वाक्यों के वचन बदलकर नए वाक्य इस प्रकार होंगे…
1. लड़के ने आम खाया।
परिवर्तित वाक्य : लड़के ने आम खाए। अथवा लड़कों ने आम खाए।
2. पौधा सूख गया ।
परिवर्तित वाक्य : पौधे सूख गए।
3. सभा में कवि पधारा ।
परिवर्तित वाक्य : सभा में कवि पधारे।
4. बंदर वृक्ष पर बैठा है।
परिवर्तित वाक्य : बंदर वृक्ष पर बैठे हैं।
5. नौकर मॉल जा रहा है।
परिवर्तित वाक्य : नौकर मॉल जा रहे हैं।
6. यह कमरा साफ और सुंदर है।
परिवर्तित वाक्य : ये कमरे साफ और सुंदर हैं।
टिप्पणी :
जब किसी वाक्य में वचन परिवर्तन को कहा जाता है, तो उसमें वाक्यों की सरंचना के आधार पर ये देखा जाता है कि वाक्य में कर्ता या क्रिया किसका वचन परिवर्तन करना है।
सामान्यतः किसी वाक्य मे कर्ता और क्रिया दोनों का वचन परिवर्तन करना होता है, तभी वाक्य एकवचन से बहुवचन या बहुवचन से एकवचन में बदलता है।
जिस वाक्य में कोई क्रिया न हो वहाँ पर कर्ता का वचन परिवर्तित किया जाता है, जैसा अंतिम वाक्य में किया गया है।
