एक उदार मनुष्य की क्या-क्या उपलब्धियाँ होती हैं? ‘मनुष्यता’ कविता के आधार पर स्पष्ट करे।

उदार मनुष्य की यह उपलब्धियां होती हैं कि उदारता के कारण उन्होंने जो कार्य किए उन कार्यों से किसी ना किसी का भला अवश्य हुआ। सामान्य अर्थों में कहें तो उदार व्यक्ति की सबसे बड़ी उपलब्धि यही होती है कि लोग उन्हें याद रखते हैं और उनका सम्मान करते हैं। मनुष्यता’ कविता के माध्यम से कवि क्या संदेश देना चाहता है? ऐसे उदार मनुष्य देश और समाज को बहुत कुछ देकर गए। इसी कारण ऐसे उधार मनुष्यों का नाम आज भी लिया जाता है। वह सम्मानपूर्वक याद किए जाते हैं। लोग सदियों तक उनका नाम याद रखते हैं। वह लोगों के हृदय में एक विशिष्ट स्थान बना लेते हैं। उदार मनुष्यों की यही सबसे बड़ी उपलब्धि होती है। उदार व्यक्ति की क्या पहचान होती है? मनुष्यता पाठ के आधार पर लिखिए। हमारे समाज में ऐसे अनेक उदाहरण परोपकारी व्यक्ति रहे हैं, जिन्होंने देश एवं समाज के भलाई के लिए अपने जीवन को अर्पित कर दिया। आज उन्हीं के द्वारा किए गए कार्यों के कारण वह आज भी लोगों के दिलों में अपना स्थान बनाए हुए हैं। ‘मनुष्यता’ कविता के आधार पर कहें तो यह बात बिल्कुल सत्य सिद्ध होती है। महर्षि दधीचि, महाराजा रंतिदेव, कर्ण, राजा हरिश्चंद्र जैसे अनेक उदार व्यक्ति थे, जिन्होंने अपने कार्यों से ऐसा इतिहास लिखा कि लोग आज भी हमें याद करते हैं। यही उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है। यही उपलब्धि किसी भी उदार मनुष्य की उपलब्धि होती है।

संदर्भ पाठ
मनुष्यता : मैथिलीशरण गुप्त (कक्षा-10 पाठ-4 हिंदी स्पर्श 2)


Related questions

‘दुख जीवन को माँजता है, उसे आगे बढ़ने का हुनर सिखाता है’-आशय स्पष्ट कीजिए।

एक और पानवाला कैप्टन का मजाक उड़ाता है, पर दूसरी तरफ उसके हृदय में उसके प्रति संवेदनशीलता भी है, स्पष्ट कीजिए।

Chapter & Author Related Questions

Subject Related Questions

Recent Questions

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here