इटली के एकीकरण में काउंट कैवोर की भूमिका का वर्णन कीजिए।

इटली के एकीकरण में काउंट कैवोर की भूमिका

इस बात में कोई संदेह नही कि काउंट कैवोर ने इटली के एकीकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। काउंट कैवोर जिनका पूरा नाम Count Camillo Benso di Cavour था, उन्होंने इटली के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह आधुनिक इटली के संस्थपाकों में से एक माने जाते हैं। काउंट 1852 से 1861 तक सार्डिनिया साम्राज्य के प्रधानमंत्री भी रहे थे। वह एक कुशल राजनीतिक थे। उन्होंने फ्रांस तथा कई अन्य यूरोपीय शक्तियों के साथ गठबंधन करने में सफलता प्राप्त की।

काउंट कैवोर की इटली एक आधुनिकीकरण में निभाई गई भूमिका इस प्रकार हैं…

  • दूसरे इतालवी स्वतंत्रता संग्राम में वह इटली के आर्थिक आधुनिकीकरण के प्रबल समर्थक थे। Count Cavour का मानना था कि एक मजबूत अर्थव्यवस्था इटली को एकजुट करने और उसे एक शक्तिशाली साम्राज्य बनाने में मदद करेगी।
  • उन्होंने 1847 में उदारवादी समाचार पत्र इल रिसोर्गमिंटो (Il Risorgimento) निकाला। जो बाद में एकीकरण आंदोलन की अग्रणी आवाज बन गया था।
  • उन्होंने 1848 में राजा चार्ल्स अल्बर्ट को एक उदार संविधान देने के लिए मनाने में मदद की।
  • उन्होंने 1858 से 1861 के बीच सार्डिनिया के प्रधानमंत्री के रूप में सफलतापूर्वक कार्य किया।
  • उन्होंने आस्ट्रिया के साथ युद्ध जीतने के लिए पीडमोंट-सार्डिनिया और फ्रांस के बीच गठबंधन करने में सफलता प्राप्त की।
  • उन्होंने द्वितीय इतालवी संग्राम का नेतृत्व किया ताकि जिसके कारण 1859 में द्वितीय इतालवी स्वतंत्रता संग्राम हुआ। इस युद्ध में, पीडमोंट-सार्डिनिया और फ्रांस ने ऑस्ट्रिया को हराया, और उत्तरी इतालवी राज्य ऑस्ट्रियाई शासन से मुक्त हो गए।
  • उन्होंने मजेंटा की लड़ाई और सोलफेरिनो की लड़ाई में ऑस्ट्रिया पर जीत के लिए सार्डिनियन सेना का नेतृत्व किया।
  • काउंट कैवोर ने 1861 में इटली साम्राज्य की घोषणा की।
  • काउंट कैवोर एकीकृत इटली साम्राज्य के पहले प्रधानमंत्री थे।

इस बात में कोई संदेह नहीं काउंट कैवोर एक कॉम्पलेक्स और विवादास्पद व्यक्तित्व थे, लेकिन वह एक कुशल राजनीतिक तथा कुशल शासक थे। उन्होंने अपनी कूटनीति और राजनीतिक पैंतरेबाजी के कारण इटली को एकीकृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें आधुनिक इटली के संस्थापकों में एक माना जाता है।


Other questions

अर्थव्यवस्था के तीन प्रमुख क्षेत्र के नाम बताएं और उनके बारे में विस्तार से वर्णन करें।

‘समाज में हो रहे अपराधों के पीछे लोभ-वृत्ति भी एक कारण है।’ इस विषय पर अपने विचार लिखिए।

Chapter & Author Related Questions

Subject Related Questions

Recent Questions

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here