‘राष्ट्रभाषा’, ‘राजभाषा’ और ‘संपर्कभाषा’ भाषा के इन तीनों रूपों में अतंर स्पष्ट कीजिए।

‘राष्ट्रभाषा’, ‘राजभाषा’ और संपर्क भाषा’ के तीनों रूपों में मुख्य अंतर यह है कि राष्ट्रभाषा वह भाषा होती है, जो देश की सबसे मुख्य भाषा होती है, उसे देश के अधिकांश व्यक्ति बोलते हैं। उस भाषा को किसी पूरे देश में सम्मान प्राप्त होता है और वह भाषा देश की भाषा के पहचान के तौर पर मानी जाती है। ऐसी भाषा को राष्ट्रभाषा कहा जाता है । ये भाषा आधिकारिक रूप से सरकार द्वारा राष्ट्रभाषा घोषित कर दी जाती है। राजभाषा वह भाषा होती है जो सरकार द्वारा सरकारी कामकाज का कार्य करने के लिए प्रयोग में लाई जाती है। किसी भी देश की सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से सरकारी कामकाज के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली भाषा ही राजभाषा कहलाती है। राजभाषा के लिए आवश्यक नही कि वह राष्ट्रभाषा हो। हालाँकि अधिकांश देशों की राष्ट्रभाषा ही राजभाषा होती है। संपर्क भाषा वह भाषा होती है, जिसे सामान्य वर्ग से संबंधित व्यक्ति एक दूसरे से बातचीत के लिए प्रयोग में लाते हैं। संपर्क भाषा एक भाषा वाले व्यक्ति का दूसरी भाषा वाले व्यक्ति से संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। संपर्क भाषा भाषा अलग-अलग क्षेत्रों के बीच संपर्क का कार्य करती है।


Other questions

भाषा किसे कहते हैं? भाषा के कितने रूप है? लिखित भाषा किसे कहते हैं? मौखिक भाषा किसे कहते हैं?

मुहावरे का भाषा पर क्या प्रभाव पड़ता है​?

Related Questions

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Questions