1. नई नारी निर्भीक क्यों है?​ 2. नई नारी को क्या स्वीकार नहीं है?​ 3. नई नारी किसका अध्ययन करेंगी ?​ 4. नई नारी किसको देवतुल्य बनाना चाहती हैं? 5. कवि सुब्रह्मण्यम भारती ने नई नारी में किन-किन गुणों की कल्पना की है?

1. नई नारी निर्भीक क्यों है?​

उत्तर : नई नारी निर्भीक इसलिये है क्योंकि उसने विद्या और ज्ञान का अर्जन किया है। विद्या और ज्ञान के अर्जन अर्थात विद्या और ज्ञान को प्राप्त करने के कारण नई नारी निर्भीक है।

2. नई नारी को क्या स्वीकार नहीं है?​

उत्तर : नारी को यह स्वीकार नहीं है कि यह समाज अज्ञानता के अंधकार में भटके और पतन की ओर जाए।

3. नई नारी किसका ध्यान रखेगी?

उत्तर : नई नारी हर उस मानवीय गतिविधि का ध्यान रखेगी जो समाज के हित में हो।

4. नई नारी किसका अध्ययन करेंगी ?​

उत्तर : नई नारी विविध प्रकार के शास्त्रों का अध्ययन करेगी ताकि वह शिक्षित और ज्ञानी बनकर समाज को एक नई दिशा दे सके।

5. नई नारी किसको देवतुल्य बनाना चाहती हैं?

उत्तर : नई नारी समाज के सभी मनुष्यों को देवतुल्य बनाना चाहती है ताकि एक आदर्श समाज का निर्माण हो सके।

6. कवि सुब्रह्मण्यम भारती ने नई नारी में किन-किन गुणों की कल्पना की है?

उत्तर : ‘नई नारी’ कविता में सुब्रह्मण्यम भारती ने नई नारी के अनेक गुणों की कल्पना की है। उन्होंने नई नारी को ज्ञान संपदा से परिपूर्म, सुसंस्कृत, सहनशील और सुसभ्य और जड़वत् परंपराओं का विरोधी बताया है।

कवि कहते हैं कि नई नारी शिक्षित है, वह ज्ञानी है। वह विभिन्न शास्त्रों का अध्ययन करती है और अपने ज्ञान की शक्ति पर पुराने अंधविश्वासों और मिथकों तथा रुढ़ियों को तोड़ती है। वह सभ्य व सुसंस्कृत है। आदर्श समाज का निर्माण करना चाहती है। इसी कारण वह प्रशंसा की पात्र है।


Related questions

सौर ऊर्जा क्या है? सौर ऊर्जा के क्या-क्या उपयोग है? बिजली की तुलना में सौर ऊर्जा का उपयोग किया जाए तो उसके क्या लाभ हैं?

यदि आज हमारे पास मुद्रा का वर्तमान स्वरूप न होता तो हमें किन-किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता?

Related Questions

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Questions