पिकासो कौन थे? उनकी प्रसिद्ध कृति का नाम क्या है ?

पिकासो स्पेन के एक महान चित्रकार थे। वह बीसवीं शताब्दी के सबसे महान चित्रकारों में जाने जाते हैं। उनका पूरा नाम पाब्लो पिकासो था। पिकासो की प्रसिद्ध कृति का नाम ‘गुएर्निका’ है, जो कि बीसवीं शताब्दी की सबसे प्रसिद्ध और महान कृतियों में से एक मानी जाती है।

पिकासो का जन्म 25 अक्टूबर 1881 को स्पेन के मलागा में हुआ था। वह जन्म से ही प्रतिभा के धनी थे और बचपन से ही चित्रकारी करने लगे थे। उनके पिता भी कला अध्यापक थे इसीलिए उन्हें कला विरासत में मिली थी। वे मात्र 15 वर्ष की आयु तक में ही वह एक से अच्छे चित्र बनाने लगे थे। उनकी सबसे प्रसिद्ध कृति का नाम ‘गुएर्निका’ है जो कि उन्होंने 1937 में बनाई थी। पिकासो का निधन 1973 में हुआ। वह बीसवीं शताब्दी के सबसे महान, विवादास्पद और प्रसिद्ध चित्रकारों में एक माने जाते हैं।


Other questions

इसरो (ISRO) के वर्तमान चीफ़ कौन हैं?

Related Questions

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Questions