2 पिता और 2 पुत्र एक साथ मछली पकड़ने के लिए नदी किनारे गए और सभी ने एक-एक मछली पकड़ी फिर भी उन लोगों के पास कुल 3 मछलियां पकड़ी ऐसा क्यों हुआ?

2 पिता और 2 पुत्र एक साथ मछली पकड़ने के लिए नदी किनारे गए, और सभी ने एक-एक मछली पकड़ी फिर भी तीनों के पास तीन ही मछली थी जबकि उनके पास चार मछली होनी चाहिए है, ना हैरान करने वाला सवाल?

आपको लग रहा है 2 पिता और 2 पुत्र नदी किनारे मछली पकड़ने गए तो कुल 4 लोग मछली पकड़ने के लिए गए होंगे और सभी ने जब एक-एक मछली पकड़ी होगी तो कुल 4 मछलियां होनी चाहिए।

लेकिन प्रश्न में तो यह बता रहे हैं कि उनके पास कुल 3 मछलियां ही थीं।

पड़ गए न चक्कर में…?

तो चलिए हम आपकी उलझन को समाप्त कर देते हैं।

दरअसल आपको लग रहा है कि यहाँ पर 2 पिता और 2 पुत्र यानि 4 लोग मछली पकड़ने गए, जबकि ऐसा नहीं है।

असल बात यह है कि 2 पिता और 2 पुत्र तो मछली पकड़ने गए लेकिन वह 4 लोग नहीं थे बल्कि तीन लोग थे। अब आप यह सोचेंगे कि ऐसा कैसे दो और दो चार होता है तीन नहीं होता। तो आपको बता दें कि नदी किनारे पर 2 पिता और 2 पुत्र तो गए लेकिन गए 3 लोग ही,  क्योंकि उन लोगों में से 2 पिता थे और 2 पुत्र थे। यानी कुल 3 लोग जो मछली पकड़ने गए वह तीन पीढ़ियों से संबंध रखने वाले लोग थे।

कैसे ? आइए समझते हैं।

उनमें से एक व्यक्ति, उसके पिता और उसका पुत्र 3 लोग मछली पकड़ने गए। अब आप समझ लें एक व्यक्ति गया, उसके पिता उसके साथ गए और उसका पुत्र उसके साथ गया तो उसके पिता उस व्यक्ति के पिता हुए और वह अपने पुत्र का पिता हुआ। इस तरह कुल 2 पिता हो गए उसी तरह वह व्यक्ति अपने पिता का पुत्र हुआ और उस व्यक्ति का पुत्र उसका पुत्र हुआ यानी कुल 2 पुत्र हो गए।

तो इस तरह उन तीनों व्यक्तियों में 2 पिता और 2 पुत्र थे। अब समझ गए ना आप सारा माजरा क्या था। गए तो 3 लोग ही थे। तीनों में 2 पिता थे, 2 पुत्र थे और तीनों ने एक-एक मछली पकड़ी। इसी कारण तीनों के पास एक तीन मछलियां की थी।


Other questions

ये कुछ अंग्रेजी के शब्द हैं, इनको हिंदी में लिखने पर एक मिठाई का नाम बन जाएगा। बताओ, कौन-कौन सी मिठाई है? 1) Moon Art 2) Black Rose Berry 3) Mr. Division 4) Royal Piece 5) Art Root 6) Sand Monarch 7) Message 8) Hair Sweet 9) Tree Come 10) Crushed Pearl 11) Twinkle Twinkle 12) Scratch 13) Droplets 14) Holy Mysore 15) Like husband​

Chapter & Author Related Questions

Subject Related Questions

Recent Questions

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here