Wednesday, 18 November 2026 07:55 PM 28°C
Asked by MONIKA 2 years ago

भारत विश्व में शांति कैसे स्थापित कर सकता है?

Verified Expert Answer 0 people found this answer helpful

विश्व में शांति स्थापित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। भारत एक ऐसा देश रहा है जो सदैव शांति का दूत रहा है। भारत एक ऐसा देश है जिसने कभी किसी देश पर आक्रमण नहीं किया।

भारत ने हमेशा शांति की पहल की है। विश्व में जब भी अशांति का वातावरण उत्पन्न हुआ है। भारत कभी भी किसी भी गुट का सदस्य नहीं बना और वह हमेशा निष्पक्ष रहा है। ना ही भारत में किसी ऐसे युद्ध में भाग लिया जो विश्व में अशांति फैलाने के लिए किया गया हो या दूसरे किसी देश या साम्राज्य पर अपना अधिपत्य स्थापित करने के लिए किया गया हो।

भारत ने केवल उन्हीं युद्धों का प्रतिकार किया है, जो भारत भूमि पर दुश्मन देशों ने किए थे। अपनी रक्षा के लिए युद्ध करना परम धर्म होता है। भारत विश्व में शांति स्थापित करने के लिए सभी तरह के प्रयास कर सकता है वह हथियारों की ओर से दूर जाकर विश्व के अनेक देशों को हत्यारों की ओर से दूर रहने के लिए मार्गदर्शन दे सकता है।

भारत का विश्व में जो महत्व है उस महत्व को आधार बनाकर भारत विश्व में शांति स्थापित करने के लिए युद्ध से दूर रहने के प्रयासों की पहल कर सकता है। भारत के जो भी नेता रहे हैं वह सदैव इस तरह के प्रयास करते रहे हैं और भारत की आजादी से लेकर अब तक या प्राचीन भारत के इतिहास से लेकर अब तक हमेशा भारत ने शांति का ही समर्थन किया है।

यही भारत की मूल भावना और चरित्र है, इसलिए भारत विश्व को सही मार्गदर्शन देकर विश्व में शांति स्थापित करने में अपनी भूमिका निभा सकता है।


Other questions

वास्कोडिगामा को भारत पहुंचने में किस भारतीय व्यापारी ने सहायता की थी​?

भारत में ग़रीबी के कारण (निबंध)

★ ★ ★ ★ ★ 0 (0 votes)

Do you know the answer to this question? Please submit your answer.

Add Answer

Please log in or sign up first to submit an answer.

Do you have any question?

Ask Question

Latest Questions

Website Feedback & Community Discussion

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *