आचार्य रामचंद्र शुक्ल के निबंध किस नाम से प्रकाशित हैं। A. मणि B. फुलमणि C. चिंतामणि D. नीलमणि ​

सही विकल्प होगा…

C. चिंतामणि

विस्तृत विवरण :

‘आचार्य रामचंद्र शुक्ल’ द्वारा लिखे गए निबंध ‘चिंतामणि’ नामक निबंध संग्रह में संग्रहित किए गए हैं। इस निबंध संग्रह का प्रकाशन 1919 में हुआ था। चिंतामणि नामक निबंध संग्रह में आचार्य रामचंद्र शुक्ल द्वारा लिखे गए कुल 17 निबंधों का संग्रह किया गया है। वह निबंध इस प्रकार हैं…

  1. भाव या मनोविकार
  2. उत्साह
  3. श्रद्धा-भक्ति
  4. करुणा
  5. लज्जा और ग्लानि
  6. लोभ और प्रीति
  7. घृणा
  8. ईर्ष्या
  9. भय
  10. क्रोध
  11. कविता क्या है?
  12. भारतेंदु हरिश्चंद्र
  13. तुलसी का भक्ति मार्ग
  14. ‘मानस’ की धर्म भूमि
  15. काव्य में लोकमंगल की साधनावस्था
  16. साधारणीकरण और व्यक्ति वैचित्र्यवाद
  17. रसात्मक बोध के विविध रूप

आचार्य रामचंद्र शुक्ल हिंदी के जाने-माने आलोचक कहानीकार निबंधकार रहे हैं, जिन्होंने हिंदी साहित्य में अनेक महत्वपूर्ण निबंधों की रचना की। उनके द्वारा रचित की गई पुस्तक ‘हिंदी साहित्य का इतिहास’ के आधार पर हिंदी साहित्य का काल निर्धारण किया जाता है।

उनका जन्म 4 अक्टूबर 1882 को उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के अगोना नामक गांव में हुआ था। उनका निधन 2 फरवरी 1941 को वाराणसी में हुआ।


Other questions

‘कलम का सिपाही’ किस विधा की रचना है?

कविता किसे कहते हैं? विभिन्न विद्वानों के कथनों द्वारा पुष्टि कीजिए।

Related Questions

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Questions