Tuesday, 17 November 2026 10:47 AM 28°C
Asked by MONIKA 3 years ago

भारत के पहले बैंक का नाम क्या था? इसकी स्थापना कब हुई?

Verified Expert Answer 0 people found this answer helpful

भारत के पहले बैंक का नाम बैंक ऑफ़ हिंदुस्तान था, इसकी स्थापना 1770 में की गई थी। इस बैंक की स्थापना भारत की आजादी से पहले ब्रिटिश काल में की गई थी।

जब बैंक आफ हिंदुस्तान की स्थापना की गई तो उसी वर्ष भारत में बैंकों की वित्तीय व्यवस्था आरंभ हुई थी और भारत के वित्तीय क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन आया था।

बैंक ऑफ हिंदुस्तान की स्थापना कोलकाता में की गई थी। 1770 में ब्रिटिश भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी चलाते थे और उनका कोलकाता में ही शासन था। ऐसी स्थिति में कोलकाता में भारत के पहले बैंक की स्थापना की गई।

बैंक आफ हिंदुस्तान था 1770 में खुलने के बाद का 1832 में इसका परिचालन बंद कर दिया गया। इसी अवधि में भारत में और कई बैंक खुल चुके थे।

इन बैंको में बैंक ऑफ बंगाल, बैंक ऑफ मद्रास, बैंक ऑफ बांब जैसे बैंक प्रमुख थे। बैंक ऑफ बंगाल 1803 में, बैंक ऑफ बांबे 1840 में तो बैंक ऑफ मद्रास 1843 में खोला गया। ये तीनों बैंक उस समय प्रेसीडेंशियल बैंक के नाम से जाने जाने थे

1921 में ये तीनों बैंक मर्ज होकर इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया के नाम से जाने जाने लगे। भारत की आजादी के बाद 1955 में भारत में बैंको राष्ट्रीयकरण कर दिया गया और इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया ‘स्टेट बैंक ऑफ इंडिया’ के नाम से जाना जाने लगा।

 


Other questions

भारत में अब तक कुल कितने लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। 2024 में कौन सी लोकसभा का चुनाव है?

★ ★ ★ ★ ★ 0 (0 votes)

Do you know the answer to this question? Please submit your answer.

Add Answer

Please log in or sign up first to submit an answer.

Do you have any question?

Ask Question

Latest Questions

Website Feedback & Community Discussion

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *