Tuesday, 17 November 2026 10:58 AM 28°C
Asked by MONIKA 2 years ago

‘सिंहद्वार’ का समास विग्रह कीजिए।

Verified Expert Answer 0 people found this answer helpful

सिंहद्वार का समास विग्रह

सिंहद्वार : सिंह का द्वार

समास भेद : तत्पुरुष समास

तत्पुरुष समास का उपभेद : संबंध तत्पुरुष समास


स्पष्टीकरण

सिंह का द्वार सिंहद्वार में तत्पुरुष समास होता है। यहाँ पर तत्पुरुष समास उपभेद ‘संबंध तत्पुरुष समास’ लागू होगा। संबंध में तत्पुरुष समास में पहले पद का दूसरे पद से योजक चिन्हों द्वारा संंबंध प्रकट किया जाता है। ये योजक चिन्ह ‘का’, ‘की’, ‘को’ हो सकते हैं।

‘तत्पुरुष समास’ की परिभाषा के अनुसार जब दोनों पदों में दूसरा पद प्रधान हो तो वहाँ तत्पुरुष समास होता है।

जैसे

  • मोहबंधन : मोह का बंधन
  • प्रसंगोचित : प्रसंग के अनुसार
  • राजकन्या : राजा की कन्या
  • देवालय : देव का आलय
समास की परिभाषा

समास से तात्पर्य शब्दों के संक्षिप्तीकरण से होता है। हिंदी व्याकरण की भाषा में समास उस प्रक्रिया को कहते हैं, जब दो या दो से अधिक पदों का संक्षिप्तीकरण करके एक नवीन पद की रचना की जाती है।


Other questions

पुरुषोत्तम का समास विग्रह कीजिए।

गृहलक्ष्मी’ में कौन सा समास है?

‘जलभराव’ में कौन सा समास आएगा ?

★ ★ ★ ★ ★ 0 (0 votes)

Do you know the answer to this question? Please submit your answer.

Add Answer

Please log in or sign up first to submit an answer.

Do you have any question?

Ask Question

Latest Questions

Website Feedback & Community Discussion

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *