निम्नलिखित वाक्यों में काल के भेद और उपभेद का नाम लिखें- (क) आदित्य ने संतरे खाए हैं। (ख) सुमित पढ़कर चला गया। (ग) शायद कल चाचा जी घर आएँ। (घ) यदि वर्षा होती तो खेत लहलहाते। (ङ) दीदी कहानी सुनाती है। (च) माली पौधे लगा रहा था। (छ) पायल विद्यालय जा रही है। (ज) तुम आओगे, तब मैं जाऊँगा। (झ) अभय मैदान में घूमता होगा। (ञ) लता ने गीत गाया होगा।

दिए गए वाक्यों में काल के भेद और उपभेद के नाम इस प्रकार हैं..

(क) आदित्य ने संतरे खाए हैं।
काल का भेद – वर्तमान काल
उपभेद – पूर्ण वर्तमान काल

(ख) सुमित पढ़कर चला गया।
काल का भेद – भूतकाल
उपभेद – आसन्न भूतकाल

(ग) शायद कल चाचा जी घर आएँ।
काल का भेद – भविष्य काल
उपभेद – संभाव्य भविष्य काल

(घ) यदि वर्षा होती तो खेत लहलहाते।
काल का भेद – भूतकाल
उपभेद – हेतु-हेतुमद् भूतकाल

(ङ) दीदी कहानी सुनाती है।
काल का भेद – वर्तमान काल
उपभेद – सामान्य वर्तमान काल

(च) माली पौधे लगा रहा था।
काल का भेद – भूतकाल
उपभेद – अपूर्ण भूतकाल

(छ) पायल विद्यालय जा रही है।
काल का भेद – वर्तमान काल
उपभेद – अपूर्ण वर्तमान काल

(ज) तुम आओगे, तब मैं जाऊँगा।
काल का भेद – भविष्य काल
उपभेद – हेतु-हेतु मद भविष्य काल

(झ) अभय मैदान में घूमता होगा।
काल का भेद – वर्तमान काल
उपभेद – संदिग्ध वर्तमानन काल

(ञ) लता ने गीत गाया होगा।
काल का भेद – भूतकाल
उपभेद – संदिग्ध भूतकाल


Related question

निम्निलिखित शब्दों का समास-विग्रह कीजिए। 1. ज़ेबखर्च 2, इडली-डोसा 3. देशनिकाला 4. हार-जीत 5. राष्ट्रपिता 6. देश-विदेश

‘सत्याग्रह’ का अर्थ है- (i) आंदोलन (ii) जुलूस (iii) सच का साथ देना (iv) अनशन ​

Related Questions

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Questions