Saturday, 28 November 2026 03:04 AM 28°C
Asked by MONIKA 2 years ago

क्या आप जानते हैं? एक गाँव ऐसा भी है, जहाँ के लोग 1 हफ्ते से लेकर 1 महीने तक सोते रहते हैं।

Verified Expert Answer 0 people found this answer helpful
क्या आप जानते हैं? किस जगह के लोग सबसे ज्यादा सोते हैं।

आमतौर पर हमारी सोने की अवधि 6 से 8 घंटे की होती है। इससे अधिक न तो मनुष्य सो पाता है, और न ही सोना चाहिए। सामान्यतः एक मनुष्य 8 घंटे नींद रात में लेकर सुबह तरोताजा हो जाता है। उसे अगली नींद दिनभर के कामकाज की थकान के बाद अगली रात को ही आती है। यानि हम सभी सामान्यतः 24 घंटों में 6-8 या 10 घंटे सोते हैं।

लेकिन क्या जानते हैं कि इस दुनिया में एक गाँव ऐसा भी है, जहाँ के लोग पूरे दिन के 24 घंटे ही नही बल्कि सप्ताह के सात दिन और कभी-कभी तो पूरे महीने सोते रहते हैं।

है न हैरान करने वाली! चलिए हम आपको उस गाँव का नाम बताते हैं, तो उस गाँव का नाम है…

कालाची (KALACHI)

कालाची (KALACHI) गाँव कजाख़स्तान (Kazakhstan) में है।

कजाखस्तान का कालाची नामक गाँव एक ऐसा गाँव है, जहाँ के लोग बहुत अधिक सोने के लिए जाने जाते हैं। कालाची गाँव के लोग हर समय सोते रहते हैं। उनकी सोने की अवधि इतनी लंबी होती है कि कभी-कभी वह 1 सप्ताह से लेकर 1 महीने तक सोते रहते हैं।

दरअसल कालाची गाँव जोकि कजाख़स्तान के उत्तरी क्षेत्र में पड़ता है, उस गाँव के लोग ‘स्लीप सिंड्रोम’ नामक एक बीमारी से पीड़ित होते हैं। जिस कारण इन लोगों पर के दिमाग पर मतिभ्रम या नशा या उनींदी जैसा अवस्था छाई रहती है। इस कारण गाँव के लोग हफ्तों से लेकर महीनों तक सोते रहते हैं।

इस गाँव के अधिकतर लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। इस बीमारी के होने का मुख्य कारण यहाँ के भूजल का प्रदूषित होना बताया जाता है। ये भूजल उन रसायनों से दूषित हो गया जो सोवियत संघ द्वारा प्रथम और द्वितीय विश्वयुद्ध के समय अलग-अलग युद्ध अभियानों में प्रयोग में लाया जाए। यहाँ की हवा में कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा अधिक है और ऑक्सीजन की मात्रा कम है। गाँव के लोगों के दिमाग पर इसका असर होता है और उनका दिमाग नशे की अवस्था में रहता है और उन्हें हर समय नींद सी आती रहती है। यही कारण है इस गाँव के लोग ज्यादातर समय सोने के लिए जाने जाते हैं।

तो क्या आप ये बात जानते थे, या अभी आपको पता चला। वैसे है न ये हैरान करने वाली बात।


Other questions

पहेली बताइए – ‘हाथ से निकला रस, तो शहर गया बस।’

★ ★ ★ ★ ★ 0 (0 votes)

Do you know the answer to this question? Please submit your answer.

Add Answer

Please log in or sign up first to submit an answer.

Do you have any question?

Ask Question

Latest Questions

Website Feedback & Community Discussion

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *