एक गृहिणी और सब्जी बेचने वाले के मध्य संवाद को लिखिए।

संवाद लेखन

गृहिणी और सब्जी बेचने वाले के बीच संवाद

 

गृहिणी ⦂ भैया, यह आलू क्या भाव दिए हैं।

सब्जीवाला  बहन जी, ₹20 किलो दिए हैं। आपको कितना चाहिए?

गृहिणी  भैया सही दाम लगाओ तो मैं 2 किलो ले लूंगी।

सब्जीवाला  बहनजी आप 2 किलो ले रही हो इसलिए मैं 15 रुपये किलो लगा दूंगा।

गृहिणी  अच्छा ठीक है। 2 किलो तोल दो, लेकिन यह बताओ कि आलू मीठे तो नहीं निकलेंगे।

सब्जीवाला  बहन जी एकदम नए आलू हैं। नए आलू मीठे नही होते।

गृहिणी  ठीक है, अच्छा ये टमाटर का क्या भाव है? अब तो सस्ते हो गए होंगे।

सब्जीवाला  हाँ, बहन जी, अब टमाटर 40 रुपये किलो हैं। कहिए कितने तोल दूं।

गृहिणी  फिर तो 1 किलो तोल दो। महीने भर पहले तो टमाटर ने हालत खराब कर दी थी। 150 रुपये किलो जा पहुँचे थे।

सब्जीवाला  हाँ, बहनजी, टमाटर की फसल बर्बाद होने कारण बाजार मे टमाटर की सप्लाई कम हो गई थी इसलिए टमाटर मंहगे हो गए थे। अब टमाटर की नई फसल होने से टमाटर की सप्लाई भरपूर हो रही है।

गृहिणी  फिर तो ठीक है। तुम स 10 रुपये की हरीमिर्च और धनिया दे दो।

सब्जीवाला  ये लीजिए बहनजी और क्या दूं।

गृहिणी  1 किलो सब्जी फूल गोभी दे दो लेकिन सही दाम लगाना।

सब्जीवाला  आपको एकदम सही दाम लगाऊंगा। वैसे तो फूलगोभी 60 रुपये किलो है लेकिन आपको 50 रुपये लगा दूंगा।

गृहिणी  कितने पैसे हुए?

सब्जीवाला  130 रुपये, बहनजी।

गृहिणी  ये लो भैया।

सब्जीवाला  धन्यवाद, ये रही आपकी सब्जी।


Related questions

संवाद लेखन : कक्षा एवं सदन फलक की साज-सज्जा पर दो सहपाठियों के मध्य हुए वार्तालाप को संवाद रूप में लिखिए।

क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप में भारत की ऑस्ट्रेलिया से हार पर दो दोस्तों के बीच संवाद लिखिए​।

Related Questions

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Questions