एक नेता और एक पत्रकार के बीच हुए संवाद को लिखिए।

संवाद लेखन

नेता और पत्रकार के बीच संवाद

 

पत्रकार : (हाथ में सवालों की लिस्ट पकड़े हुए) नमस्कार! नेता जी, आइए आपका स्वागत है, हमारे स्टूडियो (प्रसारण कक्ष) में।

नेता : धन्यवाद! हमें आमंत्रित करने के लिए।

पत्रकार : हर बार चुनाव में खड़े होने वाले प्रतिनिधि हमारी समस्याओं का समाधान करेंगे, यह सोच कर जनता अपना मत (वोट) देती है, लेकिन हर बार उसे निराशा हाथ लगती है। उसके साथ धोखा होता है। आपके राज में भी ऐसा ही कुछ हो रहा है।

नेता : (चश्मा उतारते हुए) लगता है कि आपको हमारे बारे मेंपूरी जानकारी नहीं है कि हमने क्या-क्या काम किए हैं। हमारे क्षेत्र में हर व्यक्ति के घर में टी.वी है इंटरनेट है गाड़ी है। हर व्यक्ति आज मैकडॉनल्ड्स में खाना खाता है। हमारे कार्यकाल में लोगों का जीवन जीने का तरीका ही बदल गया है।

पत्रकार : (मुस्कुराते हुए) नेता जी, आज का किसान मैकडॉनल्ड्स का बर्गर तो क्या उसे दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं होती। हमारे मजदूर के पास गाड़ी तो क्या पाँव में पहनने के लिए चप्पल भी नहीं है। आज गरीब और ज्यादा गरीब और अमीर और ज्यादा अमीर होता जा रहा है।

नेता  : (बड़ी अकड़ के साथ) अरे ! लोगों का क्या है, वो तो कुछ भी कहते हैं। मैं जब से मंत्री बना हूँ, तब से अभी तक साक्षरता दर बढ़ कर 55% हो गई है। हमने अपने क्षेत्र में विकास के बहुत से कार्य किए है।

पत्रकार : (फटाक से जवाब देते हुए) केरल ओर मिजोरम में साक्षरता दर 90% है। जनता का कहना है कि आपने अपने क्षेत्र का विकास तो नहीं पर अपना विकास ज़रूर किया है।

नेता  : (नेता जी  गुस्से में स्टूडियो से बाहर जाते हुए) यह सब विपक्षी दल की चाल है, हमें बदनाम करने की और आप भी हमें यहाँ बुलाकर जनता के सामने बदनाम कर रहे हैं। हम पर झुठे आरोप लगा रहे हैं। आपसे हमें बात नहीं करनी।

पत्रकार : अरे, अरे नेताजी कहाँ जा रहे हैं? सवालों का जवाब तो देते जाइए।(नेताजी रुके नहीं और स्टूडियो से बाहर चले गए।)


Related questions

लॉकडाउन को तोड़कर घर से बाहर जाने वाले व्यक्ति और पुलिसकर्मी के बीच संवाद लिखें।

बुजुर्ग दंपति और लिफ्टमैन के बीच हुए संवाद का लेखन कीजिए।

Related Questions

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Questions