्पष्टीकरण :

    ‘कृष्ण-अर्जुन’ में द्वंद्व समास इसलिए है क्योंकि यहां पर कृष्ण और अर्जुन यह दोनों पद प्रधान हैं। द्वंद्व समास में दोनों पद प्रधान होते हैं।

    द्वंद्व समास की परिभाषा के अनुसार दोनों समास में दोनों पद प्रधान होते हैं तथा जब इन पदों का समास विग्रह किया जाता है तो इन पदों के बीच ‘और’, ‘अथवा’, ‘या’, ‘एवं’ जैसे योजक लगते हैं।

    जैसे
    माता-पिता : माता और पिता
    सुख-दुख : सुख और दुख
    छल-कपट : छल और कपट
    आगे-पीछे : आगे और पीछे

    समास से तात्पर्य शब्दों के संक्षिप्तीकरण से होता है। हिंदी व्याकरण की भाषा में समास उस प्रक्रिया को कहते हैं, जब दो या दो से अधिक पदों का संक्षिप्तीकरण करके एक नवीन पद की रचना की जाती है।


    Related questions

    ईदगाह’ में कौन सा समास है?

    ‘असहायता’ शब्द का समास विग्रह करें और समास का भेद बताएं।

  • ईदगाह’ में कौन सा समास है?

    ईदगाह में समास को पहचानते हैं…

    ईदगाह : ईद की गाह

    समास का भेद : तत्पुरुष समास

    तत्पुरुष समास का उपभेद : संबंध तत्पुरुष समास

    स्पष्टीकरण :

    इस वाक्य में तत्पुरुष समास इसलिए होगा क्योंकि इस वाक्य में द्वितीय पद प्रधान है। यहाँ पर तत्पुरुष समास के उपभेद संबंध तत्पुरुष का प्रयोग हो रहा है क्योंकि इस वाक्य में दो पदों संबंध दर्शाया गया है। इन संंबंधों को ‘को’, ‘की’, ‘का’ के माध्यम से प्रकट किया जाता है।

    तत्पुरुष समास की परिभाषा के अनुसार जब दोनों पदों में दूसरा पद प्रधान हो तो वहाँ तत्पुरुष समास होता है।

    जैसे
    मोहबंधन : मोह का बंधन
    प्रसंगोचित : प्रसंग के अनुसार
    राजकन्या : राजा की कन्या
    देवालय : देव का आलय


    Related questions

    आन-बान-शान में कौन सा समास है?

    ‘असहायता’ शब्द का समास विग्रह करें और समास का भेद बताएं।

  • ‘आलोक माँ के लिए दवा लाया।’ वाक्य में कौन सा कारक प्रयुक्त होता है?

    ‘आलोक माँ के लिए दवा लाया।’ इस वाक्य में प्रयुक्त कारक को पहचानते हैं..

    वाक्य : आलोक माँ के लिए दवा लाया।

    कारक : ‘के लिए’

    कारक भेद : संप्रदान कारक


    स्पष्टीकरण :

    ‘आलोक माँ के लिए दवा लाया।’ इस वाक्य में संप्रदान कारक इसलिए होगा क्योंकि संप्रदान कारक में वाक्य का कर्ता किसी के लिए कोई कार्य करता है। इस वाक्य में भी आलोक अपनी माँ के लिए दवा लाने का कार्य कर रहा है।

    संप्रदान कारक की परिभाषा के अनुसार जब वाक्य में कर्ता द्वारा किसी के लिए को कोई क्रिया या कार्य किया जाता है तो वहाँ पर संप्रदान कारक होता है।

    संप्रदान कारक वाले वाक्यों में कारक ‘के लिए’ का प्रयोग किया जाता है।

    कारक की परिभाषा

    हिंदी व्याकरण में संज्ञा या सर्वनाम शब्द की वह अवस्था जिसके द्वारा वाक्य में उसका क्रिया से संबंध प्रकट होता है, उसे कारक कहते हैं। संज्ञा या सर्वनाम का क्रिया से से संबंध जिस रूप में माना जाता है, उसे कारक कहते हैं।
    कारक के आठ भेद होते हैं।

    1) कर्ता कारक (जो कार्य करने वाला हो)
    2) कर्म कारक (जिस पर किए हुए कार्य का प्रभाव पड़े)
    3) करण कारक (जिसके द्वारा कर्ता कार्य करता है)
    4) संप्रदान कारक (जिसके लिए कार्य किया जाए)
    5) अपादन कारक (जिसमें अलग होना बोध हो)
    6) सम्बन्ध कारक (जो अन्य पदों से संबंध दर्शाये)
    7) अधिकरण कारक (जो कार्य करने का आधार हो)
    8) सम्बोधन कारक (जहाँ किसी को संबोधित किया जाता हो)


    Related questions

    रामू नारियल के पेड़ पर चढ़ा कौन सा कारक चिन्ह है​?

    कोयला खान से निकलता है, कारक बतायें।

  • आन-बान-शान में कौन सा समास है?

    ‘आन-बान-शान’ में समास में किसी समास का प्रयोग हुआ है आइए जानते हैं…

    समस्तपद : आन-बान-शान : आन और बान और शान

    समास भेद : द्वंद्व समास


    स्पष्टीकरण :

    ‘आन-बान-शान’ में ‘द्वंद्व समास’ होता है। आन-बान-शान और इस समस्त पद के होने का प्रमुख कारण चांद इस समस्त पद में तीनों पदों का प्रमुख होना है।

    द्वंद्व समास में प्रयुक्त सभी पद प्रधान होते है। द्वंद समास में जब दो या दो से अधिक पदों का प्रयोग किया जाता है और सभी पद सम्मान होते हैं तो वहां पर द्वंद्व समास होता है। इस समास में सभी पदों का अपना महत्व होता है और एक पद की निर्भरता दूसरे पद पर नहीं होती

    द्वंद्व समास की परिभाषा के अनुसार द्वंद्व समास में दोनों पद प्रधान होते हैं तथा जब इन पदों का समास विग्रह किया जाता है तो इन पदों के बीच ‘और’, ‘अथवा’, ‘या’, ‘एवं’ जैसे योजक लगते हैं।

    जैसे

    माता-पिता : माता और पिता
    सुख-दुख : सुख और दुख
    छल-कपट : छल और कपट
    आगे-पीछे : आगे और पीछे

    समास की परिभाषा

    समास से तात्पर्य शब्दों के संक्षिप्तीकरण से होता है। हिंदी व्याकरण की भाषा में समास उस प्रक्रिया को कहते हैं, जब दो या दो से अधिक पदों का संक्षिप्तीकरण करके एक नवीन पद की रचना की जाती है।


    Related questions

    ‘असहायता’ शब्द का समास विग्रह करें और समास का भेद बताएं।

    ‘मधुरस’ मे कौन सा समास है?

  • ‘आज आचार्य को सुन्दर भाषण देना पड़ा।’ इस वाक्य में कौन सा वाच्य है?

    ‘आज आचार्य को सुन्दर भाषण देना पड़ा।’ इस वाक्य के वाच्य की पहचान करते हैं…

    वाक्य : आज आचार्य को सुन्दर भाषण देना पड़ा।

    वाच्य : कर्तृवाक्य

    स्पष्टीकरण :

    उपरोक्त वाक्य में ‘कर्तृवाच्य’ इसलिए है क्योंकि इस वाक्य में कर्ता की प्रधानता है। जिस वाक्य में कर्ता की प्रधानता होती है, उस वाक्य में ‘कर्तृवाच्य’ होता है।

    अब थोड़ा सा वाच्य के बारे में जान लेते हैं।

    वाच्य की परिभाषा – क्रिया के उस परिवर्तन को वाच्य कहते हैं, जिसके द्वारा हमें इस बात का ज्ञान हो कि वाक्य के अन्तर्गत अर्थात वाक्य में कर्ता, कर्म या भाव मे से किसकी प्रधानता है।

    वाच्य के तीन भेद होते हैं…

    1. कर्तृवाच्य – जिस वाक्य में कर्ता की प्रधानता का बोध होता है।

    2. कर्मवाच्य – जिस वाक्य में कर्म की प्रधानता का बोध हो।

    3. भाववाच्य – जिस वाक्य में क्रिया अथवा भाव की प्रधानता का बोध हो।


    Related questions

    मजदूरों ने ईंट नहीं उठाई। वाक्य में कौन सा वाच्य है ?

    ‘दीपावली अक्टूबर-नवंबर महीने में मनाई जाती है।’ वाच्य भेद बताइए।

  • ‘असहायता’ शब्द का समास विग्रह करें और समास का भेद बताएं।

    असहायता शब्द का समास विग्रह और भेद इस प्रकार होगा :

    असहायता : न सहायता (सहायता नही)

    समास भेद :  तत्पुरुष समास

    तत्पुरुष समास का उपभेद : नञ् तत्पुरुष समास


    स्पष्टीकरण :

    ‘असहायता’ में ‘नञ् तत्पुरुष समास’ होगा। ‘नञ तत्पुरुष समास’ में प्रथम पद पद नकारात्मक अर्थ में प्रस्तुत किया जाता है।

    असहायता  का यदि हम समास विग्रह करेंगे तो इसमें पहला पद नकारात्मक अर्थ में प्रस्तुत किया गया है।

    नञ् तत्पुरुष समास के अन्य उदाहरण…

    अधर्म : न धर्म (धर्म नही)

    असत्य : न सत्य (सत्य नही)

    अनाथ : न नाथ (नाथ ना हो)

    अज्ञानी : न ज्ञानी (जो ज्ञानी ना हो।

    इस तरह नञ् तत्पुरुष समास में पहला पद नकारात्मक होता है, जिसे ‘न’ अथवा ‘अ’ वर्ण द्वारा प्रस्तुत किया जाता है।

    ‘नञ तत्पुरुष समास’ तत्पुरुष समास के सात उपभेदों में से ही एक  उपभेद है। तत्पुरुष समास के 7 उपभेद इस प्रकार हैं…

    • कर्म तत्पुरुष समास
    • करण तत्पुरुष समास
    • अधिकरण तत्पुरुष समास
    • अपादान तत्पुरुष समास
    • संप्रदान तत्पुरुष समास
    • संबंध तत्पुरुष समास
    • नञ् तत्पुरुष समास

    तत्पुरुष समास से तात्पर्य समास से उस छः भेदों में उस भेद से है जिसमें द्वितीय पद प्रधान होता है। तत्पुरुष समास के नञ तत्पुरुष समास उपभेद में द्वितीय पद तो प्रधान होता है लेकिन पहला पद नकारात्मकता लिए होता है।


    Other questions

    ‘मधुरस’ मे कौन सा समास है?

    आलू मटर कौन सा समास है? समास विग्रह और समास का नाम बताएं।

  • वाच्य पहचानकर लिखिए। 1. अर्जुन ने चिड़िया की आँख पर निशाना लगाया। 2. शिष्यों ने गुरुजनों के पैर छुए। 3. किसानों द्वारा फसल बोई गई। 4. राष्ट्रपति द्वारा उद्घाटन किया गया। 5. प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। 6. आज कक्षा में नया पाठ पढ़ाया गया। 7. नानी से अब कहानी सुनाई नहीं जाती। 8. वह जोर-जोर से हँसने लगा। 9. उससे कोई काम नहीं किया जाता। 10. वे हँसी-मज़ाक सहन नहीं करते थे।

    वाच्य के भेद इस प्रकार होंगे :

    1. अर्जुन ने चिड़िया की आँख पर निशाना लगाया।
    वाच्य भेद : कर्तृवाच्य

    2. शिष्यों ने गुरुजनों के पैर छुए।
    वाच्य भेद : कर्तृवाच्य

    3. किसानों द्वारा फसल बोई गई।
    वाच्य भेद : कर्मवाच्य

    4. राष्ट्रपति द्वारा उद्घाटन किया गया।
    वाच्य भेद : कर्मवाच्य

    5. प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए ।
    वाच्य भेद : कर्मवाच्य

    6. आज कक्षा में नया पाठ पढ़ाया गया।
    वाच्य भेद : कर्तृवाच्य

    7. नानी से अब कहानी सुनाई नहीं जाती ।
    वाच्य भेद : भाव वाच्य

    8. वह जोर-जोर से हँसने लगा।
    वाच्य भेद : कर्तृवाच्य

    9. उससे कोई काम नहीं किया जाता।
    वाच्य भेद : भाववाच्य

    10. वे हँसी-मज़ाक सहन नहीं करते थे।​
    वाच्य भेद : कर्तृवाच्य

    थोड़ा और जानें :

    हिंदी व्याकरण में वाच्य क्रिया का वह रूप होता है, जो वाक्य में कर्ता की प्रधानता अथवा कर्म की प्रधानता अथवा भाव प्रधानता का बोध कराता है। वाच्य के तीन भेद होते हैं।

    • कर्तृवाच्य
    • कर्मवाच्य
    • भाववाचक

    जिस वाक्य में कर्ता की प्रधानता होती है, वह कर्तृवाच्य कहलाता है।

    जैसे

    • राम ने रावण को मारा।

    जिस वाक्य में कर्म की प्रधानता होती है, वह कर्मवाच्य कहलाता है।

    जैसे

    • राम द्वारा रावण को मारा गया।

    जिस वाक्य में भाव की प्रधानता होती है, वह भाववाच्य कहलाता है।

    जैसे

    • राम से रावण को मारा गया।

    Related questions

    मजदूरों ने ईंट नहीं उठाई। वाक्य में कौन सा वाच्य है ?

    ‘दीपावली अक्टूबर-नवंबर महीने में मनाई जाती है।’ वाच्य भेद बताइए।

  • ‘यथार्थता’ शब्द में कौन सा प्रत्यय होगा, बताइए।

    यथार्थता में प्रत्यय इस प्रकार है :

    यथार्थता = यथार्थ + ता

     

    स्पष्टीकरण :

    इस तरह यथार्थता में ‘ ता ‘ प्रत्यय होगा । इसमें ‘ता’ प्रत्यय है जो यथार्थ शब्द के साथ जुड़कर एक नए शब्द का निर्माण कर रहा है ।

    ‘ता’ प्रत्यय वाले कुछ और शब्दों के उदाहरण :

    मानवता : मानव + ता
    कोमलता : कोमल + ता
    वास्तविकता : वास्तविक + ता
    समानता : समान + ता
    लोकप्रियता : लोकप्रिय + ता
    सफलता : सफल + ता
    मनुष्यता : मनुष्य + ता

    प्रत्यय की परिभाषा

    वे शब्दांश जो शब्द के अंत में जुड़कर नए शब्दों का निर्माण करते हैं , उन्हें प्रत्यय कहते हैं।

    जैसे :

    महान + ता = महानता

    घुमक्कड़ता = घूम + अक्कड़ + ता

    घुमक्कड़ता में ‘ता’ और ‘अक्कड़’ प्रत्यय हैं जो घूम के साथ जुड़कर नए शब्द का निर्माण कर रहे है।

    प्रत्यय मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं –

    1) कृत प्रत्यय

    2) तद्धित प्रत्यय


    Related questions

    ‘समाहार’ में कौन सा प्रत्यय होगा?

    ‘प्रत्युत्तर’ शब्द में से मूल शब्द व उपसर्ग अलग-अलग करें।

  • ‘आज्ञा’, ‘अवज्ञा’, ‘ज्ञानी’, ‘विद्वान’ इन शब्दों का वर्ण-विच्छेद करें।

    उपरोक्त शब्दों के वर्ण विच्छेद इस प्रकार होंगे :

    आज्ञा : आ + ज् + ञ् + आ

    अवज्ञा : अ + व् + अ + ज् + ञ् + आ

    ज्ञानी : ज् + ञ + आ + न् + ई

    विद्वान : व् + इ + द् + व् + आ + न् + अ

    हम जानते हैं कि शब्दों की रचना वर्णों को मिलाकर होती है। वर्णों के समूह को शब्द कहा जाता है। वर्ण दो रूप में होते हैं, स्वर एवम् व्यंजन। स्वर एवम् व्यंजन के रूप में दोनों वर्णों को मिलाकर अनेक तरह के शब्द रचे जाते हैं।

    वर्ण विच्छेद से तात्पर्य शब्दों को वर्णो के रूप में अलग-अलग करने से होता है। वर्ण-विच्छेद की प्रक्रिया में शब्द में प्रयुक्त सभी वर्णों अर्थात स्वर के रूप में मात्राएं तथा व्यंजन के रूप में पूर्ण वर्णों के पृथक कर लिया जाता हैं।

    संक्षेप में कहें तो शब्दों को हिज्जों (स्पेलिंग) अर्थात उसके मूल वर्णों के रूप में प्रयुक्त कर देने की प्रक्रिया को ही वर्ण-विच्छेद कहते हैं।


    Other questions

    ‘रामायण’ शब्द में क्या ‘अयादि संधि’ हो सकती हैं?

    ‘नवोत्पल’ संधि विच्छेद और संधि का नाम बताएं।

  • मुहावरों का अर्थ और वाक्यों में प्रयोग कीजिए 1. आँचल में छिपा लेना 2. आँसुओं का समुद्र उमड़ना

    दिए गए दोनों मुहावरों का अर्थ एवं उनका वाक्य प्रयोग इस प्रकार होगा :

     

    मुहावरा : आँचल में छुपा लेना

    अर्थ : गले से लगा लेना, प्रेम से अपने से छोटे को गले लगा लेना।

    वाक्य प्रयोग-1 : राजू को मैदान में खेलते हुए चोट लगने जब वह अपने घर रोते हुए आया तो उसकी माँ ने उसको रोते हुए देख कर अपने आँचल में छुपा लिया।

    वाक्य प्रयोग-2 : मोहन ने जैसे ही अपनी माँ को अपनी कक्षा में प्रथम आने की सूचना दी तो उसकी माँ ने खुशी के कारण मोहन को अपने आंचल में छुपा लिया।

     

    मुहावरा : आँसुओं का समंदर उमड़ना।

    अर्थ : करुणा से भर उठना, दुख के कारण आँखों में आँसू जाना।

    वाक्य प्रयोग-1 : ससुराल से प्रताड़ित बेटी जैसे ही अपने मायके आई उसने अपने पिता को अपनी जब अपनी आपबीती बताई तो उसकी आँखों में आँसुओं का समंदर उमड़ रहा था।

    वाक्य प्रयोग-2 : रामलाल के बेटे का अपहरण हो गया था, जब वे पुलिस के पास रिपोर्ट लिखाने गए तो उनकी आँखों में आँसुओं का समंदर उमड़ रहा था।

    मुहावरे क्या हैं?

    मुहावरों से तात्पर्य उन छोटे-छोटे वाक्यांशों से होता है जो किसी विशिष्ट अर्थ को प्रकट करते हैं। मुहावरे अपने-अपने पूर्ण वाक्य नहीं होते बल्कि वह वाक्यांश होते हैं, जो किसी बाकी के बीच में प्रयुक्त किए जाते हैं, जिससे उस वाक्य का वजन बढ़ जाता है और मुहावरों के माध्यम से कोई बड़ी बात छोटे शब्दों में कह दी जाती है।


    Other questions

    मधुरस मे कौन सा समास है?

    ‘प्रत्युत्तर’ शब्द में से मूल शब्द व उपसर्ग अलग-अलग करें।

  • माताजी ने पत्र लिखा कौन सा काल है?

    ‘माताजी ने पत्र लिखा।’ इस वाक्य में काल का भेद इस प्रकार होगा :

    वाक्य : माताजी ने पत्र लिखा।
    काल का भेद : भूतकाल
    भूतकाल का उपभेद : सामान्य भूतकाल

     

    स्पष्टीकरण

    इस वाक्य में भूतकाल इसलिए होगा क्योंकि इस वाक्य में जो क्रिया सम्पन्न हुई है, उस क्रिया का भूतकाल में सम्पन्न होने का बोध हो रहा है।

    यहाँ पर भूतकाल का उपभेद ‘सामान्य भूतकाल’ लागू होगा।

    सामान्य भूतकाल उपभेद में किसी कार्य के बीते समय में सामान्य रूप से सम्पन्न होने का बोध होता है। इस वाक्य में यही बोध हो रहा है इसलिए इसमें सामान्य भूतकाल होगा।

    काल के बारे में और जाने :

    काल का अर्थ – समय होता है । काल की परिभाषा क्रिया के जिस रूप से कार्य के होने के समय का पता चले उसे काल कहते हैं ।
    काल को हिन्दी व्याकरण में काल को तीन भेद में बाँटा गया है जो निम्नलिखित है ।

    1. वर्तमानकाल – आज के समय का बोध कराने वाला ।
    2. भूतकाल – बीते समय का बोध कराने वाला ।
    3. भविष्यत काल – आने वाले समय का बोध कराने वाला ।

    वर्तमान काल क्रिया के जिस रूप से यह पता चले की काम अभी हो रहा है, उसे वर्तमान काल कहते हैं।

    जैसे :

    राम अभी-अभी आया है ।
    मोहन पढ़ रहा है ।

    भूतकाल भूतकाल दो शब्दों के मेल से बना है – भूत + काल । भूत का अर्थ होता है जो बीत गया और काल का अर्थ होता है समय अर्थात जो समय बीत गया है । क्रिया के जिस रूप से यह पता चलता है की काम समाप्त हो गया है , उसे भूतकाल कहते हैं ।

    जैसे :

    रमेश पटना गया था ।
    कल बारिश हो रही थी ।

    भविष्यत काल क्रिया के जिस रूप से क्रिया के आने वाले समय में पूरा होने का पता चले उसे भविष्यत काल कहते हैं ।

    जैसे :

    मैं कल शिमला जाऊँगा ।
    कल पिता जी आएंगे ।


    Related questions

    ‘टांग ही काटनी है तो काट दो।’ पाठ में प्रयुक्त वाक्य पढ़कर व्यक्ति में निहित भाव को लिखिए। (पाठ – अपराजेय)

    मजदूरों ने ईंट नहीं उठाई। वाक्य में कौन सा वाच्य है ?

  • ‘मधुरस’ मे कौन सा समास है?

    ‘मधुरस’ मे समास इस प्रकार होगा :

    मधुरस : मधुर है रस जो

    समास का नाम : कर्मधारण्य समास

     

    स्पष्टीकरण :

    ‘मधुरस’ में ‘कर्मधारण्य समास’ होगा। क्योंकि इसके समास विग्रह में पहला पद एक विशेषण कार्य कर रहा है, और दूसरा पद एक विशेष्य है।

    ‘कर्मधारय समास’ में दोनों पदों में पहला पद एक विशेषण का कार्य करता है और दूसरा पद विशेष्य से होता है अर्थात पूर्व पद उपमान का कार्य करता है और उत्तर पद उपमेय का कार्य करता है।

    कर्मधारण्य समास

    ‘कर्मधारण्य समास’ की परिभाषा के अनुसार समास का वह रूप जिसमें दोनों पद में पहला पद विशेषण और दूसरा पद विशेष्य से होता है और दोनों पदों में उपमान एवं उपमेय का संबंध होता है, वहाँ कर्मधारण्य समास होता है।

    कर्मधारय समास के कुछ अन्य उदाहरण :

    नीलकमल : नीला है जो कमल अथवा नीला कमल
    पीतांबर : पीला है जो अंबर (पीला वस्त्र।
    महात्मा : महान है जो आत्मा (महान आत्मा)
    देहलता : देह रूपी लता

    समास
    समास से तात्पर्य दो या दो से अधिक शब्दों के मेल से बने विशेष शब्द से होता है।

    समास के 6 भेद होते हैं, जो कि इस प्रकार हैं :

    • अव्ययीभाव समास
    • तत्पुरुष समास
    • कर्मधारय समास
    • बहुव्रीहि समास
    • द्वंद्व समास
    • द्विगु समास

    Related questions

    आलू मटर कौन सा समास है? समास विग्रह और समास का नाम बताएं।

    ‘शिमला’ में कौन सा समास है? बताएं।

  • ‘प्रत्युत्तर’ शब्द में से मूल शब्द व उपसर्ग अलग-अलग करें।

    प्रत्युत्तर में उपसर्ग और मूल शब्द इस प्रकार है…

    प्रत्युत्तर : प्रति + उत्तर
    उपसर्ग : प्रति
    मूल शब्द : उत्तर

     

    प्रत्युत्तर का अर्थ है, किसी भी क्रिया के प्रति प्रतिक्रिया व्यक्त करना। जब कोई क्रिया होती है, कोई कर्म होता है, और आरोप या आक्षेप लगता है तो उसकी प्रतिक्रिया के फलस्वरूप जो क्रिया की जाती है, उसे प्रत्युत्तर कहते हैं।


  • ‘दमा’ का विशेषण क्या होगा ?

    दमा का विशेषण इस प्रकार है :

    शब्द : दमा
    विशेषण : दमित
    विशेषण का भेद : गुणवाचक विशेषण

    ‘दमा’ का विशेषण ‘दमित’ होगा और यह ‘गुणवाचक विशेषण’ है।

     

    गुणवाचक विशेषण की परिभाषा

    किसी भी व्यक्ति, वस्तु, स्थान के गुण, दोष, रंग, स्वाद, रूप, आकार, स्पर्श, स्थान, काल आदि का बोध कराने शब्द ‘गुणवाचक विशेषण’ कहलाते हैं।

    नोट – दमा एक बीमारी है। इस कारण यह एक दोष है और इस कारण यह गुणवाचक विशेषण है।

    विशेषण की परिभाषा :

    जो शब्द संज्ञा और सर्वनाम की विशेषता बताते हैं उन शब्दों को ‘विशेषण’ कहते हैं।

    उदाहरण के तौर पर…

    काली गाय हरी घास चर रही है ।

    मोटा लड़का धीरे–धीरे चल रहा है।

    सफेद घोडा तेज़ दौड़ता है।

    उपरोक्त बोल्ड शब्द (काली, हरी, मोटा, सफेद) यह विशेषण शब्द है क्यूंकि ये शब्द संज्ञा शब्दों (गाय, मोटा, सफेद) की विशेषता बता रहे हैं।

    विशेषण के चार भेद होते हैं :

    1. गुणवाचक विशेषण
    2. संख्यावाचक विशेषण
    3. परिमाणवाचक विशेषण
    4. संकेतवाचक विशेषण
    5. सार्वनामिक विशेषण


    Other questions

    ‘शिमला’ में कौन सा समास है? बताएं।

    रामू नारियल के पेड़ पर चढ़ा कौन सा कारक चिन्ह है​?

  • ‘उन्मुक्त’ शब्द का विपरीतार्थक शब्द है?

    उन्मुक्त शब्द का विपरीतार्थक शब्द इस प्रकार होगा..

    उन्मुक्त : अविमुक्त

    लोम : उन्मुक्त

    विलोम : अविमुक्त

    उन्मुक्त’ शब्द का विपरीतार्थक या विलोम शब्द ‘अविमुक्त’ होगा।

    स्पष्टीकरण 

    उन्मुक्त का अर्थ है – आज़ाद , आबद्ध , बंधनमुक्त, खुला, मुक्त। उन्मुक्त स्वतंत्रता, आजादी, स्वच्छंदता, असीमितता का प्रतीक है।

    अविमुक्त का अर्थ है – पाबंद , बँधा , निबद्ध।  अविमुक्त बंधन, गुलामी, सीमितता का प्रतीक है।

     

    विपरीतार्थक शब्द की परिभाषा

    किसी भाषा के वे शब्द जो एक – दूसरे के विपरीत या उलटा अर्थ देते हैं , वे विपरीतार्थक शब्द कहलाते है। विपरीतार्थक शब्दों को ही विलोम शब्द कहा जाता हैं । जिस शब्द का विपरीत अर्थ निकाला जाता है, उसे ‘लोम’ कहते हैं और जो विपरीत अर्थ वाला शब्द होता है, उसे ‘विलोम’ कहते हैं।

    जैसे –

    • रात का विलोम दिन
    • काला का विलोम गोरा
    • अच्छा का विलोम बुरा
    • सच्चा का विलोम झूठा
    • सत्य का विलोम असत्य
    • गरम का विलोम ठंडा

    Other questions

    कोयला खान से निकलता है, कारक बतायें।

    ”अब मैं नाच्यौ बहुत गोपाला” में कौन सा रस है?

  • ‘समाहार’ में कौन सा प्रत्यय होगा?

    समाहार में प्रत्यय इस प्रकार होगा :

    समाहार : सम + आहार

    मूल शब्द : सम

    प्रत्यय : आहार


    स्पष्टीकरण :

    ‘समाहार’ में आहार प्रत्यय होगा।

    ‘समाहार’ का अर्थ है दो या दो से अधिक तत्वों का संग्रह। ‘समाहार’ में ‘आहार’ प्रत्यय होगा।

    आहार प्रत्यय वाले कुछ और शब्द

    निराहार : निर् + आहार

    उपाहार : उप + आहार

    प्रत्यय क्या हैं?

    प्रत्यय से तात्पर्य किसी शब्द के अंत में लगने वाले उन शब्दांशों से होता है, जो किसी शब्द के अर्थ को या तो विस्तार देते हैं, अथवा प्रत्यय लगाने से उस शब्द का अर्थ ही बदल जाता है। प्रत्यय का  अर्थ है, साथ चलने वाला अर्थात वह शब्दांश जो किसी शब्द के साथ चले।


    Other questions

    शिक्षिका, अध्यापिका, पाठिका का संधि-विच्छेद करो।

  • ‘रामायण’ शब्द में क्या ‘अयादि संधि’ हो सकती हैं?

    नहीं, रामायण में ‘अयादि संधि’ नहीं होगी। रामायण में ‘दीर्घ संधि’ होगी।

    रामायण का संधि विच्छेद इस प्रकार होगा :

    रामायण : राम + आयण

    संधि भेद : दीर्घ स्वर संधि

     

    दीर्घ स्वर संधि का नियम :

    दीर्घ संधि के नियम के अनुसार जब ‘अ’ और ‘आ’ का मेल होता है,  तो ‘आ’ बनता है। ‘रामायण’ में यही नियम लागू होता है।

    अयादि संधि के अनेक नियम हैं जो ‘रामायण’ में लागू नही होते इसलिए ‘रामायण’ में अयादि संधि होगी।

    दीर्घ संधि और अयादि संधि दोनों ‘स्वर संधि’ के उपभेद हैं।

    स्वर संधि के पाँच उपभेद होते हैं।

    • दीर्घ स्वर संधि
    • गुण स्वर संधि
    • यण स्वर संधि
    • वृद्धि स्वर संधि
    • अयादि स्वर संधि

    Related questions

    ‘नवोत्पल’ संधि विच्छेद और संधि का नाम बताएं।

    जन्माष्टमी में कौन सी संधि है?

  • मजदूरों ने ईंट नहीं उठाई। वाक्य में कौन सा वाच्य है ?

    मजदूरों ने ईंट नहीं उठाई में कौन सा वाच्य का भेद इस प्रकार होगा :

    मजदूरों ने ईंट नहीं उठाई।

    वाच्य भेद : कर्तृवाच्य

     

    स्पष्टीकरण :

    इस वाक्य में ‘कर्तृवाच्य’ है, क्योंकि इस वाक्य के वाच्य से कर्ता की प्रधानता का आभास हो रहा है, इसलिए यह वाक्य ‘कर्तृवाच्य’ है। वाच्य के माध्यम से किसी वाक्य में क्रिया में कर्ता की प्रधानता अथवा कर्म की प्रधानता अथवा भाव की प्रधानता का बोध होता है।

    थोड़ा और जानें :

    हिंदी व्याकरण में वाच्य क्रिया का वह रूप होता है, जो वाक्य में कर्ता की प्रधानता अथवा कर्म की प्रधानता अथवा भाव प्रधानता का बोध कराता है। वाच्य के तीन भेद होते हैं।

    • कर्तृवाच्य
    • कर्मवाच्य
    • भाववाचक

    जिस वाक्य में कर्ता की प्रधानता होती है, वह कर्तृवाच्य कहलाता है। जैसे राम ने रावण को मारा।

    जिस वाक्य में कर्म की प्रधानता होती है, वह कर्मवाच्य कहलाता है। जैसे राम द्वारा रावण को मारा गया।

    जिस वाक्य में भाव की प्रधानता होती है, वह भाववाच्य कहलाता है। जैसे राम से रावण को मारा गया।


    Related questions

    ‘दीपावली अक्टूबर-नवंबर महीने में मनाई जाती है।’ वाच्य भेद बताइए।

    ‘आर्यभट अपने विचार बेहिचक प्रस्तुत करते थे।’ इस वाक्य की क्रिया को कर्मवाच्य में बदलकर फिर से लिखिए​।

  • ‘नवोत्पल’ संधि विच्छेद और संधि का नाम बताएं।

    नवोत्पल का संधि विच्छेद :

    शब्द : नवोत्पल

    नवोत्पल : नव + उत्पल

    संधि भेद : गुण स्वर संधि

     

    स्पष्टीकरण

    ‘नवोत्पल’ में ‘गुण स्वर संधि’ होगी। ‘गुण स्वर संधि ‘के नियम के अनुसार जब ‘अ’ और ‘उ’ मिलन होता है तो वह ‘ओ’ में परिवर्तित हो जाता है। दिए गए शब्द में ‘नव’ के अंतिम वर्ण की ध्वनि ‘अ’ है, तथा ‘उत्पल’ के प्रथम वर्ण की ध्वनि ‘उ’ है। दोनों का मेल होकर ‘ओ’ परिवर्तित हो रहा है। इसी कारण यहाँ पर ‘गुण स्वर संधि’ होगी।

    संधि क्या है?

    संधि से तात्पर्य दो वर्णों के संयोजन से है जब दो वर्णों का संयोजन करके नए शब्द की उत्पत्ति की जाती है, तो उसे ‘संधि’ कहते हैं। ‘संधि’ के द्वारा बने गये शब्दो को उनके मूल शब्दों में पृथक कर देने की प्रक्रिया ‘संधि विच्छेद’ कहलाती है।

    संधि तीन प्रकार की होती है।

    • स्वर संधि
    • व्यंजन संधि
    • विसर्ग संधि
  • ‘दीपावली अक्टूबर-नवंबर महीने में मनाई जाती है।’ वाच्य भेद बताइए।

    दीपावली अक्टूबर-नवंबर महीने में मनाई जाती है। वाच्य भेद इस प्रकार होगा :

    दीपावली अक्टूबर-नवंबर महीने में मनाई जाती है।

    वाच्य भेद : कर्तृवाच्य

    स्पष्टीकरण :

    इस वाक्य में कर्तृवाच्य है, क्योंकि इस वाक्य के वाच्य से कर्ता की प्रधानता का आभास हो रहा है, इसलिए यह वाक्य ‘कर्तृवाच्य’ है।वाच्य के माध्यम से किसी वाक्य में क्रिया में कर्ता की प्रधानता अथवा कर्म की प्रधानता अथवा भाव की प्रधानता का बोध होता है।

    थोड़ा और जानें :

    हिंदी व्याकरण में वाच्य क्रिया का वह रूप होता है, जो वाक्य में कर्ता की प्रधानता अथवा कर्म की प्रधानता अथवा भाव प्रधानता का बोध कराता है।

    वाच्य के तीन भेद होते हैं।·

    • कर्तृवाच्य
    • कर्मवाच्य
    • भाववाचक

    जिस वाक्य में कर्ता की प्रधानता होती है, वह कर्तृवाच्य कहलाता है।
    जैसे
    माँ ने बेटे को खाना दिया।

    जिस वाक्य में कर्म की प्रधानता होती है, वह कर्मवाच्य कहलाता है।
    जैसे
    माँ द्वारा बेटे को खाना दिया।

    जिस वाक्य में भाव की प्रधानता होती है, वह भाववाच्य कहलाता है।
    जैसे
    माँ से बेटे को खाना दिया जाता।


    Related questions

    ‘आर्यभट अपने विचार बेहिचक प्रस्तुत करते थे।’ इस वाक्य की क्रिया को कर्मवाच्य में बदलकर फिर से लिखिए​।

    ‘कुछ पैसा ले जाऊंगा तो माँ को पथ्य दूंगा।’ वाक्य का भेद पहचानकर लिखिए।

     

  • जन्माष्टमी में कौन सी संधि है?

    जन्माष्टमी में संधि और उसका भेद इस प्रकार होगा :

    जन्माष्टमी : जन्म + अष्टमी
    संधि भेद : दीर्घ स्वर संधि

    दीर्घ स्वर संधि का नियम :

    जब ‘अ’ और ‘अ’ मेल होता है, तो ‘आ’ बनता है। जन्म + अष्टमी में यही नियम लागू होता है। दीर्घ स्वर संधि स्वर संधि के पाँच उपभेदों में से एक भेद है।

    स्वर संधि के पाँच उपभेद होते हैं।

    • दीर्घ स्वर संधि
    • गुण स्वर संधि
    • यण स्वर संधि
    • वृद्धि स्वर संधि
    • अयादि स्वर संधि

    संधि से तात्पर्य दो शब्दों के संयोजन से होता है। जब दो शब्दों में से प्रथम शब्द के अंतिम वर्ण और द्वितीय शब्द के प्रथम वर्ण के संयोजन से जो नया शब्द बनता है, वह ‘संधि’ कहलाता है। इस संधि को पुनः उसके मूल शब्दों में अलग कर देना ‘संधि-विच्छेद’ कहलाता है।

    संधि के तीन भेद होते हैं :

    • स्वर संधि
    • व्यंजन संधि
    • विसर्ग संधि

    स्वर संधि के पांच उपभेद होते हैं। शेष दोनों संधि का कोई उपभेद नहीं होता है।


    Related questions

    शिक्षिका, अध्यापिका, पाठिका का संधि-विच्छेद करो।

    ‘स्थितोस्ति’ शब्द का संधि-विच्छेद क्या होगा?

  • ‘रविवार को हड़ताल है, अतः बाजार बंद रहेगा।’ वाक्य का प्रकार बताइए।

    रविवार को हड़ताल है, अतः बाजार बंद रहेगा। इस वाक्य का प्रकार ये होगा…

    वाक्य : रविवार को हड़ताल है, अतः बाजार बंद रहेगा। 

    वाक्य भेद : मिश्र वाक्य


    विस्तृत विवरण

    यह वाक्य भेद रचना के आधार पर ‘मिश्र वाक्य‘ होगा, क्योंकि इसमें दो वाक्य हैं।

    पहला वाक्य प्रधान वाक्य है और दूसरा वाक्य उसका आश्रित उपवाक्य है। मिश्र वाक्य में एक प्रधान वाक्य होता है तथा शेष वाक्य उसके ऊपर आश्रित उपवाक्य होते हैं।वाक्य के भेद (रचना के आधार पर)

    रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद होते हैं :

    • सरल वाक्य
    • संयुक्त वाक्य
    • मिश्र वाक्य

    सरल वाक्य‘ में एक स्वतंत्र वाक्य होता है। इसका एक उद्देश्य और एक विधेय होता है। सरल वाक्य में कोई योजक चिन्ह नहीं होता। यह एक साधारण वाक्य होता है।

    संयुक्त वाक्य में दो प्रधान वाक्य होते हैं, जो किसी योजक चिन्ह द्वारा एक दूसरे से जुड़े होते हैं। ये योजक चिन्ह ‘और’, ‘तथा’, ‘एवं’, ‘व’, ‘किंतु’ आदि होते हैं।

    मिश्र वाक्य में एक प्रधान वाक्य तथा शेष उसके ऊपर आश्रित उपवाक्य होते हैं। प्रधान वाक्य के बिना आश्रित उपवाक्य का कोई अर्थ नहीं होता और वे निरर्थक होते हैं।


    Related questions…

    ‘सुनीता खेलने जा रही है’ । वाक्य को भूतकाल के विभिन्न भेदों में बदलिए।

    अगर लोग कोरोना का टीका नहीं लगाएंगे तो सबको कोरोना हो जाएगा। अर्थ की दृष्टि से वाक्य के भेद बताइए।

  • रामू नारियल के पेड़ पर चढ़ा कौन सा कारक चिन्ह है​?

    रामू नारियल के पेड़ पर चढ़ा इस वाक्य में ‘अधिकरण कारक’ चिन्ह होगा।

    रामू नारियल के पेड़ पर चढ़ा।

    कारक चिन्ह : अधिकरण कारक

    स्पष्टीकरण :

    ‘रामू नारियल के पेड़ पर चढ़ा।’ इस वाक्य में ‘अधिकरण कारक’ चिन्ह इसलिए होगा क्योंकि पर क्रिया के आधार का बोध हो रहा है।

    अधिकरण कारक में क्रिया करने के आधार का बोध होता है। इस कारक चिन्ह वाले वाक्य में विभक्ति चिन्ह ‘में’ और ‘पर’ का प्रयोग किया जाता है। इन विभक्ति चिन्हों के साथ ‘भीतर’, ‘अंदर’, ‘ऊपर’, ‘बीच’ जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाता है।

    जब अधिकरण चिन्ह की पहचान करनी हो तो ‘किसमें’ अथवा ‘किस पर’ जैसे प्रश्न वाचक शब्द लगाकर इन कारक चिन्हों की पहचान की जा सकती है।

    अधिकरण कारक चिन्ह वाले कुछ वाक्य में ‘में’, ‘ पर’ आदि विभक्तियों का लोप होता है। ऐसी स्थिति में उन वाक्य में कुछ अन्य पदों जैसे यहाँ, वहाँ, सहारे, किनारे, आसरे आदि का प्रयोग किया जाता है।

    अधिकरण कारक चिन्ह वाले कुछ वाक्य…

    • तितली फूलों पर मंडरा रही है।
    • बालक कमरे में किताब पढ़ रहा है।
    • मंदिर में दिया जल रहा है।
    • उस घर के अंदर कोई नही रहता।

    Related questions

    भगत सिंह देश के लिए शहीद हुए। (इस वाक्य में कारक बताइए)

    गौरव स्कूटी से गिर पड़ा कारक के भेद बताइए।

  • ‘सुनीता खेलने जा रही है’ । वाक्य को भूतकाल के विभिन्न भेदों में बदलिए।

    सुनीता खेलने जा रही है। इस वाक्य को हम भूतकाल के विभिन्न भेदों में बदलते हैं। भूतकाल के भेद को उनका उपभेद कहा जाता है।

    भूतकाल के कुल 6 उपभेद होते हैं, जोकि इस प्रकार हैं…

    • सामान्य भूतकाल
    • आसान्न भूतकाल
    • पूर्ण भूतकाल
    • अपूर्ण भूतकाल
    • संदिग्ध भूतकाल
    • हेतु-हेतु मद भूतकाल

    अब हम दिए गए वाक्य को भूतकाल के सभी भेदों में बदलते हैं।

    ‘सुनीता खेलने जा रही है।’ यह वाक्य अपूर्ण वर्तमान काल में है। इस वाक्य को भूतकाल के विभिन्न छः उपभेदों में बदलने पर सभी 6 वाक्य इस प्रकार होंगे।

    मूल वाक्य : सुनीता खेलने जा रही है।

    सामान्य भूतकाल : सुनीता खेलने गई।
    आसन्न भूतकाल : सुनीता खेलने गई है।
    पूर्ण भूतकाल : सुनीता खेलने जा चुकी थी।
    अपूर्ण भूतकाल : सुनीता खेलने जा रही थी।
    संदिग्ध भूतकाल : सुनीता खेलने गई होगी।
    हेतु-हेतु मद भूतकाल : अगर कोई बुलाता तो सुनीता खेलने जाती।

    इस तरह वर्तमान काल के वाक्य को हमने भूतकाल के सभी उपभेदों में बदल दिया।

    भूतकाल के विभिन्न भेद

    भूतकाल के जो छः उपभेद होते हैं, उनमें…

    सामान्य भूतकाल में बीते समय में हुए कार्य का बोध होता है, लेकिन समय का पता नहीं चलता। बस इतना बोध होता है कि बीते हुए समय में कोई कार्य संपन्न हुआ था।

    आसन्न भूतकाल में भूतकाल में कोई कार्य संपन्न होने का बोध इस तरह होता है, जैसे लगता है कि कार्य अभी समाप्त हुआ है।

    पूर्ण भूतकाल में कोई भी कार्य बीते हुए समय में पूर्ण रूप से संपन्न होने का बोध होता है।

    अपूर्ण भूतकाल में किसी कार्य के बीते हुए समय में चलते रहने का बोध होता है लेकिन भूतकाल में जो कार्य चल रहा था, वह पूर्ण नहीं हुआ था या हो चुका था, इसका कोई भी विवरण नहीं।

    संदिग्ध भूतकाल में हुए किसी कार्य के होने पर संदेह का बोध होता है।

    हेतु-हेतु मद भूतकाल मे किसी कारण पर आधारित कोई कार्य भूतकाल में संपन्न होता है।


    Related question

    ‘कुछ पैसा ले जाऊंगा तो माँ को पथ्य दूंगा।’ वाक्य का भेद पहचानकर लिखिए।

    भगत सिंह देश के लिए शहीद हुए। (इस वाक्य में कारक बताइए)

  • ‘कुछ पैसा ले जाऊंगा तो माँ को पथ्य दूंगा।’ वाक्य का भेद पहचानकर लिखिए।

    कुछ पैसे ले जाऊंगा तो माँ को पथ्य दूंगा। इस वाक्य का भेद इस प्रकार होगा :

    वाक्य : कुछ पैसा ले जाऊंगा तो माँ को पथ्य दूंगा।
    वाक्य का भेद : मिश्र वाक्य

    स्पष्टीकरण :
    ‘कुछ पैसा ले जाऊंगा तो माँ को पथ्य दूंगा।’ यह वाक्य एक ‘मिश्र वाक्य’ है, क्योंकि इस वाक्य में दो वाक्य दिखाई दे रहे हैं। एक प्रधान वाक्य है और दूसरा उसके ऊपर आश्रित उपवाक्य हैं। मिश्र वाक्य में एक प्रधान वाक्य होता है तथा शेष उसके ऊपर आश्रित उपवाक्य होते हैं।

    मिश्र वाक्य की परिभाषा
    ‘मिश्र वाक्य’ रचना के आधार पर वाक्य का एक भेद होता है। इसमें एक से अधिक वाक्य होते हैं। जिनमें एक प्रधान वाक्य होता है तथा शेष उसके ऊपर आश्रित उपवाक्य होते हैं। आश्रित उपवाक्य का अर्थ प्रधान वाक्य के ऊपर निर्भर करता है। प्रधान वाक्य के बिना आश्रित उपवाक्य का कोई अर्थ नहीं होता।

    रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद होते हैं।
    1. सरल वाक्य
    2. संयुक्त वाक्य
    3. मिश्र वाक्य


    Related question

    भगत सिंह देश के लिए शहीद हुए। (इस वाक्य में कारक बताइए)

    ‘आर्यभट अपने विचार बेहिचक प्रस्तुत करते थे।’ इस वाक्य की क्रिया को कर्मवाच्य में बदलकर फिर से लिखिए​।