‘रविवार को हड़ताल है, अतः बाजार बंद रहेगा।’ वाक्य का प्रकार बताइए।

रविवार को हड़ताल है, अतः बाजार बंद रहेगा। इस वाक्य का प्रकार ये होगा…

वाक्य : रविवार को हड़ताल है, अतः बाजार बंद रहेगा। 

वाक्य भेद : मिश्र वाक्य


विस्तृत विवरण

यह वाक्य भेद रचना के आधार पर ‘मिश्र वाक्यहोगा, क्योंकि इसमें दो वाक्य हैं।

पहला वाक्य प्रधान वाक्य है और दूसरा वाक्य उसका आश्रित उपवाक्य है। मिश्र वाक्य में एक प्रधान वाक्य होता है तथा शेष वाक्य उसके ऊपर आश्रित उपवाक्य होते हैं।वाक्य के भेद (रचना के आधार पर)

रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद होते हैं :

  • सरल वाक्य
  • संयुक्त वाक्य
  • मिश्र वाक्य

सरल वाक्य में एक स्वतंत्र वाक्य होता है। इसका एक उद्देश्य और एक विधेय होता है। सरल वाक्य में कोई योजक चिन्ह नहीं होता। यह एक साधारण वाक्य होता है।

संयुक्त वाक्य में दो प्रधान वाक्य होते हैं, जो किसी योजक चिन्ह द्वारा एक दूसरे से जुड़े होते हैं। ये योजक चिन्ह ‘और’, ‘तथा’, ‘एवं’, ‘व’, ‘किंतु’ आदि होते हैं।

मिश्र वाक्य में एक प्रधान वाक्य तथा शेष उसके ऊपर आश्रित उपवाक्य होते हैं। प्रधान वाक्य के बिना आश्रित उपवाक्य का कोई अर्थ नहीं होता और वे निरर्थक होते हैं।


Related questions…

‘सुनीता खेलने जा रही है’ । वाक्य को भूतकाल के विभिन्न भेदों में बदलिए।

अगर लोग कोरोना का टीका नहीं लगाएंगे तो सबको कोरोना हो जाएगा। अर्थ की दृष्टि से वाक्य के भेद बताइए।

Related Questions

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Questions