Saturday, 28 November 2026 02:54 AM 28°C
Asked by SHISHIR 3 years ago

‘सत्याग्रह’ का अर्थ है- (i) आंदोलन (ii) जुलूस (iii) सच का साथ देना (iv) अनशन ​

Verified Expert Answer 0 people found this answer helpful

‘सत्याग्रह’ का अर्थ है…

(iii) सच का साथ देना

 

विस्तार से…

‘सत्याग्रह’ का सही अर्थ होता है, ‘सच का साथ देना’।

सत्याग्रह शब्द का संधि-विच्छेद किया जाए तो यह शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है, सत्य का आग्रह है।

सत्याग्रह अर्थात सत्य का आग्रह करना। अर्थात सच का साथ देना, जो सत्य है उसी के प्रति निष्ठा रखना और उसके साथ खड़ा रहना। इसीलिए सत्याग्रह का अर्थ है सच का साथ देना है।

विशेष टिप्पणी

सत्याग्रह शब्द प्रचलन में लाने का श्रेय महात्मा गाँधी को जाता है, जिन्होंने अपने अहिंसात्मक आंदोलनों, अनशन आदि के लिए सत्याग्रह शब्द का प्रयोग किया था। गाँधी जी अंग्रेजों के खिलाफ जब भी अनशन करते थे, वह इसे सत्याग्रह का नाम देते थे। वह हमेशा सच के साथ खड़े होते थे। उसके बाद से सत्याग्रह शब्द बेहद प्रचलन में आया। भारतीय स्वाधीनता के समय गाँधी जी ने सत्याग्रह का खूब उपयोग किया।

आंदोलन, जुलूस और अनशन इन शब्दों का सत्याग्रह से सीधा संबंध तो नहीं है, लेकिन सत्याग्रह जिस संदर्भ में किया जाता है। इस संदर्भ से संबंधित यह तीनों शब्द हैं। सत्याग्रह एक तरह का अहिंसात्मक और सत्य के समर्थन में किया जाने वाला अनशन है। यह अनशन रूप में भी हो सकता है अथवा आंदोलन के रूप में भी हो सकता है और जुलूस के रूप में भी हो सकता है।

इसीलिए आंदोलन जुलूस और अनशन, सत्याग्रह शब्द के ही एक सत्याग्रह शब्द से जुड़ सकते हैं और उसी का एक भाग है, लेकिन सत्याग्रह का वास्तविक और सबसे उपयुक्त अर्थ सच का साथ देना ही है।

 


संबंधित प्रश्न

‘प्रकृति अपना रंग-रूप बदलती रहती है।’ इसका आशय है- (i) मौसम बदलते रहते हैं (iii) पृथ्वी परिक्रमा कर रही है। (ii) परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। (iv) जलवायु सुहानी हो रही है।​

★ ★ ★ ★ ★ 0 (0 votes)

Do you know the answer to this question? Please submit your answer.

Add Answer

Please log in or sign up first to submit an answer.

Do you have any question?

Ask Question

Latest Questions

Website Feedback & Community Discussion

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *