Sunday, 29 November 2026 03:52 AM 28°C
Asked by MONIKA 3 years ago

खेल और स्वास्थ्य पर लघु निबंध लिखिए।

Verified Expert Answer 0 people found this answer helpful

निबंध

खेल और स्वास्थ्य

 

खेल और स्वास्थ्य का आपस में बड़ा ही गहरा संबंध है। खेल और स्वास्थ्य दोनों एक दूसरे से जुड़े होते हैं। खेलकूद हमारे स्वास्थ्य को सीधे तौर पर प्रभावित करते हैं। खेलों के कारण खिलाड़ियों का स्वास्थ्य और शारीरिक फिटनेस अच्छी रहती है। खेलों के कारण मानसिक एवं शारीरिक दोनों तरह की गतिविधियां संपन्न होती है। खेल मनुष्य के शरीर को स्वस्थ स्वस्थ रखने का कार्य करते हैं। इसीलिए खेलों के कारण शारीरिक स्वास्थ्य सीधे तौर पर प्रभावित होता है।

अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है कि हम परिश्रम का कार्य करें, हमारी शारीरिक गतिविधि चलती रहे, हमारा खान-पान दुरुस्त रहे। खेल इस कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के कारण अच्छी खासी शारीरिक परिश्रम और शारीरिक गतिविधियां हो जाती है। खेलों में हार जीत जैसे पलों से गुजरना पड़ता है और जीतने की रणनीति बनानी पड़ती है, जो मन को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

खेलों में जीतने के लिए जिस तरह की रणनीति बनाती होती है तथा जीतने पर स्वयं को नियंत्रण रखने तथा हारने पर अपनी निराशा पर नियंत्रण रखने जैसे प्रयास करने पड़ते हैं जो मानसिक रूप से और मजबूत बनाते हैं। खेलों में हार जीत के लिए मजबूत मनोबल की आवश्यकता होती है, जिससे हमारा मानसिक व्यायाम भी अच्छा खासा हो जाता है। इसी कारण खेल एक अच्छे स्वास्थ्य की पक्की गारंटी होते हैं।

हर व्यक्ति को जीवन में किसी न खेल किसी खेल से जुड़े रहना चाहिए ताकि वह अपनी शारीरिक गतिविधि को हमेशा सुचारु रूप से करता रहे। इससे हमारी शारीरिक गतिविधि रुक जाती है और शरीर में तरह की बीमारियां जन्म लेने लगती हैं। यदि खेलों को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बना लें तो शारीरिक गतिविधि भी संपन्न होती रहेगी और शरीर में बीमारियां आदि भी उत्पन्न नही होंगी।

खेल तन और मन दोनों को स्वस्थ रखने का कार्य करते हैं। जिस व्यक्ति का तन और मन दोनों स्वस्थ होते हैं, उस व्यक्ति का स्वास्थ्य उत्तम ही होता है। इसलिए खेल एक उत्तम स्वास्थ्य की गारंटी होते है। खेल और स्वास्थ्य का आपस में यही गहरा नाता है।


Related questions

‘समय का सदुपयोग’ पर एक निबंध लिखिए।

वैदिक शिक्षा और विज्ञान पर एक निबंध लिखें।

★ ★ ★ ★ ★ 0 (0 votes)

Do you know the answer to this question? Please submit your answer.

Add Answer

Please log in or sign up first to submit an answer.

Do you have any question?

Ask Question

Latest Questions

Website Feedback & Community Discussion

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *