दी+पा+व+ली शब्द का दीपावली उत्सव के संदर्भ में अर्थ बताओ।

दी+पा+व+ली शब्द का दीपावली उत्सव के संदर्भ में अर्थ

दीपावली शब्द दो शब्दों के संयोजन से बना है, दीप + आवली दीप अर्थात दिया (दीपक) और आवली अर्थात पंक्ति।

दीपावली = दीपों की पंक्ति

दीपावली शब्द का दीपावली उत्सव के संदर्भ में अर्थ

दीपावली का शाब्दिक अर्थ दीपों की पंक्ति होता है, क्योंकि दीपावली के दिन दीपों को पंक्तिबद्ध करके सजाया जाता है, इसीलिए इस त्यौहार का नाम दीपावली पड़ गया। दीपावली का ही संक्षिप्त रूप दिवाली बन गया। इस त्यौहार के साथ पौराणिक एवं धार्मिक मान्यताएं भी जुड़ी हुई हैं।

चूँकि यह त्यौहार हिंदुओं का सबसे प्रमुख त्यौहार है और हिंदू मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान श्री राम रावण का वध करके लंका पर विजय करने के बाद अपना 14 वर्ष का वनवास पूर्ण करके अपनी नगरी अयोध्या लौटे थे और उनके स्वागत में अयोध्या वासियों ने पूरे अयोध्या नगर को दीपों से सजाया था, इसीलिए तब से दीपावली का त्यौहार मनाने की परंपरा चल पड़ी।

दीपावली का त्यौहार जीवन के अंधकार को दूर करके जीवन में प्रकाश भरने का त्यौहार है। यह त्यौहार हमें सीख देता है कि हम अपने जीवन की अंधकार रूपी बुराइयों को अपने जीवन से दूर करें और उसमें अच्छाइयों का प्रकाश प्रज्वलित करें। दीपावली का त्योहार अंधेरे यानी अज्ञानता पर प्रकाश यानी ज्ञान की विजय का भी प्रतीक त्यौहार है।


Other questions

दिए गए शब्दों के बहुवचन लिखिए। 1. घोंसला 2. टहनी 3. तैयारी 4. नदी 5. नारी 6. लड़का 7. आँख 8. चिडिया. 9. अंडा 10. प्याली 11. घोसला 12. कपड़ा 13. ताला 14. कविता 15. चिड़िया 16. कुटिया

दिए गए शब्दों का वर्ण-विच्छेद कीजिए- (क) पुस्तक- (ख) रंगीन (ग) सर्प (घ) दर्पण (ङ) संगीत (च) स्मृतियाँ (छ) स्पष्ट (ज) संभावना (झ) आविष्कार (ञ) पूजनीय (ट) आदर्श (ठ) सौंदर्य (ड) ग्राहक (ढ) अस्पताल (ण) रेणु

Related Questions

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Questions