Thursday, 19 November 2026 09:09 PM 28°C
Asked by SHISHIR 3 years ago

चतुराई से हम किसी भी समस्या का समाधान कर सकते हैं। इस विषय पर अपने विचार कुछ पंक्तियों में लिखिए।

Verified Expert Answer 0 people found this answer helpful

हाँ, ये सही है कि चतुराई से हम किसी भी समस्या का समाधान कर सकते हैं अक्सर कोई समस्या आने पर हम घबरा जाते हैं और इस घबराहट में हमसे कोई गलती हो जाती है।

यदि कोई भी समस्या हमारे सामने उपस्थित हो और हम दिमाग को ठंडा रखते हुए कुछ समस्या से निपटने के लिए चतुराई का प्रयोग करें तो कोई भी समस्या चुटकियों में हल की जा सकती है।

हमें यह याद रखना चाहिए कि समस्या अपने साथ समाधान भी लेकर आती है।

हमें समस्या के मूल में जाकर उसके समाधान को खोजना होगा।

किसी भी समस्या के समाधान के लिए चतुराई बेहद आवश्यक है, तब ही हम किसी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

समस्या के समाधान के लिए धैर्य धारण करना भी एक आवश्यक गुण है। धीरज धारण करके ही हम समस्या के मूल में जा सकते हैं तभी हमें उसका सही समाधान मिल सकता है।

समस्या को सामने पाकर घबरा जाने से समस्या हम पर हावी हो जाती है और चतुराई से उसका सामना करने से समस्या का समाधान होने का कोई न कोई रास्त अवश्य निकलता है।


Other questions

‘माँ का स्थान ईश्वर से भी ऊँचा होता है।’ इस कथन के आधार अपनी माँ के गुणों को बताएं।

★ ★ ★ ★ ★ 0 (0 votes)

Do you know the answer to this question? Please submit your answer.

Add Answer

Please log in or sign up first to submit an answer.

Do you have any question?

Ask Question

Latest Questions

Website Feedback & Community Discussion

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *