Home Authors Posts by SHISHIR

SHISHIR

542 POSTS 0 COMMENTS

दी गई कविता के आधार पर पूछ गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए। कविता चिडि़या को लाख समझाओ कि पिंजड़े के बाहर धरती बहुत बड़ी है, निर्मम है, वहाँ हवा में उन्हें अपने जिस्म की गंध तक नहीं मिलेगी। यूँ तो बाहर समुद्र है, नदी है, झरना है, पर पानी के लिए भटकना है, यहाँ कटोरी में भरा जल गटकना है। बाहर दाने का टोटा है, यहाँ चुग्गा मोटा है। बाहर बहेलिए का डर है, यहाँ निर्द्वंद्व कंठ-स्वर है। फिर भी चिडि़या मुक्ति का गाना गाएगी, मारे जाने की आशंका से भरे होने पर भी, पिंजरे में जितना अंग निकल सकेगा, निकालेगी, हरसूँ ज़ोर लगाएगी और पिंजड़ा टूट जाने या खुल जाने पर उड़ जाएगी। 1. धरती को बहुत बड़ी और निर्मम क्यों कहा गया है? 2. पिंजरे के अंदर दाने-पानी की क्या व्यवस्था है? 3. कौन-सी मुश्किलों के बाद भी चिड़िया मुक्त होना चाहेगी? 4. चिड़िया मुक्ति के लिए किस तरह प्रयास करेगी? 5. पिंजरे में बंद चिड़िया कैसे उड़ पाएगी ?

दिए गए पदयांश के आधार पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए। स्वतंत्रता की लड़ी लड़ाई। तुमने हमको मुक्ति दिलाई, हुई दासता दूर देश की। आया उत्तम-नूतन युग है। बापू ! तुमको कोटि नमन है। सत्य अहिंसा को अपनाया, प्रेम-एकता का गुण गाया। नैतिकता का पंथनछोड़ा, रखा पवित्र साध्य-साधन है। बापू! तुमको कोटि नमन है। तुमने किया समर्पित तन-मन, तुमने किया समर्पित जीवन। गए जेल आजादी के हित. किया तिर कष्ट-सहन है। बापू। तुमको कोटि नमन है। यह भारत है मणी तुम्हारा, तुम्हें न भूलेगा जग सारा। तुमसे सतत प्रेरणा लेकर, हो सकता प्रसन्न जन-जन है। बापू तुमको कोटि नमन है।। 1. कवि बापू के प्रति समर्पित क्यों है? 2. गांधी जी जेल क्यों गए थे? 3. बापू ने कौन से मार्ग पर चलने का प्रण लिया? 4. भारत देश गांधी का ऋणी क्यों है? 5. गांधी जी से क्या प्रेरणा ली जा सकती है?