देश में बुलेट ट्रेन चलाए जाने की घोषणा हुई है। इस विषय पर दो रेल यात्रियों के मध्य होने वाले संवाद को लिखिए।

संवाद लेखन

बुलेट ट्रेन चलाए जाने की घोषणा के लेकर दो रेल यात्रियों के बीच संवाद

पहला यात्री ➲ (सिर पर हाथ रखे हुए) हे भगवान ! ना जाने कितना वक्त लगेगा।

दूसरा यात्री ➲ (अखबार बंद करते हुए) क्या बात है भाई साहब कोई परेशानी है क्या ?

पहला यात्री ➲ (गहरी साँस भरते हुए) क्या बताऊँ भाई। आज मुझे मुझे सुबह 10 बजे मुंबई पहुँचना था। दफ़्तर की बहुत ही जरूरी मीटिंग थी। लेकिन 9:30 तो यहाँ अहमदाबाद में ही हो गए हैं।

दूसरा यात्री ➲ हाँ आप सही कह रहे हैं, भाई साहब। दरअसल आज यह रेल अपने निर्धारित समय से 40 मिनट देरी से चल रही है।

पहला यात्री ➲ (बहुत ही दुखी मन से) मेरा तो बहुत बड़ा नुकसान हो गया है। ना जाने ये रेल मंत्रालय वाले कुछ करेंगे भी या नहीं ?

दूसरा यात्री ➲ (अखबार दिखाते हुए) अरे ! भाई साहब लगता है, आपने आज का अखबार नहीं पढ़ा है।

पहला यात्री ➲ ऐसा क्या लिखा है, अखबार में। कुछ खास बात है क्या ?

दूसरा यात्री ➲ (मुसकुराते हुए) भाई साहब दिल छोटा मत कीजिए जो नुकसान हो गया है, अब उसकी भरपाई तो नहीं की जा सकती, परंतु अगली बार आपका नुकसान ना हो इसका इंतज़ाम तो रेल मंत्रालय नें करवा दिया।

पहला यात्री ➲ (हैरानी से) वह कैसे ?

दूसरा यात्री ➲ रेल मंत्रालय ने आज कल ही ट्वीट करके बताया है कि अब बुलेट ट्रेन शुरू होने ही वाली है।

पहला यात्री ➲ बुलेट ट्रेन का क्या फायदा होगा ?

दूसरा यात्री ➲ अब अहमदाबाद से मुंबई का सफर सिर्फ दो घंटे में तय हो जाएगा।

पहला यात्री ➲ क्या आप सच कह रहे हो ?

दूसरा यात्री ➲ बुलेट ट्रेन द्वारा मुंबई से अहमदाबाद के बीच का सफर केवल 2.58 घंटे में पूरा कर लिया जाएगा। बुलेट ट्रेन की स्पीड करीब 320 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

पहला यात्री ➲ यह तो बहुत ही खुशी की बात है। हमारी केंद्र सरकार नें बहुत सी योजनाएं शुरू की और वह सभी पूर्ण रूप से सफल रही हैं।

दूसरा यात्री ➲ आपने बिल्कुल सही कहा भाई साहब , यह केंद्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है।


Other questions

अपनी प्रिय पुस्तक पर दो सहेलियों रानी और मीरा के बीच हुई बातचीत को संवाद रूप में लिखिए।

प्रकृति और मनुष्य के बीच हुए एक संवाद को लिखें।

Related Questions

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Questions