Saturday, 28 November 2026 03:12 AM 28°C
Asked by SHISHIR 2 years ago

पहेली बताइए – ‘हाथ से निकला रस, तो शहर गया बस।’

Verified Expert Answer 0 people found this answer helpful

इस पहेली का सही जवाब है…

हाथरस

आइए समझते हैं कैसे?

इस पहेली में बताया गया है कि ‘हाथ से निकला एक रस और शहर बन गया बस।’

पहेली से पता चलता है कि इसमें किसी शहर का नाम पूछा जा रहा है। पहेली में हाथ का उल्लेख है और रस का उल्लेख है। साथ ही यह बताया गया है कि हाथ से निकला रस। इससे स्पष्ट होता है कि उस शहर का नाम हाथ से निकले रस से संबंधित है।

पहेली के आधार पर जिस शहर का नाम पता चलता है, उस शहर का नाम है, हाथरस

हाथरस भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में बसा हुआ एक शहर है। यह शहर हींग की भूमि के नाम से भी मशहूर है क्योंकि यहां पर हींग का व्यापार बड़ी मात्रा में होता है। हाथरस भारत में हींग के व्यापार का सबसे बड़ा केंद्र हैय़ इसके अलावा यह शहर कवियों की भूमि भी रहा है।

हिंदी के प्रसिद्ध हास्य कवि काका हाथरसी इसी शहर से संबंध रखते थे। उनके अलावा भी इस शहर से कई कवि निकले हैं।

हाथरस शहर में हिंदी और स्थानीय बोली के रूप में ब्रजभाषा बोली जाती है। यह उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र यानी पश्चिमी उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख शहर है।


और पहेलियां…

सब्जियों का राजा आलू को कहा जाता है, तो सब्जियों की रानी किसे कहा जाता है?

★ ★ ★ ★ ★ 0 (0 votes)

Do you know the answer to this question? Please submit your answer.

Add Answer

Please log in or sign up first to submit an answer.

Do you have any question?

Ask Question

Latest Questions

Website Feedback & Community Discussion

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *