Saturday, 28 November 2026 02:56 AM 28°C
Asked by SHISHIR 2 years ago

क्या आप जानते हैं कि एक पक्षी ऐसा भी है जो कभी भी जमीन पर पैर नही रखता।

Verified Expert Answer 0 people found this answer helpful

हम सभी जानते हैं कि पक्षी हवा में उड़ते हैं, वह जमीन पर नहीं रहते बल्कि पेड़ों पर अपना घोंसला बनाते हैं, अथवा किसी ऊंची जगह पर अपना घोंसला बनाते हैं। वह जमीन पर ज्यादा नहीं चलते हैं। लेकिन उन्हें जमीन पर थोड़े समय के लिए उतरना अवश्य पड़ता है। वह दाना चुगने के लिए जमीन पर उतरते हैं।

हम सभी लोगों ने कभी न कभी कबूतर आदि पक्षियों को दाना डाला होगा और हमने देखा होगा कि दाना जमीन पर दाना बनने पर बहुत सारे कबूतर या अन्य पक्षी आकर दाना चुगने लगते हैं। शहरों में हमने ऐसी कई जगह देखी है जो कबूतरखाने के नाम से प्रसिद्ध होती है और वहां पर कबूतर पक्षियों के लिए दाना बिखरा रहता है। इस तरह पक्षियों को कभी ना कभी जमीन पर उतना ही पड़ता है। भले ही पक्षी कितनी देर हवा में उड़े, पेड़ों की डाल पर रहें, लेकिन उन्हें जमीन पर आना ही पड़ता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस संसार में एक पक्षी ऐसा भी है, जो कभी भी जमीन पर पैर नहीं रखता।

जी हाँ, यह बात बिल्कुल सच है। वह पक्षी कभी भी जमीन पर नहीं उतरता। हमेशा पेड़ों की डाल पर ही बैठा रहता है अथवा हवा में उड़ता रहता है। वह जमीन पर अपने पांव नही रखता है। चलिए उस पक्षी का नाम बता देतें हैं। उस पक्षी का नाम है…

हरियल पक्षी

जी हाँ, हरियल पक्षी कभी अपने पांव जमीन पर नही रखता है। यह पक्षी हमारे भारत में ही पाया जाता है और कभी भी जमीन पर नहीं यह कभी जमीन पर नहीं बैठता। यह भारत में बहुत अधिक पाया जाता है और महाराष्ट्र का राजपक्षी है। यदि किसी भी स्थिति में इस पक्षी को जमीन पर उतरना पड़ता भी है, तो यह लकड़ी का टुकड़ा लेकर जमीन पर उतरता है और उस लकड़ी के टुकड़े पर अपने पांव रखता है। यानि ये यह पक्षी किसी भी स्थिति में अपने पांव जमीन पर भी नहीं रखता।

हरियल पक्षी के बारे में जानें

  • पक्षी का वैज्ञानिक नाम ट्रेरन फीनिकोप्टेरस (Treron phoenicopterus) है।
  • ये पक्षी कबूतर की प्रजाति का पक्षी है, जो एक विशिष्ट प्रकार का कबूतर है।
  • यह पक्षी अधिकतर भारतीय उपमहाद्वीप में पाया जाता है।
  • यह पक्षी कबूतर की प्रजाति का है और हरे-पीले रंग की कबूतर होता है।
  • यह पक्षी अपने पांव जमीन पर कभी भी नहीं रखता।
  • इस पक्षी का आकार 29 सेंटीमीटर से 35 सेंटीमीटर तक होता है।
  • इस पक्षी का वजन 225 ग्राम से 260 ग्राम तक होता है।
  • यह पक्षी झुंड में ही रहना पसंद करता है, और अक्सर 10-15 पक्षियों के झुंड में रहता है।
  • जब भी यह पक्षी अपने पंखों को फैलाता है, तो उसके पंखों का फैलाव 19 से 17 से 19 सेंटीमीटर तक हो जाता है।
  • इस पक्षी का रंग हरा और पीला मिश्रित होता है।
  • इस पक्षी के पैर चमकीले पीले रंग के होते हैं।
  • इस पक्षी को जंगल में ऊंचे ऊंचे पेड़ों पर रहना पसंद है।
  • यह पक्षी अधिकतर सदाबहार जंगलों में पाया जाता है।
  • इस पक्षी को पीपल और बरगद के पेड़ पर रहना अधिक पसंद है।
  • यह पक्षी पूर्णता शाकाहारी होता है और फल ही खाता है तथा अनाज और दाने चुगता है।
  • सुबह-सुबह इन पक्षियों को पेड़ों की ऊंची डाल पर बैठे हुए देखा जा सकता है।
  • इस पक्षी का अंडा चमकीले सफेद रंग का होता है।

तो जान गए ना आपकी एक पक्षी ऐसा भी है, जो कभी भी अपना जमीन पर पैर नहीं रखता। यह प्रकार का कबूतर ही है।


Other questions

क्या आप जानते हैं? एक गाँव ऐसा भी है, जहाँ के लोग 1 हफ्ते से लेकर 1 महीने तक सोते रहते हैं।

★ ★ ★ ★ ★ 0 (0 votes)

Do you know the answer to this question? Please submit your answer.

Add Answer

Please log in or sign up first to submit an answer.

Do you have any question?

Ask Question

Latest Questions

Website Feedback & Community Discussion

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *