Tuesday, 17 November 2026 09:54 AM 28°C
Asked by SHISHIR 3 years ago

चाँद पर सबसे पहला आदमी कौन गया​?

Verified Expert Answer 0 people found this answer helpful

चाँद पर सबसे पहला आदमी जो गया, उसका नाम नील आर्मस्ट्रांग था।

चाँद पर कदम रखने वाले पहले मनुष्य का नाम नील आर्मस्ट्रांग था, जो अमेरिका के एक अंतरिक्ष यात्री थे। जिन्होंने सबसे पहले चाँद की सतह पर अपना कदम रखा था। नील आर्मस्ट्रांग ने चाँद की सतह पर पहला कदम 20 जुलाई 1969 को रखा था। नील आर्मस्ट्रांग का पूरा नाम नील एल्डन आर्मस्ट्रांग था। उनका जन्म 5 अगस्त 1930 को अमेरिका के ओहायो प्रांत के वेबकॉनेटा नामक शहर में हुआ था।

25 अगस्त 2012 को 82 वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु हुई। नील आर्मस्ट्रांग ने चाँद की सतह पर अपना पहला कदम 20 जुलाई 1969 को रखा था, जब अमेरिका का एक अंतरिक्ष यान लूनर मॉड्यूल चाँद की सतह पर पहुंचा। ये अंतरिक्ष यान अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा अपोलो 11 मिशन के अन्तर्गत चाँद पर भेजा गया था। इस अंतरिक्ष यान 20 जुलाई 1969 को उसने चाँद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की।

नील आर्मस्ट्रांगउस अंतरिक्ष अभियान दल के सदस्य थे, जिसे अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा चाँद पर भेजा गया था। नील आर्मस्ट्रांग के अलावा चांद की सतह पर दूसरे यात्री जिस दूसरे यात्री ने कदम रखा था, उनका नाम बज़ एल्ड्रिन था, जो उसी अभियान दल के सदस्य थे। बज़ एल्ड्रिन चाँद पर कदम रखने वाले दूसरे व्यक्ति भी बने। इस अभियान दल में नील आर्मस्ट्रांग सहित कुल तीन अंतरिक्ष यात्री थे, जिनका नाम नील आर्मस्ट्रांग, बज़ एल्ड्रिन तथा माइकल कॉलिंस था।


Related questions

मोबाइल (MOBILE) की फुल फॉर्म क्या है?

मैडम क्यूरी को नोबेल पुरस्कार कब प्राप्त हुआ था?

★ ★ ★ ★ ★ 0 (0 votes)

Do you know the answer to this question? Please submit your answer.

Add Answer

Please log in or sign up first to submit an answer.

Do you have any question?

Ask Question

Latest Questions

Website Feedback & Community Discussion

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *