‘बिप्र बिचारि बचौं’ नृपद्रोही इस पंक्ति में नृपद्रोही शब्द किसके लिए प्रयोग हुआ है? (क) श्रीराम के लिए (ग) परशुराम के लिए (ख) विश्वामित्र के लिए (घ) लक्ष्मण जी के लिए

सही विकल्प होगा :

(ग) परशुराम के लिए

स्पष्टीकरण:

‘बिप्र बिचारि बचौं नृपद्रोही’ में ‘नृपद्रोही’ शब्द परशुराम के लिए प्रयुक्त किया गया है।

नृपद्रोही का अर्थ होता है, राजाओं का शत्रु। नृप का अर्थ है, राजा और द्रोही मतलब शत्रु। लक्ष्मण ने यह शब्द परशुराम के लिए कहा है। तुलसीदास कृत रामचरित मानस के बालकांड में राम लक्ष्मण परशुराम संवाद प्रसंग में जब सीता स्वयंवर में लक्ष्मण और परशुराम के बीच वाद विवाद हुआ तो लक्ष्मण के कड़वे वचन सुनकर परशुराम उन पर क्रोधित हो गए तब लक्ष्मण ने उन्हें ऐसा कहा कि आप राजाओं के शत्रु हैं। मैं आपको ब्राह्मण समझ कर बचा रहा हूं और कुछ नहीं कह रहा।

पूरी चौपाई की पूरी पंक्तियां इस प्रकार हैं…

सुनि कटु बचन कुठार सुधारा। हाय हाय सब सभा पुकारा॥
भृगुबर परसु देखावहु मोही। बिप्र बिचारि बचउँ नृपदोही॥

अर्थात लक्ष्मण परशुराम क्रोधित हुए और उन्होंने अपना फरसा उठा लिया। तब सभा में उपस्थित सभी सभाजन त्राहि-त्राहि कर उठे। तो लक्ष्मण ने परशुराम को संबोधित करते हुए कहा कि हे भृगुश्रेष्ठ, आप तो राजाओं के शत्रु हैं। मैं तो आपको ब्राह्मण समझ कर ही बचा रहा हूँ और आपका प्रत्युत्तर नही दे रहा। नही तो मैं भी आपको प्रत्युत्तर दे सकता था।


Related questions

निम्नलिखित समस्तपदों का विग्रह कर समास भेद बताइए: सत्याग्रह, लोकप्रिय, दशानन, चंद्रमुख, त्रिकोण, षट्कोण, नीलांबर, देहलता, राजकुमारी, रात-दिन, तुलसीकृत, वनवासी, देशभक्ति, यथाशक्ति, नीलकंठ, रसोईघर।

निम्नलिखित वाक्यों को एकवचन रूप में परिवर्तित कर दोबारा लिखिए (क) कल मेरी सहेलियाँ आई थीं। (ख) नेतागण पधार रहे हैं। (ग) तुम मुझे दोहे सुनाओ। (घ) रास्ते में गहरे गड्ढे हैं। (ङ) ये वस्तुएँ ले आइए। (च) बच्चों ने प्रश्नों के उत्तर लिखे। (छ) बिल्लियाँ, कुत्तों से डर कर भाग गईं। (ज) थालियाँ यहाँ पर मत रखो। (झ) बच्चे खेल रहे हैं। (ञ) घोड़े तेज़ी से दौड़ रहे हैं।

Related Questions

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Questions