प्रत्युत्तर में उपसर्ग और मूल शब्द इस प्रकार है…
प्रत्युत्तर : प्रति + उत्तर
उपसर्ग : प्रति
मूल शब्द : उत्तर
प्रत्युत्तर का अर्थ है, किसी भी क्रिया के प्रति प्रतिक्रिया व्यक्त करना। जब कोई क्रिया होती है, कोई कर्म होता है, और आरोप या आक्षेप लगता है तो उसकी प्रतिक्रिया के फलस्वरूप जो क्रिया की जाती है, उसे प्रत्युत्तर कहते हैं।
उपसर्ग क्या होते हैं?
उपसर्ग जो शब्दांश किसी मूल शब्द के प्रारम्भ में जुड़कर अर्थ बदल देते हैं उन्हें उपसर्ग कहा जाता हैं।
जैसे – सुपुत्र ।
यहाँ ‘सु’ शब्दांश ‘पुत्र’ शब्द के साथ मिलकर नया शब्द बना रहा है । किन्तु अकेले ‘सु’ वाक्य में प्रयोग नहीं हो सकता क्योंकि यह एक शब्दांश है शब्द नहीं , जो किसी शब्द के साथ ही प्रयुक्त हो सकता है क्यूंकि यह शब्द है।
हिन्दी भाषा में मुख्यतः तीन प्रकार के उपसर्ग प्रचलित हैं –
संस्कृत के उपसर्ग (तत्सम)
हिन्दी के उपसर्ग (तद्भव)
उर्दू फारसी के उपसर्ग (विदेशज)
Leave a Reply