ये कुछ अंग्रेजी के शब्द हैं, इनको हिंदी में लिखने पर एक मिठाई का नाम बन जाएगा। बताओ, कौन-कौन सी मिठाई है? 1) Moon Art 2) Black Rose Berry 3) Mr. Division 4) Royal Piece 5) Art Root 6) Sand Monarch 7) Message 8) Hair Sweet 9) Tree Come 10) Crushed Pearl 11) Twinkle Twinkle 12) Scratch 13) Droplets 14) Holy Mysore 15) Like husband​

अंग्रेजी के इन शब्दों को हिंदी में बदलने पर एक मजेदार मिठाईं का नाम बन जाएगा। सारी मिठाई के नाम इस प्रकार हैं…

1) Moon Art : चंद्रकला

चंद्रकला खोआ, मैदा, सूजी को से बनती है। ये मिठाई भारत के बिहार राज्य की पारंपरिक और प्रसिद्ध मिठाई है।

2) Black Rose Berry : काला गुलाब जामुन

गुलाब जामुन भारत की एक प्रसिद्ध मिठाई है, जो भारत के हर क्षेत्र में लोकप्रिय है। खोआ (मावा) से बनी ये मिठाई गुलाब जामुन और काला गुलाब जामुन के नाम दो मिठाईयां होती है। काल गुलाब जामुन एकदम काले रंग का होता है तो गुलाब जामुन हल्के भूरे रंग का होता है।

3) Mr. Division : श्रीखंड

श्रीखंड दही से बनी से हुई मिठाई है। दही में चीन और सूखे मेवे डालकर ये मिठाई बनाई जाती है। ये मिठाई गुजरात राज्य में बेहद लोकप्रिय है।

4) Royal Piece : राजभोग

राजभोग दूध और छेने से बनी मिठाई है। ये भी पूरे भारत में लोकप्रिय मिठाई है।

5) Art Root : कलाकंद

कलाकंद मिठाई खोआ (मावा), पनीर, दूध, चीनी को मिलाकर बनती है। चौकोर आकार की ये मिठाई भारत की बेहद प्राचीन मिठाई है और उत्तर भारत में बेहद लोकप्रिय है।

6) Sand Monarch : बालूशाही

बालूशाही उत्तर भारत की लोकप्रिय मिठाई है। ये मिठाई केवल मैदा से बनती है। मैदे के मिश्रण से छोटी गोल मिठाई बनाकर उन्हें घी तला जाता है और फिर चाशनी में डुबोकर खाया जाता है।

7) Message : संदेश

संदेश मिठाई बंगाल की बेहद लोकप्रिय मिठाई है। ये पनीर में चीनी और इलायची मिलाकर बनाई जाती है। इसे बंगाल मे सोंदेश कहा जाता है।

8) Hair Sweet : बाल मिठाई

बाल मिठाई भारत के उत्तराखंड राज्य की एक लोकप्रिय मिठाई है। ये मिठाई खोआ से बनती है। खोआ पर चीनी के द्वारा लेप किया जाता है, जिससे ये चाकलेट की तरह दिखती है। ये उत्तराखंड विशेषकर अल्मोड़ा और कुमाऊँ मंडल में बेहद लोकप्रिय है।

9) Tree Come : पेड़ा

पेड़ा भारत की सबसे लोकप्रिय मिठाई है । यह भारत के सभी हिस्सों में बेहद लोकप्रिय है। यह खोआ से बनी मिठाई है। खोआ में चीनी मिलाकर उसको अच्छी तरह भूनकर उससे छोटे-छोटे गोल टुकड़े बना लिए जाते हैं। ये भारत के अलग-अलग देश में अलग-अलग रंग और आकार में बनाई जाती है।

10) Crushed Pearl : मोतीचूर

मोतीचूर बेसन से बनी मिठाई है। बेसन के घोल से छोटी-छोटी नन्ही गोलियां बनाकर तल लिया जाता है। इन  गोलियां को चीनी की चाशनी में डुबोकर मीठा कर लिया जाता है, फिर उनसे छोटे-छोटे आकार के लड्डू बना लिए जाते हैं।

11) Twinkle Twinkle : चमचम

चमचम एक प्रसिद्ध मिठाई है। ये उत्तर भारत और बंगाल में लोकप्रिय मिठाई है। ये बंगाली मिठाई है। यह भी रसगुल्ले की तरह बनाई जाती है।  छेने से चपटे पीस बनाकर उनमें खोआ और नारियल की स्टफिंग की जाती है।

12) Scratch : खुरचन

खुरचन उत्तर भारत की लोकप्रिय मिठाई है। दूध को पकाकर बेहद गाढ़ा कर लिया जाता है। दूध से खोआ बनाते समय जो विधि अपनाई जाती है वही इस मिठाई को बनाने मे अपनाई जाती है।

13) Droplets : बूंदी

बूंदी भी भारत की एक लोकप्रिय मिठाई है। इस मिठाई को बेसन से बनाया जाता है। बेसन के पतले घोल से छोटी-छोटी गोलियां बना ली जाती हैं। उन गोलियों को चाशनी में डुबोकर लिया जाता है, जिससे नन्ही-नन्हीं मीठी-मीठी बूंदियां बन जाती हैं। यह उत्तर भारत लोकप्रिय मिठाई है। ये भारत मे मंदिरो में प्रसाद के रूप में बहुत प्रयोग में लाई जाती है।

14) Holy Mysore : मैसूर पाक

मैसूर पाक भी एक बार लोकप्रिय मिठाई है। यह मिठाई दक्षिण भारत की लोकप्रिय मिठाई है। विशेषकर भारत के कर्नाटक राज्य की यह पारंपरिक मिठाई है। इसको बनाने में बेसन का प्रयोग किया जाता है। बेसन को अच्छी तरह से भूलकर उसमें चीनी मिलाकर मिश्रण तैयार कर लिया जाता है। फिर उससे छोटे-छोटे टुकड़े बना दिए जाते हैं।

15) Like husband​ : पतीसा

पतीसा को बेसन की बर्फी भी कहा जा सकता है। बेसन को देसी घी में अच्छी तरह से भूनकर उसमें चीनी मिलाकर मिश्रण तैयार कर लिया जाता है। उस मिश्रण में इलायची पाउडर तथा सूखे मेवे मिलाकर छोटे-छोटे बर्फी के आकार के टुकड़े बना लिए जाते हैं।

 


Other question

पेड़ों की चीत्कारने से आप क्या समझते हैं?

स्वस्थ हो हर साँस। (इस विषय पर कुछ लिखें)

Chapter & Author Related Questions

Subject Related Questions

Recent Questions

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here