देश के लिए हमारे मन में प्यार का भाव क्यों आता है?

विचार/अभिमत

देश के लिए हमारे मन में प्यार का भाव

देश के लिए हमारे मन में प्यार का भाव इसलिए आता है, क्योंकि हम इसी देश में जन्म लेते हैं। इसी देश की मिट्टी में पलते हैं और बड़े होते हैं। देश ने हमें बहुत कुछ दिया होता है, इसीलिए हमारे मन में देश के प्रति एक प्रेम एवं स्नेह का भाव उत्पन्न हो जाता है। कोई भी सच्चा नागरिक अपनी मातृभूमि से प्रेम अवश्य करेगा। देश हमारी मातृभूमि है और अपनी मातृभूमि से प्रेम करना हर मनुष्य का कर्तव्य है। देश के प्रति हमारे मन में प्यार का भाव हमारी अपने देश के प्रति देशभक्ति के कारण आता है। एक सच्चा नागरिक अपने देश से सदैव प्रेम करता है और वह सदैव अपने देश का हित सोचता है। हम अपने देश से प्यार करते हैं तो कभी अपने देश के साथ गलत नहीं कर सकते और सदैव देश को आगे बढ़ाने का ही कार्य करेंगे। देश के लिए हमारे मन में प्यार का भाव लिए भी आता है, क्योंकि देश हमारी माँ के समान है। जिस तरह हमें अपनी माँ के प्रति प्रेम का भाव उत्पन्न होता है, उसी तरह हमें अपने देश के लिए भी प्यार का भाव आता है क्योंकि देश हमारी मातृभूमि होती है।


Other questions

एक देश की धरती दूसरे देश को सुगंध भेजती है, कथन का भाव स्पष्ट कीजिए।

वीर पुरुष जो देश पर बलिदान हो जाते हैं, वे दुख-सुख को समान भाव से क्यों देखते हैं?

Related Questions

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Questions