Saturday, 28 November 2026 02:42 AM 28°C
Asked by MONIKA 2 years ago

इतिहासकार से क्या अभिप्राय होता है? विस्तार से बताएं।

Verified Expert Answer 0 people found this answer helpful

इतिहासकार से अभिप्राय उस व्यक्ति से होता है, जो इतिहास के अध्ययन में विशेषज्ञता रखता है। अपनी विशेषज्ञता के आधार पर तथा इतिहास के संबंध में प्राप्त तथ्यों के आधार पर वह इतिहास संबंधी पुस्तकों और लेखों की रचना करता है। इतिहासकार बनने के लिए व्यक्ति को वर्षों तक इतिहास का अध्ययन करना पड़ता है तथा प्रमाणिक तथ्यों को खोजना पड़ता है। इन प्रमाणिक तथ्यों तथा अतीत के गहन अध्ययन के आधार पर इतिहासकार पिछले इतिहास के बारे में लिखता है। इतिहासकार बनने के लिए इतिहास के संबंध में रुचि होनी चाहिए तथा अतीत को समझने की बौद्धिक क्षमता होनी चाहिए। इसके अलावा तथ्यों की प्रमाणिकता की पुष्टि करने का कौशल भी एक इतिहासकार के लिए आवश्यक है। यह सब गुण के होने पर ही वह सही और सटीक इतिहास लिख सकता है। हम सबने अपनी पाठ्य पुस्तकों में जो इतिहास पढ़ा है, वह किसी ने किसी इतिहासकार द्वारा ही लिखा गया है। इतिहासकार कोई एक व्यक्ति अथवा व्यक्तियों का समूह हो सकता है।


Other questions

तानाशाही और राजशाही (राजतंत्र) में क्या अंतर है?

भारत विश्व में शांति कैसे स्थापित कर सकता है?

★ ★ ★ ★ ★ 0 (0 votes)

Do you know the answer to this question? Please submit your answer.

Add Answer

Please log in or sign up first to submit an answer.

Do you have any question?

Ask Question

Latest Questions

Website Feedback & Community Discussion

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *