Sunday, 29 November 2026 03:26 AM 28°C
Asked by SHISHIR 2 years ago

निम्नलिखित वाक्यों से संज्ञा छाँटिए और उसके भेद लिखिए- वाक्य 1. अध्यापिका पढ़ाती हैं। 2. सच्चाई एक अच्छा गुण है। 3. हिमालय विशाल पर्वत है। 4. हीरा बहुमूल्य रत्न है। 5. भारतीय सेना बेहद कुशल सेना है। 6. जल ही जीवन है।

Verified Expert Answer 0 people found this answer helpful

दिए गए वाक्यों में संज्ञा शब्द और उनके भेद इस प्रकार होंगे…

1. अध्यापिका पढ़ाती हैं।
संज्ञा : अध्यापिका
संज्ञा के भेद : जातिवाचक संज्ञा

2. सच्चाई एक अच्छा गुण है।
संज्ञा : सच्चाई
संज्ञा के भेद : भाववाचक संज्ञा

3. हिमालय विशाल पर्वत है।
संज्ञा : हिमालय
संज्ञा के भेद : व्यक्तिवाचक संज्ञा

4. हीरा बहुमूल्य रत्न है।
संज्ञा : हीरा
संज्ञा के भेद : द्रव्यवाचक संज्ञा

5. भारतीय सेना बेहद कुशल सेना है।
संज्ञा : सेना
संज्ञा के भेद : समूहवाचक संज्ञा

6. जल ही जीवन है।
संज्ञा : जल
संज्ञा के भेद : द्रव्यवाचक संज्ञा

संज्ञा क्या है?

हिंदी व्याकरण में संज्ञा वह शब्द होते है जो किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, भाव या समूह के नाम को दर्शाते हैं।

संज्ञा के प्रमुख भेद पाँच होते हैं।

1. व्यक्तिवाचक संज्ञा
किसी विशेष व्यक्ति, स्थान या वस्तु का नाम।
उदाहरण: राम, दिल्ली, ताजमहल।

2. जातिवाचक संज्ञा
किसी जाति या वर्ग का सामान्य नाम।
उदाहरण: लड़का, पेड़, कुर्सी।

3. भाववाचक संज्ञा
किसी गुण, अवस्था या भाव का नाम।
उदाहरण: सुंदरता, बचपन, क्रोध।

4. समूहवाचक संज्ञा
किसी समूह या समुदाय का नाम।
उदाहरण: सेना, कक्षा, झुंड।

5. द्रव्यवाचक संज्ञा
किसी पदार्थ या द्रव्य का नाम।
उदाहरण: पानी, दूध, तेल।


Other questions

दिए गए वाक्यों में से संज्ञा शब्दों को अलग करके उनके भेद लिखिए। (1) पत्रकार मित्र ने साहसिक किस्से सुनाए। (2) वहाँ पंडित नेहरू उपस्थित थे (3) वीरता पुरस्कार दिए गए। (4) एक पटाखा शामियाने पर गिरा। (5) सिलेंडर से रेगुलेटर बंद किया।

‘मीठे अंगूर खाकर मन खुश हो गया।’ इस वाक्य में से विशेषण और विशेष्य छांटकर लिखें।

★ ★ ★ ★ ★ 0 (0 votes)

Do you know the answer to this question? Please submit your answer.

Add Answer

Please log in or sign up first to submit an answer.

Do you have any question?

Ask Question

Latest Questions

Website Feedback & Community Discussion

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *