‘भई, सूरज’ में ‘भई’ संबोधन किस प्रकार का है- (क) औपचारिक (ख) आदरसूचक (ग) श्रद्धासूचक (घ) आत्मीय​

सही विकल्प होगा :

(घ) आत्मीय​

स्पष्टीकरण :

‘भई, सूरज’ शब्द में ‘भई’ संबोधन एक ‘आत्मीय’ संबोधन है। ‘भई’ शब्द ‘भाई’ शब्द का अनौपचारिक और देसी रूप है, जो किसी पुरुष व्यक्ति से बातचीत करते समय अनौपचारिक रूप से बोला जाता है।

‘भई’ शब्द भारत के उत्तरी भाग में अधिकतर आत्मीय संबोधन के रूप में प्रयुक्त किया जाता है। जैसे…

भई, बहुत दिनों बाद दिखाई दिए।
भई, आजकल कहाँ रह रहे हो।

भई, भाई शब्द का ही बिगड़ा हुआ और संक्षिप्त रूप है। ये आम बोलचाल की भाषा में धड़ल्ले से प्रयुक्त होता है। इस शब्द में आत्मीयता प्रकट होती है।


Other questions

घोड़ा-गाड़ी शब्द का तत्सम, तद्भव, देशज और विदेशज शब्द क्या होंगे?

Chapter & Author Related Questions

Subject Related Questions

Recent Questions

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here